कुनकुरी-रायपुर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में सर्पदंश से बचाव को लेकर जिला चिकित्सालय की बड़ी पहल, आमजन को किया सतर्क और जागरूक, जशपुर अस्पताल में 5400+ एंटी स्नेक वेनम स्टॉक में; जानें क्या करें और क्या नहीं
जशपुर, 20 जून 2025/ जिला चिकित्सालय ने बरसात के मौसम में सर्पदंश से बचाव और सर्पदंश की स्थिति में क्या करना है, क्या नहीं करना है इस बारे में जानकारी देते हुए आमजन को सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि सर्पदंश से बचाव के लिए खिड़की के पास मौजूद पेड़ की शाखाएं और लताओं की कटाई करवाएँ, रात में घर से बाहर निकलते समय हमेशा जुता पहनें और टॉर्च लेकर चलें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, और जमीन पर…
Read Moreहर नागरिक तक पहुंचेगा न्याय! जशपुर में हुआ पैरालीगल वॉलिटियर्स का सशक्तिकरण, कानून अब होगा हर घर तक सुलभ
जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिटियर्स) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ प्रशिक्षण जशपुर, 20 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता-सलाह तथा उनके अधिकारों के बारे में…
Read Moreकुनकुरी से शुरू हुआ “White T-Shirt Army” अभियान : युवाओं के साथ विनयशील ने रखी सामाजिक बदलाव की नींव
कुनकुरी | 20 जून 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष विनयशील ने युवाओं के साथ मिलकर “White T-Shirt Army” नामक एक नई सामाजिक और राजनीतिक पहल की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद युवाओं में राजनीतिक चेतना, सामाजिक समानता और आर्थिक न्याय को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसकी नींव कुनकुरी नगर से रखी गई, जो आने वाले दिनों में पूरे जिले और प्रदेश में विस्तार पाएगी। सादगी में शक्ति की पहचान – राहुल गांधी की प्रेरणा यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस…
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी: ITI में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून, छूट न जाए मौका!
जशपुर, 20 जून 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यार्थी 25 जून 2025 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगें। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए…
Read More21 जून को जशपुर में योग और विकास का संगम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
नालंदा परिसर, मातृ-शिशु अस्पताल, सद्भावना भवन से लेकर तहसील भवन तक, विकास की लहर दौड़ेगी गांव-गांव जशपुर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी जशपुर वासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री जशपुर में नालंदा परिसर का भूमिपूजन, दुलदुला विकास खंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकास खंड के गिना बहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली…
Read Moreजशपुर : करो योग रहो निरोग प्रेरणादायी संदेश के साथ जिले में मनाया जा रहा है योग सप्ताह, आज छठवें दिन 19 ग्रामों में लोगों ने किया उत्साह के साथ योगाभ्यास
जशपुर, 20 जून 2025/ योग से होने वाले लाभों की समझ जैसे-जैसे बढ़ रही है लोग तेजी से योग को अपनाने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकार योग के प्रति जागरूकता प्रसार के तहत विविध कार्यक्रमों कर आयोजन कर जनमानस में इससे होने वाले फायदों के बारे में बता रही है। इसी क्रम में जिले में योग सप्ताह का अयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। आज छठवें दिन 19 ग्रामों…
Read Moreजशपुर : हजारों छात्रों को मिला उज्जवल भविष्य का प्रवेश द्वार, प्रयास विद्यालयों की चयन सूची जारी – 23 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
जशपुर, 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास विद्यालय के कक्षी 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्यचन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची राज्य कार्यालय द्वारा 19 जून 2025 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। वर्गवार चयनित विद्यार्थियों हेतु आयोजित…
Read Moreजशपुर: सीएचसी फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और वितरण से मरीजों में बढ़ा भरोसा
जशपुर, 20 जून 2025/ लोगों को सिकलसेल के संबंध में जागरूक करने के लिए 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सिकलसेल जागरूकता दिवस का आयोजन जिले में किया गया। जिसके तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों डॉ. अंकित, डॉ. साक्षी, बीपीएम सुशील टोप्पो, कौशल, सिकलसेल पीड़ित…
Read Moreजशपुर में राशन कार्ड पर अलर्ट! 30 जून तक पूरी न हुई ई-केवायसी तो बंद हो सकता है खाद्यान्न वितरण
जशपुर, 20 जून 2025/ पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डाे में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराने के संबंध में भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जशपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2,62,924 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डाे में 9,20,825 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 7,99,223 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। 1,21, 602 सदस्यों का ई-केवायसी शेष…
Read More