समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रयास से जशपुर पाट क्षेत्र के सन्ना के नजदीक चंपा गांव में लगा जिओ कंपनी का मोबाइल कई वर्षों से बंद पड़ा था। सांसद के क्षेत्र भ्रमण के दौरान वंहा के निवासियों ने मोबाइल नेटवर्क नही होने की शिकायत की थी। तब सांसद ने जिओ कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर ग्रामीणों की शिकायत से अवगत करते हुए तत्काल मोबाइल नेटवर्क चालू करने के लिए कहा। कंपनी के अधिकारियों ने सांसद श्रीमती साय की बात पर तत्काल अमल करते…
Read MoreCategory: जशपुर
रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, कब्जे से चोरी किया हुआ 7 नग मोबाइल को किया गया बरामद, आरोपियों की पतासाजी में CCTV फुटेज की रही अहम भूमिका
निर्दोष एक्का एवं जस्टिन मिंज को बागबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, उक्त घटना में सम्मिलित अन्य 01 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई थाना बागबाहर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/22 धारा 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी चंद्रमणि यादव निवासा खुटापानी ने दिनांक 21.07.2022 को थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका चिकनीपानी तिराहा में मोबाइल एवं स्टेशनरी का दुकान है। दिनांक 20.07.2022 की रात्रि 8:00 बजे प्रार्थी दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति समूह, ‘‘पहाड़ी कोरवा’’ एवं ‘‘बिरहोर’’ परिवारों के लिए खेल एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ‘‘विश्व आदिवासी दिवस’’ 09 अगस्त 2022 के अवसर को ध्यान में रखते हुए, विषेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पारंपरिक जनजातीय खेल प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में दिनाँक 23.07.2022 को ग्राम-सन्ना, विकास खण्ड-बगीचा में आदिम जाति कल्याण विभाग के तत्वावधान मंे जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विषेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के पारंपरिक खेले जाने वाले खेलों में बालक एवं बालिकाओं हेतु 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष तक, एवं…
Read Moreमहंगी मोटरसाइकिल का शौक पूरा करने दोस्तों ने मिलकर षडयंत्रपूर्वक गला दबाकर कर दी युवक की हत्या, शव को छिपाने के लिए कुमरता के जंगलों में फेंका और पहचान को छुपाने के लिए पेट्रोल से जलाया एवं गलाने के लिए नमक का किया प्रयोग…… जशपुर पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
आरोपीगणों द्वारा मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक बाइक को चोरी करने की नियत से घटना को दिया अंजाम आरोपीगण विनय भगत, नितिन बखला एवं वीरेंद्र बखला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में घटना में शामिल 6 अन्य विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लेकर पूछताछ उपरांत विधि सम्मत कार्यवाही की गई आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 225/2022 धारा 302, 201, 120 (बी), 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध आरोपियों के कब्जे से मृतक का KTM ड्यूक बाइक, आरोपी विनय भगत का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अपचारी बालक का मोटरसाइकिल पल्सर…
Read Moreस्वामी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु गैरशिक्षकीय पद दस्तावेज सत्यापन की तिथि मे हुआ परिवर्तन..देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.07. 2022 के तहत स्वामी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु गैरशिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2, 3 एवं भृत्य, चौकीदार के पदों का दस्तावेज सत्यापन तिथि 25.07.2022 से 28.07.2022 तक निर्धारित किया गया था। छत्तीसगढ़ अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई 2022 से प्रदेशव्यापी सामूहिक हड़ताल होने की सूचना प्राप्त होने के कारण सहायक ग्रेड-2 एवं सहायक ग्रेड-3 के पदों का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 25.07.2022 को स्थगित किया जाता है। दस्तावेज सत्यापन की अगामी नई तिथि पृथक…
Read Moreसीएमओ कुनकुरी द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक घर में निःशुल्क मुनगा व पपीता का पौधा किया जा रहा वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा नगरीय क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं एनिमिया व कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु सभी वार्डाे के प्रत्येक घर में निःशुल्क मुनगा व पपीता का पौधा वितरित किया गया।
Read Moreशैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री से कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों को लेटरल एन्ट्री के माध्यम से भरा जाना है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं के राज्य में संचालित 09 प्रयास आवासीय विद्यालयों में कुल 261 सीट रिक्त है। रिक्त सीटो पर प्रदेश के सम्पूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा नक्सल प्रभावित घोषित जिले अथवा नक्सल प्रभावित जिले के ऐसे भू-भाग जो अनुसूचित क्षेत्र में शामिल नहीं हैं वहां पर आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई को मिलेगी निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय जशपुर में ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ के विशेषज्ञों के द्वारा निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई 2022 को पल्मो फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह टुटेजा, पैथॉलाजी विशेषज्ञ डॉ. विज्ञान मिश्रा, एवं नाक, कान, गला, रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत नायक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवायें प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिले के नागरिकों को…
Read Moreबाबूसाजबहार के लक्ष्मण राम को राशन वितरण कर दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार के सीईओ जनपद पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाबूसाजबहार के श्री लक्ष्मण राम का अंगूठा निशान बायोमेट्रिक में नहीं लेने के कारण विगत माह से राशन नहीं दिया गया था। जिससे 22 जुलाई 2022 को वितरण कर दिया गया है।
Read Moreजशपुर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक: मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना के अन्तर्गत रोजगार स्थपित करने 64 प्रकरणों की हुई अनुसंशा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 अन्तर्गत जिले के युवाओं को स्व रोजगार स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आये युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान किराना स्टोर, चप्पल दुकान, कपड़ा दुकान, दवाई दुकान, सिलाई सेन्टर इत्यादि कार्य हेतु ऋण प्रकरण बैंक प्रेषित करने हेतु कुल 64 प्रकरण…
Read More