रायपुर, 10 जून 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर प्रवास के दौरान एमसीएच अस्पताल अलबेलापारा एवं शासकीय कोमलदेव अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संचालकों व स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एमसीएच अस्पताल, अलबेलापारा फार्मेसी में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की और जेनेरिक दवाइयों के उपयोग एवं वितरण के निर्देश दिए। इसके पश्चात ‘नेक्स्ट जेन’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण व मेडिकल रिकॉर्ड देखने का वर्कफ़्लो परीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री…
Read MoreCategory: जशपुर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की दी गई सहमति
जशपुर, 10 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में नालंदा परिसर में निर्माण कार्य हेतु दर की सहमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 के अंतर्गत (मेयर इन कौंसिल/प्रेसिडेंट इन कौर्सिल कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों…
Read Moreजशपुर में आगामी 12 जून को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा बृहद कटहल मेला
प्रथम पुरस्कार 5001 रूपए का इनाम दिया जाएगा जशपुर, 10 जून 2025 / जिला प्रशासन जशपुर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहद कटहल मेला का आयोजन आगामी 12 जून 2025 को प्रातः 11 बजे से, स्थानीय वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुर में किया जा रहा है। यह मेला कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।इस मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, उत्पादक कंपनियों और कटहल व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों…
Read Moreजशपुर : कभी थे शिक्षक विहीन स्कूल, अब यहां फैलेगा शिक्षा का उजियारा, युक्तियुक्तकरण के उपरांत 15 शिक्षक विहीन स्कूल में 34 शिक्षक हुए पदस्थ
जशपुर, 10 जून 2025/ जिले में कभी शिक्षक विहीन रहे स्कूल अब शिक्षा की रोशनी से जगमगाने लगेंगे। युक्तियुक्तकरण के पूर्व जिले में 15 शिक्षक विहीन स्कूल थे। इसमें प्राथमिक शाला की संख्या 14 और हाई स्कूल की संख्या 01 थी। युक्तियुक्तकरण के उपरांत इन 14 प्राथमिक शाला में 28 और 01 हाई स्कूल में 06 शिक्षकों को दर्ज संख्या के मान से पदस्थ कर दिया गया है। इसी तरह युक्तियुक्तकरण के पूर्व एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला की संख्या 262 थी। युक्तियुक्तकरण के बाद 262 शिक्षकों को दर्ज संख्या के…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर भगाई गई नाबालिग को मध्यप्रदेश से छुड़ाया, दो बच्चियों को रायगढ़ व तपकरा से ढूंढ सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द.
थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक बच्ची को सीहोर मध्यप्रदेश व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत दो बच्चियों को रायगढ़ व तपकरा से ढूंढ सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द. थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में शादी का झांसा देकर सीहोर (मध्यप्रदेश) भगा ले गया था, आरोपी, इस दौरान किया नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण आरोपी अर्जुन मालवी, उम्र 23 वर्ष, जिला सीहोर (मध्यप्रदेश) के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 84,64 व 4 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. ऑपरेशन मुस्कान, फिर तीन बच्चियों को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, सकुशल किया गया…
Read Moreजशपुर : साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न, जिला पंचायत सीईओ ने योग दिवस के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जशपुर 10 जून 2025 / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों को विस्तार से समीक्षा किए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को जशपुर में राज्यस्तरीय योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने…
Read Moreअंधेरे से उजाले तक : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से टुकूपानी गांव में बिजली की वापसी, हाथी और जहरीले जीवों के बीच बिजली संकट में थी ज़िंदगी, सीएम कैंप की पहल ने लाई राहत, ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद.
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम टुकूपानी में पुनः बहाल हुई बिजली की आपूर्ति. ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित थी विद्युत सप्लाई, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद. जशपुर. 10 जून 2025 : जशपुर जिले के टुकूपानी गांव में लंबे समय से बाधित बिजली आपूर्ति को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर बहाल कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में जी रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह समस्या…
Read Moreपुलिस की ऑपरेशन अंकुश में बड़ी कामयाबी : दस हजार में बेची चोरी की बाइक, अब सलाखों के पीछे, फरवरी से था फरार, जून में चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, आदतन चोर मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी से खुला बाइक चोरी रैकेट.
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद कर ली थी चोरी की मोटर सायकल व मामले में दो आरोपी खरीददारों के विरुद्ध की गई थी कार्यवाही, आरोपी ने माह फरवरी में जशपुर से मोटरसायकल चोरी कर बेच दिया था, मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, आरोपी मोहम्मद चांद है, आदतन बदमाश, उसके खिलाफ थाना तपकरा व थाना सीतापुर में भी दर्ज हैं, चोरी के मामले. आरोपी मोहम्मद चांद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम विमडा थाना बगीचा जिला जशपुर के विरूद्ध चोरी…
Read Moreरक्तदान को जनांदोलन बनाने की पहल: जशपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगा विशेष आयोजन, ग्रामीण भी होंगे सम्मानित
जशपुर, 10 जून 2025/ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पर्याप्त, नियमित, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्त सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान की महत्ता को दर्शाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिए 11 जून 2025 को समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत “विश्व रक्तदाता दिवस’ का आयोजन होगा। इस विश्व रक्तदाता दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को…
Read More11 जून से डिप्लोमा में एडमिशन का मौका! जशपुर के छात्र अब घर बैठे ले सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश, जानिए पूरी प्रक्रिया..!
जशपुर, 10 जून 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर का सत्र 2025-26 से उन्नयन छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में किया जा रहा है। जहॉ डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बी.टेक. पाठ्यक्रमों का संचालन आगामी सत्र से किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्री पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की मेरिट के आधार पर ऑनलाईन काउंसिलिंग के माध्यम से संपन्न होगी। जिसके लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय रायपुर द्वारा काउंसिलिंग हेतु समय सारणी जारी कर दी गई है। ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामिल होने हेतु अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgdte.admissions.nic.in पर दिनांक 11 जून से…
Read More