जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम बनाए रखे निगरानी, लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में कोविड 19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन सार्थक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में नया साल के अवसर पर सभी पर्यटन स्थलों में भीड़-भाड़ अधिक होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिले के सभी पर्यटन स्थलों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है और निरीक्षण करके निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थल में…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने 28 पहाड़ी कोरवा परिवारों को किया कम्बल वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने आज बगीचा विकासखंड के ग्राम रमसमा के गौठान का निरीक्षण करके स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके मल्टीएक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली और समूह को प्रोत्साहित करते हुए एक से अधिक गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम रोकड़ा के 28 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह उपस्थित थे।

Read More

जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 3 जनवरी को,पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में शामिल होकर शिविर का उठा सकेगे लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में 03 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक  ने बताया कि जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति,  2019-24 की जानकारी दी जाएगी।  इस हेतु उन्होंने सभी नव उद्यमी, व्यापारी, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, महिला स्व-सहायता समूहों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर…

Read More

जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान के अन्तर्गत ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ, 15 जनवरी तक पुरे जिले में चलेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत् जिले के समस्त पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल के साथ थाना व चौकी क्षेत्र के चौक चौराहों में उपस्थित लोगों को किया गया जागरूक ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा“ कार्यक्रम दिनांक 01.01.2022 से 15.01.2022 तक पूरे जिले में चलाया जायेगा हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले आम नागरिकों को पुलिस द्वारा सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिला पुलिस के विश्वास अभियान के अन्तर्गत आयोजित ”मोर हेलमेट मोर सुरक्षा” कार्यक्रम में आज दिनांक 01.01.2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम बालाछापर में रास्ते…

Read More

रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल कुनकुरी के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर सांसद श्रीमती गोमती साय के कार्यों से प्रभावित होकर शुक्रवार को उनके जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लोधमा के पूर्व जनपद सदस्य केदार नाथ सन्यासी, खुटगांव से विनोद बड़ा एवं जीवन एक्का सांसद गोमती साय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद गोमती साय ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत झारमुंडा में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता से समापन समारोह में शामिल हुई।…

Read More

जशपुर पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुये उमेश कश्यप एवं मलिक राम चौहान, 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दी गई विदाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. आज दिनांक 31 दिसम्बर 2021 शुक्रवार को जशपुर जिले के आउट पोस्ट सुलेसा में पदस्थ रहे स.उ.नि. उमेश कश्यप एवं थाना फरसाबहार में पदस्थ रहे स.उ.नि. मलिक राम चौहान द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में…

Read More

जशपुर जिले के मयाली नेचर कैम्प में एडवेंचर टूरिज्म का शुभारंभ, दो महीने तक चलेगा पैरामोटर, हॉट एयर बलून, एटीवी, राइड, कायकिंग, बोनफायर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पर्यटन के लिए जो हिमालय मनाली हिमाचल उत्तराखण्ड जाते हैं उनके लिए विकल्प तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ का जशपुर इसके लिए तैयार है। शुक्रवार को मयाली नेचर कैम्प में कार्यक्रम आयोजित कर एडवेंचर टूरिज्म का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि विधायक बनने की साथ ही मेरी सोंच थी कि हमारे जशपुर में इतनी विविधता है प्राकृतिक संसाधन है जिससे पर्यटन की संभावनाऐं साकार हो इसके लिए प्रयासरत रहा हूँ आज इसका शुभारंभ हो रहा है मुझे…

Read More

जशपुर जिले में कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 8103435261 पर किया जा सकता है संपर्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर कोरोना कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम पर संपर्क हेतु 8103435261 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

जशपुर जिला प्रशासन ने वर्ष 2022 के लिए किये स्थानीय अवकाश घोषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरा, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।  वर्ष 2022 में 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन, 09 सितम्बर 2022 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी और 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को भाई दूज के दिन स्थानीय अवकाश रहेगा।

Read More

जशपुर जिले में प्रत्येक माह के 7 तारीख को पुनः मनाया जाएगा रोजगार दिवस, रोजगार दिवस पर मनरेगा में काम के अधिकार संबंधी प्रावधान को लागू करने व शिकायतों का होगा निवारण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री क.े एस. मण्डावी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम के तहत् जिले के सभी पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन पुनः प्रारंभ करने के लिए सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया हैं। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मनरेगा में ग्रामीणों के काम के अधिकार संबंधी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने एवं शिकायत निवारण के उद्देश्य से परिकल्पित रोजगार दिवस का प्रति माह…

Read More