वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 786.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 786.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 सितम्बर तक औसत वर्षा 882.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 6.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 931.7 मिमी, मनोरा में 762.7 मिमी, कुनकुरी में 859.8 मिमी, दुलदुला में 733.9 मिमी, फरसाबहार में 620.1 मिमी, बगीचा में 798.9 मिमी, कांसाबेल में 700.1 मिमी, पत्थलगांव में 895.6 मिमी…

Read More

जशपुर जिले के राजस्व टीम के द्वारा किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी का कार्य किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजस्व और कृषि विभाग के टीम द्वारा किसानों के खेतों का निरीक्षण करके प्राथमिकता से गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकाखण्ड के टांगरडीह, झगरपुर, कुनकुरी विकासखण्ड चराईडॉड़, पत्थलगांव विकासखण्ड झक्कड़पुर सहित अन्य विकासखण्डों में टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य किया जा रहा है और किसानों के फसल की वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम बालाछापर और बहनाटंगर गौठान में 1119 लीटर गौमूत्र खरीदी किया गया, गौमूत्र से जीवामृत और जैविक कीटनाशक बनाया जा रहा

स्व सहायता समूह की महिलाएं गौमूत्र से बना रही जैविक कीटनाशक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हरेली त्यौहार के अवसर पर जशपुर विकासखंड के बालाछापर और पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में गौठानों के माध्यम से गौमूत्र की खरीदी निरंतर की जारी है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर गौठान में अब तक समूह द्वारा 604 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर में 515…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए आंदोलन के बजाय संवाद का मार्ग होगा बेहतर – यू. डी. मिंज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के नेतृत्व में मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधि मंडल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/जशपुर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पांडे एवं संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज संसदीय सचिव यू डी मिंज के निवास रायपुर में उनसे सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मांगो के संबंध में बातचीत कर उनके लंबित मांगो को पूरा किया जाय। संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं की माँग को लेकर सरकार तक पहुँचाने…

Read More

जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति की बैठक हुई आयोजित

जिले में संचालित चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम खराब होने पर संबंधित शिक्षक एवं प्राचार्य पर कार्यवाही किये जाने का दिया गया निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जिला-जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, जिला-जशपुर की बैठक दिनाँक 06 सितंबर 2022 को सम्पन्न हुई, जिसमें जिले में 04 संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो से संबंधित एजेण्डावार चर्चा किया गया। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की जानकारी ली गई, सभी विद्यालय में सीट भरे हुए हैं।…

Read More

बिग ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में आपसी विवाद के कारण चला चाकू, घायल का हो रहा अस्पताल में उपचार, चाकूबाजी का आरोपी मौके से फरार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में शाम को लगभग सात बजे चाकूबाजी की हुई घटना से पूरे नगर मे सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में हुए घायल युवक को मोहल्ले के लोगो द्वारा अस्पताल पहूंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना कारण प्रारंभिक रूप से आपसी विवाद को बताया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की मौखिक सूचना प्राप्त हुई…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 779.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 सितम्बर तक औसत वर्षा 874.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 931.7 मिमी, मनोरा में 745.5 मिमी, कुनकुरी में 858.3 मिमी, दुलदुला में 733.9 मिमी, फरसाबहार में 620.1 मिमी, बगीचा में 777.1 मिमी, कांसाबेल में 700.1 मिमी, पत्थलगांव में 799.3 मिमी…

Read More

बागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम. एम., पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव  से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा बागबहार- कोतबा मार्ग में डब्ल्यू.एम.एम. पैच वर्क सहित अन्य मरम्मत कार्य किया गया है। वर्तमान में उक्त मार्ग की स्थिति संतोषजनक है साथ ही सुगम यातायात के लिए उपयुक्त है।

Read More

पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणाधीन

पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अनुबंधित एजेन्सी द्वारा किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव मार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव के कदमघाट से बी.टी.आई. चौक तक का भाग एनएचडीपी-प्ट परियोजना तहत अम्बिकापुर, पत्थलगांव का भाग है। इस भाग में 4 लेन योजना अनुसार 4 लेन पर निर्माण कार्य कदमघाट से पत्थलगांव न्यायालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक्सीसटींग एलाईनमेंट पर सड़क निर्माणधीन है। उक्त…

Read More

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा है लाभ, अब तक 3523 क्लीनिक लगाकर 196642 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…

Read More