क्रिकेट में बेटियों का धमाका : लगातार दूसरे साल जशपुर की बेटियाँ छाईं मैदान में — सरगुजा जोन फिर बनी उपविजेता, जशपुर की गर्ल्स टीम ने रायपुर को दी टक्कर, जीता सिल्वर मेडल.

जशपुर के खिलाड़ियों के दम पर सरगुजा जोन बना उपविजेता. जशपुर : रायगढ़ में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जशपुर की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। सरगुजा अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम, जिसमें अधिकांश खिलाड़ी जशपुर जिले की थीं, ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी। कप्तान वर्षा बाई के नेतृत्व में टीम ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर जोन को हराया तथा फाइनल में रायपुर जोन से कड़ी टक्कर ली। यह उपलब्धि न सिर्फ जिले बल्कि पूरे सरगुजा…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प

कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…

Read More

जशपुर में शतरंज का जलवा! 10 साल के विराट और सावी ने इंटरनेशनल रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को पछाड़ा — टूर्नामेंट में 6 राउंड पूरे

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट में दूसरे दिन तक 06 राउंड का खेल हुआ संपन्न छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में शतरंज का रोमांच – बाल प्रतिभाओं ने दिखाया कमाल 10 वर्षीय विराट और सावी ने वयस्क प्रतिद्वंदियों पर पड़े भारी जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट के दूसरे दिन तक 6 राउंड का खेल संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वास राव…

Read More

बैंकिंग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: दुलदुला में 33 समूहों को मिला 67 लाख रुपए का लोन, महिलाओं में उत्साह

जशपुर : जनपद पंचायत दुलदुला के सामुदायिक भवन में विगत दिवस आयोजित बैंक मेला में 21 स्व-सहायता समूहों को बैंकों से लिंकेज के माध्यम से 43 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, वहीं 12 स्व सहायता समूहों का 23 लाख 50 हजार रुपए रिन्युअल किया गया। इसके अलावा 13 लाभार्थियों को 13 लाख 90 हजार रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ पुष्कर पटले, डीपीएम अमीन खान, अखिल परासेठ सहित एसबीआई एवं ग्रामीण बैंक के मैनेजर, एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बिहान…

Read More

ऑपरेशन अंकुश की बड़ी कामयाबी: जशपुर में जादुई कलश के नाम पर लोगों को ठगने वाले फरार आरोपी अरविंद राठौर को न्यायिक रिमांड पर भेजा, अपराधियों का नेटवर्क उजागर

आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में दर्ज है, ठगी के लिए भा द वि की धारा 420 व 34 के तहत् अपराध दर्ज मामले में पुलिस, पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल आरोपी अरविंद राठौर, घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, आखिर आया पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार फरार आरोपी -अरविंद राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमुंडा, थाना चांपा, जिला जांजगीर चांपा, (छ. ग)। जशपुर : दिनांक 07.09.25 को ग्राम चिड़ौरा, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत निवासी 33 वर्षीय प्रार्थिया अमृता…

Read More

जशपुर में जंगल के रास्ते जा रही विधवा महिला के साथ निलेश राम भगत ने किया जबरन दुष्कर्म, चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी निलेश राम भगत, उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बीएनएस की धारा 64(1),115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 10.10.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 36 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक गांव में हुई थी, उसके पति की मृत्यु हो गई है व उसके दो बच्चे भी हैं , उसका मायका चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में है। दिनांक 09.10.25 को प्रार्थिया वह अपने कुछ काम से , पैदल जंगल के रास्ते…

Read More

जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग : अब घर बैठे कर सकेंगे एडवेंचर टूर की तैयारी

जशपुर : जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अन्तर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प सभी ऋतुओं में एक मनोहारी दृश्य के रूप में प्रतीत होता है। यह क्षेत्र साल के लहलहाते वनों से आच्छादित है जिससे छोटी बड़ी नालायें वृहद संख्या में निकलती है जो कि नीचे जाकर मैदानी इलाकों को जीवन्त बनाती है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति का अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा तथा मयाली ग्राम के बीच में स्थित है। यह स्थान पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ, जो साहसिक कार्य पसंद करते हैं उनके लिये लंबी…

Read More

जशपुर : धान बेचने से पहले जरूरी अपडेट! बिना एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं होगी धान खरीदी, 31 अक्टूबर है आखिरी तारीख

एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क जशपुर/रायपुर  : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया…

Read More

अब नहीं आता बिजली बिल: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जशपुर के घरों में चमकी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की किरण

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक बड़ी पहल बनकर सामने आई है। इस योजना ने लोगों के जीवन में बचत, सुविधा और स्थायी ऊर्जा का नया रास्ता खोल दिया है। जिले के पत्थलगांव निवासी श्री बालेश्वर यादव ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से ₹78,000 हजार की सब्सिडी मिली, जबकि संयंत्र की कुल…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की एक कॉल से गांव में लौटी रोशनी : बिजली गुल से लेकर उजाले तक ! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल ने खजरीढाप को अंधेरे से निकाला, 24 घंटे में करिश्मा, खराब ट्रांसफार्मर बदला.

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम खजरीढाप में लौटी रोशनी. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार. जशपुर : जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खजरीढाप में कई दिनों से बिजली गुल थी। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवनयापन कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय को जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अब गांव में फिर से उजाला लौट आया है और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।…

Read More