सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दिशा-निर्देश

योजना के तहत् हितग्राहियों के चयन के लिए नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों को स्वीकृति देने का होगा अधिकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत् मुख्यमंत्री पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन याोजना, सुखद सहारा योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, परिवार सहायता योजना प्रारंभ किया गया है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पेंशन योजना से सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की सर्वे सूची के आधार पर सूचीबद्ध वरिष्ठ नागरिकों एवं विधवा परित्यक्त महिलाओं को लक्षित किया गया…

Read More

अग्नि दुर्घटना प्रभावित बंग परिवार को सांत्वना देने पहूंची सांसद गोमती साय उनके निवास, दिवंगत रचना बंग की मृत्यु पर जताया शोक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी विगत दिनों अग्नि दुर्घटना से प्रभावित शिव कुमार बंग परिवार की कुशल क्षेम जानने के लिये क्षेत्रीय सांसद गोमती साय उनके निवास पर अपने समर्थकों सहित पहूंची। भाजपा से जुडे इस परिवार में हुई अग्नि दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में अपनी जान गवांने वाली श्याम सुंदर बंग की पत्नि श्रीमती रचना बंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढ़ाढस बंधाया। सम्पूर्ण भाजपा संगठन बंग परिवार पर आई इस आपदा में उनके साथ है। अग्नि दुर्घटना के दिन भी राहत…

Read More

जशपुर के विशेष पिछडी जनजातियों में विकसित की जा रही है योग अभ्यास की आदतें, आगामी 17 अप्रैल तक लगातार चलेगा योगाभ्यास

बगीचा के आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के लिए योगा शिविर का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के कुल आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए योगाभ्यास एवं नशा मुक्ति शिविर प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। इनमें शासकीय बालक छात्रावास सन्ना, शासकीय बालक आश्रम पंडरापाठ, शासकीय बालक छात्रावास चम्पा, शासकीय बालक आश्रम रोकडा पाठ, और शासकीय बालक आश्रम भितघरा  शामिल है। शिविर निरंतर 17 अप्रैल 2022 तक संचालित रहेगा। शिविर का उद्देश्य योग अभ्यास…

Read More

दिव्यांग राजगिरी अब दुसरों पर नही रहेगी निर्भर, जशपुर जिला प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराया ट्रायसायकिल, राजगिरी ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी। इसी कड़ी में आज मनोरा विकासखंड के ग्राम पकरीटोली निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग राजगिरी राम जो की अपने पैरों से चल नहीं पाते है। श्री राजगिरी राम ने जनदर्शन में पहुंचकर अपनी मांग को रखा। जिला प्रशासन के द्वारा उनकी आवश्यकता को देखते हुए तत्काल उन्हें ट्रायसायकिल प्रदान किया गया। दिव्यांग राजगिरी राम ने कहा कि वे अपने पैरो से चल नहीं पाते है। जिससे उन्हें किसी भी स्थान…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी करने के दिए निर्देशए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओआरएस कार्नर की व्यवस्था करें

महामारी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाई भण्डार करके रखने के निर्देश पहुंच विहिन क्षेत्रों में संपर्क नम्बर सूचना पटल पर अंकित करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी के संबंध में जानकारी  लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से होने वाले लू, हीट स्ट्रोक, उल्टीदस्त, डायरिया, जलजनित, आन्त्रशोथ, पीलिया, संक्रामक एवं अन्य मौसमी…

Read More

कलेक्टर जशपुर ने जिले के किसानों को रासायनिक एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद का अग्रिम उठाव करने की अपील की, सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए खाद है उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के किसानों को आगामी खेती-बाड़ी सीजन के लिए सोसायटी के माध्यम से रासायनिक एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान अपने भण्डार गृह में पर्याप्त मात्रा में खाद का उठाव करके रख लें, ताकि खेती के सीजन में खाद की समस्या न होने पाए। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 24 सहकारी समितियों में 1800 मैट्रिकटन रासायनिक खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद 10 हजार क्विंटल उपलब्ध है। 

Read More

समय सीमा की बैठक सम्पन्न : जशपुर कलेक्टर ने जनसमस्या समाधान शिविर के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

पात्र हितग्राहियों का प्राथमिकता से पेंशन स्वीकृत करें ट्राँसफार्मर, पेयजल, सी.सी.रोड़ के आवेदनों को भी शामिल करें और उनका निराकरण करने के लिए कहा जिन गौठानों में ट्राँसफार्मर लग गए हैं वहॉ विद्युत लाईन लगाकर विद्युत आपूर्ति करें सोसायटी के माध्यम से किसानों को रासायनिक और वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विकासखण्डवार लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर (जन चौपाल) के आवेदनों का समीक्षा करते हुए समस्याओं का निराकरण…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम नवापारा निवासी विशुन भगत पिता जीतराय भगत की मृत्यु 02 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतका के निकटतम वारिस मृतक के पिता जीतराय भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले की मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के उप संचाल श्री जी.एस.तंवर ने बताया कि आज मनोरा विकासखण्ड के गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया गया। इनमें आस्ता के उजाला स्व सहायता, मनोरा के मां…

Read More

कलेक्टर जशपुर ने भी सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं, आवेदनों पर संबंधित विभागों को दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निराकरण करने के लिए कहा है। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान,, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद,…

Read More