जशपुर में जल शक्ति महाअभियान शुरू : कलेक्टर ने जल स्रोतों के संरक्षण और जनभागीदारी पर दिया ज़ोर, सभी सरकारी और निजी भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य

कुआं, तालाब और अन्य जल स्रोतों के माध्यम को करना होगा संरक्षित जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और मुख्यमंत्री घोषणा की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण संवर्धन के तहत जिले में जल शक्ति महा अभियान चलाया जाना है जिसके तहत सभी लोगों को इस अभियान में जोड़ना है। सभी शासकीय भवन एसडीएम कार्यालय, जनपद कार्यालय, आश्रम, छात्रावास, स्कूल भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और रैन वाटर रिचार्ज सिस्टम भवनों में बनाया…

Read More

राजस्व से लेकर रोजगार तक, जशपुर जनदर्शन में उठे अहम मुद्दे, कलेक्टर ने जनता को दिलाया न्याय का भरोसा

जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदक राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका संबंधी मामले सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Read More

पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी : अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 225 लीटर नशीली ताड़ी के साथ तीन किए आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

अवैध नशे का कारोबार बेनकाब, जशपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कार्यवाही कर 225 लीटर नशीली ताड़ी की जब्त. थाना बगीचा क्षेत्र से 105 लीटर, थाना तुमला क्षेत्र से 100 लीटर व थाना फरसाबहार क्षेत्र से 20 लीटर नशीली ताड़ी को पुलिस ने किया जप्त. नाम आरोपी – 1. शंकर करीमुला उम्र 50वर्ष, निवासी ग्राम चाली, थाना गोड़ना जिला नाल मुंडा (हैदराबाद), 2. श्रवण बेहरा उम्र 42वर्ष, निवासी ग्राम कुचमुडा, थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.), 3. सालदुलु उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अकरम, थाना सालीगवरारम, जिला नालगोण्डा (आंध्रप्रदेश).…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश – लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, अन्यथा होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

आपार आईडी निर्माण हेतु स्कूल स्तर पर किया जाए शिविर का आयोजन – कलेक्टर जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को राजस्व मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार इस माह में आयोजित होने वाले राजस्व पखवाड़े के लिए तैयारियां करने को कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व पखवाड़े में प्राप्त अधिकांश प्रकरणों का तत्समय ही निराकरण करवाने एवं यथासंभव प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही…

Read More

जशपुर में स्वच्छ भारत मिशन को मिली गति, कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिए निर्देश—शौचालय निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अपने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर रखने से नहीं फैलेगी बीमारी — कलेक्टर स्वीकृति शौचालय निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूर्ण करने के दिए निर्देश जशपुर, 1 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए कहा है। उन्होंने जितने भी शौचालय के कार्य स्वीकृत हुए है। उसको हर हाल में बरसात से पहले जून तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ…

Read More

बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से नदारद! जशपुर कृषि विभाग ने भृत्य हरिश कुमार यादव को भेजा नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत

30 जनवरी से अब तक बिना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित होने के कारण दी गई है नोटिस जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कृषि विभाग के उप संचालक ने कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत हरिश कुमार यादव को बना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय उप संचालक कृषि जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार उप संचालक कृषि जशपुर…

Read More

थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए राहत की खबर! बेंगलुरु के विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील भट्ट देंगे जशपुर में मुफ्त परामर्श और इलाज…. पढ़ें यह जरूरी ख़बर….!

जिला चिकित्सालय जशपुर में निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर 07 अप्रैल को जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.सी.एच. विंग में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा। डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि वे 07…

Read More

जल संकट से जूझते कुनकुरीवासियों को राहत! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने संभाला मोर्चा, नल-जल के साथ टैंकरों से घर-घर पहुंचाया जा रहा है पानी

जशपुर, 31 मार्च 2025/ गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगरवासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी…

Read More

जशपुर क्राइम : नशे की लत ने छीना सुहाग! शराबखोरी से परेशान पत्नी ने किया खौफनाक अपराध – पति की हत्या कर बन गई हत्यारिन!

मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र ग्राम बड़ा कोरंजा का जशपुर, 31 मार्च 2025/ जशपुर जिले के बड़ा कोरंजा गांव में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले यह मामला रहस्यमयी लग रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच और सूझबूझ से सच सामने आ गया। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही की थी। शराब की लत से परेशान पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की जान ले ली। पुलिस की मुस्तैदी से न केवल अपराधी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गांवों में बदलेंगी राहें – मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से जशपुर जिले में करोड़ों की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत!

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात जशपुर, 31 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिले में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय के  निर्देश पर जिले के ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है,लोगों को बरसात में कीचड़ में आवागमन करने की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री…

Read More