जशपुर 2 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाने हेतु 1 से 5 जुलाई तक विस्तृत कार्ययोजना जारी किया गया है। कार्ययोजना अनुसार 1 जुलाई मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गम्हरिया, दुलदुला एवं आरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर क्राइम ब्रेकिंग : 2002 की लूट, 2025 में गांजा – अरुण नायडू की वापसी अपराध की दुनिया में, ‘ऑपरेशन आघात’ ने खींचा हिस्ट्रीशीटर को कानून के घेरे में
576 किलो गांजा, 23 आरोपी, करोड़ों की नशीली सामग्री जब्त! “ऑपरेशन आघात” बना जशपुर पुलिस का सबसे बड़ा एन्टी-ड्रग अभियान आरोपी अरूण नायडू बोलेरो वाहन से ओड़िसा से गांजा लेकर जशपुरनगर में आ रहा था, दमेरा घाट में चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 05 किलो 93 ग्राम कीमती रू. 75000 /- एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कीमती 02 लाख रू. जप्त, जशपुर पुलिस मामले में End to End जांच कर रही है, जो भी सम्मिलित होगें बख्शे नहीं जायेंगें, अपराधिक रिकार्ड:- वर्ष 2002 में…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद : झारखंड ले जाए जा रहे थे गौवंश, जंगल में छापेमारी कर छुड़ाए 37 पशु, तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 21 व चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत 16 नग गौ वंशों को, तस्करों से मुक्त कराया अब तक 1100 से अधिक गौ वंशों को तस्करों से मुक्त करा चुकी है जशपुर पुलिस आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ), के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 2 जुलाई 2025 : गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह…
Read Moreपंचायत सचिव भीम सिंह का जशपुर दौरा: पहाड़ी कोरवा महिलाओं को समूह से जोड़ने और महुआ उत्पादों की ब्रांडिंग के दिए निर्देश
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों की महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश मनोरा विकास खंड के ग्राम करडे़गा और छतौरी गांव का भी निरीक्षण किया विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से पीएम जनमन योजना की जानकारी ली जशपुर 2 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री भीम सिंह द्वारा मंगलवार को जशपुर जिले में स्थापित मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का निरीक्षण किया गया और स्व सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि…
Read Moreसेवा के सम्मान में कलेक्टर का विशेष आयोजन: पशुधन विभाग के 3 कर्मियों को दी शाल, श्रीफल और कलेक्टर की शुभकामनाएं
कलेक्टर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की जशपुर 2 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशुधन विकास विभाग के सेवानिवृत्त 1 अधिकारी और 2 कर्मचारी को शाल श्रीफल और पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय करके अपनी हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी और उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। पशुधन विकास विभाग जशपुर के अजय कुमार सिंह, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डेयरी पर्यवेक्षक ग्रेड-दो एवं श्री दिलेश्वर साय, पट्टीबंधक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी…
Read Moreजशपुर : टीएल प्रकरणों में सुस्ती पर कलेक्टर का गुस्सा फूटा, CHMO को कारण बताओ नोटिस, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने पर PWD इंजीनियर को भी नोटिस; जनदर्शन से जुड़े मामलों में तत्काल समाधान के निर्देश
जशपुर कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश परिवहन अधिकारी को सभी शासकीय वाहनों में फास्टेग लगाने के लिए कैम्प लगाने के लिए कहा खेती बाड़ी के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुर 2 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के प्रकरणों को निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य…
Read Moreश्रीजगन्नाथ की मौसीबाड़ी यात्रा पर मां लक्ष्मी का प्रतिकार, दोकड़ा में रथ तोड़ने की परंपरा ने रच दिया भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई गई हेरा पंचमी की रश्म डांडिया व रंगोली प्रतियोगिता ने भरा आयोजन में रंग दोकड़ा-जशपुर, 2 जुलाई 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हेरा पंचमी की पारंपरिक और धार्मिक रस्म पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से संपन्न हुई। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी सराबोर रहा। मां लक्ष्मी जी की नाराज़गी – परंपरा अनुसार रथ तोड़ने की रस्म हेरा पंचमी परंपरा के अनुसार, जब भगवान श्रीजगन्नाथ अपने भाई बलभद्र…
Read MoreBreaking Jashpur : शिक्षिका ने नहीं संभाला कार्यभार, शिक्षा विभाग ने पकड़ा सख्त रूख, तीन दिन में जवाब नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई!
जशपुर, 1 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाली सहायक शिक्षिका श्रीमती रफअत होदा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। यह नोटिस युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत स्थानांतरित संस्था में समय पर कार्यभार ग्रहण न करने पर जारी किया गया है। युक्तियुक्तकरण के तहत चयनित विद्यालय में कार्यभार नहीं संभाला श्रीमती रफअत होदा, जो पूर्व में शासकीय प्राथमिक शाला टिमरला, विकासखंड जशपुर में पदस्थ थीं, उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित किया गया था। उन्हें स्वयं…
Read Moreगुम इंसानों की तलाश में पुलिस बनी रियल हीरो : व्हाट्सएप कॉलिंग से लेकर इंटरस्टेट ऑपरेशन तक, जशपुर पुलिस ने एक महीने में की चमत्कारिक 110 रिकवरी, अब बच्चों की बारी, ऑपरेशन तलाश से 110 परिवारों में लौटी मुस्कान, आज से ऑपरेशन मुस्कान का आगाज.
जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाकर एक माह में ही 110 गुम इंसानों को उनके परिजनों से मिलवाया. सबसे ज्यादा थाना बगीचा को 26 तो वहीं पत्थलगांव को 22 गुम इंसानों को ढूंढने पर पुरस्कृत किया गया, पति के शराब पीने एवं प्रताड़ना से तंग आकर देवास (मध्य प्रदेश) गई महिला को लाया गया ढूंढकर, ज्यादातर लोगों को राज्य के भीतर से और अन्य राज्यों से भी किया गया बरामद, कुछ गुम इंसान को नियमानुसार व्हाट्सअप कॉलिंग से भी बात करके बरामद किया गया, आज एक जुलाई से गुम बच्चों…
Read Moreजशपुर में पंचायत और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए मॉडल ग्राम विकास और समूह सशक्तिकरण के निर्देश
जशपुर, 01 जुलाई 2025/ पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कलेक्टर ने दुलदुला ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम के तहत विकसित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इसके तहत गांव में वेस्ट पार्क निर्माण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यों आदि के प्रबंधन, संचालन एवं निर्माण योजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने ग्रामीण सचिवालयों के नियमित संचालन पर जोर देते हुए नोडल…
Read More