जशपुर : शाला स्वच्छता तिहार के माध्यम से सभी स्कूलों, आश्रम छात्रावास की की गई साफ सफाई, 8 से 14 जून तक चलाया गया अभियान

जशपुर 14 जून 2025/ जशपुर जिले में सभी शालाओं आश्रम छात्रावास में विगत दिवस 8 जून से 14 जून तक “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में “शाला स्वच्छता तिहार” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री गंगाराम भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत समन्वयक,…

Read More

संत अगाथा काथलिक चर्च पाकरटोली पल्ली ने मनाया रजत जयंती समारोह : आस्था, सेवा और विकास का 25 वर्षों का प्रेरणादायक सफर

352 परिवारों की आस्था का संगम, 25 पुरोहित और 38 धर्म बहनों की तपस्या का प्रतीक बना संत अगाथा चर्च जशपुर, | 13 जून 2025 : पाकरटोली स्थित संत अगाथा काथलिक चर्च ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को रजत जयंती समारोह के रूप में भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया। यह ऐतिहासिक अवसर चर्च के आस्था-यात्रा, शिक्षा, सेवा और आध्यात्मिक उत्थान की कहानी को जीवंत करता है। समारोह में मिस्सा पूजा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की प्रभावशाली प्रस्तुति रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बिशप…

Read More

जशपुर : बच्चे को पेड़ से बांधा, बेरहमी से पीटा! सोशल मीडिया वीडियो पर SSP ने लिया संज्ञान, हुई कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने उसके खेत को नुकसान पहुंचाने व पुवाल में आग लगाने का आरोप लगाकर दिया था घटना को अंजाम आरोपी:- करमु राम मांझी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लाख झार, मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 296,115(2),127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी की गई कार्यवाही। जशपुर, 13 जून 2025 : थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांध कर पिटाई करने का सोशल मीडिया से वायरल न्यूज को संज्ञान में…

Read More

जशपुर में सड़क दुर्घटना के बाद तात्कालिक राहत, मृतिका के पति को आर्थिक सहायता प्रदान

जशपुर, 13 जून 2025/ एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम तिलडेगा निवासी स्व. सुखमनी मरकाम का सड़क दुर्घटना में 27 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति विकास मरकाम हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

छात्रों के लिए सुनहरा मौका! जशपुर के बगीचा पॉलीटेक्निक में शुरू हुआ डिप्लोमा एडमिशन, आज ही करें आवेदन!

जशपुरनगर 13 जून 2025/ छत्तीसगढ राज्य में स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा ऑनलाइन कॉउसिलिंग से होगा। इस हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in से आवेदन कर सकते है। प्रथम चरण की कॉउसिलिंग के लिए 11 से 15 जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 17 जून शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट और 20 जून शाम 4 बजे सीट आबंटन लिस्ट जारी होगी। इसके अनुसार 21 से 24 जून तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण की कॉउसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 26 से 29…

Read More

जशपुर में रजिस्ट्री प्रक्रिया में आई 10 क्रांतियाँ, कार्यशाला में दी गई टेक्नोलॉजी आधारित नवाचारों की जानकारी

पंजीयन प्रक्रिया को टेक्नालॉजी के बेहतर इस्तेमाल से किस तरह नागरिक केंद्रित बनाया गया है इसकी जानकारी दी गई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जशपुर, 13 जून 2025/ रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन कर आम नागरिकों के सहूलियत से लिए टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल से पंजीयन प्रक्रिया को किस तरह से अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है इसके बारे…

Read More

कुजरी में जल क्रांति! 63 घरों में बहा विकास का जल : हैंडपंप से नल तक का सफर तय कर हर घर को मिला पानी, मुख्यमंत्री को मिला ग्रामीणों का आभार, जल जीवन मिशन से आई मुस्कान

जशपुर, 13 जून 2025/ मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बूमतेल के ग्राम कुजरी में लोगों को हर घर जल मिल रहा है। कुजरी जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत 63 घरो में उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामवासी  अशोक भगत ने बताया कि पहले वे पानी के लिए हैंड पंप पर आश्रित थे, वही से पानी भरते थे अब घर पर नल लग गया है। जिससे पानी की…

Read More

ऑपरेशन तलाश में जशपुर पुलिस ने रचा कीर्तिमान : भागकर शादी करने से लेकर मजदूरी तक, ऑपरेशन तलाश में चौंकाने वाली कहानियों के साथ जशपुर पुलिस ने 13 महिलाएं और 7 पुरुषों सहित 20 गुमशुदा को सकुशल किया बरामद, मिलाया परिजनों से.

ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत जशपुर पुलिस लगातार कर रही गुम व्यक्तियों की पतासाजी, 20 गुमशुदा–दस्तयाब व्यक्तियों में 13 महिला व 07 पुरुष सम्मिलित. जशपुर पुलिस प्रदेश व प्रदेश के बाहर से भी ढुंढ कर ला रही, गुमशुदा व्यक्तियों को, गुम व्यक्तियों को ढूंढने जारी रहेगा ऑपरेशन तलाश जशपुर. 13 जून 2025 : जशपुर जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश‘ के अंतर्गत जशपुर पुलिस ने 1 जून से 12 जून 2025 तक केवल 12 दिनों में 20 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

जशपुर जिले में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण प्रारंभ, स्कैनिंग अनिवार्य: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

जशपुर, 13 जून 2025: जशपुर जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना अंतर्गत किताबों का वितरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। रायगढ़ स्थित पुस्तक डिपो से सीधे संकुलों और हाई स्कूलों तक किताबें पहुँचाई जा रही हैं। संकुल समन्वयक एवं प्राचार्य चालान के आधार पर पुस्तकें प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष से पुस्तकों में बारकोड और आईएसबीएन कोड की सुविधा दी गई है, जिससे प्रत्येक पुस्तक की ट्रैकिंग की जा सके। स्कैनिंग के बिना किसी भी छात्र को किताबें वितरित नहीं की जाएंगी।…

Read More

जशपुर : खेती में नवाचार कर रहे हैं? मिल सकता है ₹1 लाख तक का सम्मान! डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

जशपुर, 12 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान दिया जाता है। इस वर्ष भी 2025 का पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राज्योत्सव में किया जाएगा। इस संबंध में कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या…

Read More