विशेष लेख: पीएमजीएसवाई से बदला विकास का भूगोल एमसीबी जिले में, पक्की सड़कों ने जुड़ा गांव-गांव, बढ़ी व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीणों में बड़ी नई उम्मीद रायपुर : पहाड़ों, वनाच्छादित और दूरस्थ भौगोलिक स्थितियों के कारण लंबे समय तक संपर्कहीनता की समस्या से जूझता रहा एमसीबी जिला। कई गांव ऐसे थे जहां पहुंचना मौसम के भरोसे होता था। बरसात में सड़कें कट जाती थीं, लोग घरों में कैद हो जाते थे और रोगी, छात्र, किसान सभी कठिनाइयों का सामना करते थे। ग्रामीण जीवन की धड़कन बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…
Read MoreTag: #RoadDevelopment
जशपुर में प्रशासनिक एक्शन: PWD और पीएमजीएसवाई को कलेक्टर का अल्टीमेटम—समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों सभी प्रोजेक्ट
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार नई स्वीकृतियाँ मिल रही हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में जनसुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसलिए…
Read Moreजशपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यटन सड़कों के लिए 6 करोड़ 54 लाख की मंजूरी, महादेवश्वर पहाड़ और मयाली डेम तक आसान सफर
जशपुर, 3 सितंबर 2025 : क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नई सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।जिले के जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुँच मार्ग लंबाई 3 किमी के निर्माण पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये,एनएच-43 से मयाली डेम तक पहुँच मार्ग…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद जशपुर को मिली सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने खोला खजाना, 150 करोड़ से दो स्टेट हाईवे होंगे दुरुस्त
150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार जिले के सड़कों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना बरसात के बाद शुरू होगा इन सड़कों का निर्माण कार्य जशपुर, 2 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सिंगीबहार-अबीरा, जमनी-दुलदुला और पालेपखना-पंडरीपानी सड़कों का सुढृढ़ीकरण कार्य जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति जशपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इसी…
Read Moreसड़क विकास को लेकर कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा नेता अमन शर्मा का कड़ा जवाब, पिछली कांग्रेस सरकार ने क्यों नहीं सुधारी सड़कों की हालत?
भाजपा नेता अमन शर्मा ने कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आरोपों को बताया राजनीति का हिस्सा जशपुर। जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता अमन शर्मा ने जवाब देते हुए कांग्रेस की बयानबाजी को पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। अमन शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को लेकर ठोस कदम उठाए हैं और सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अमन शर्मा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गांवों में बदलेंगी राहें – मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से जशपुर जिले में करोड़ों की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत!
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात जशपुर, 31 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिले में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है,लोगों को बरसात में कीचड़ में आवागमन करने की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार
रायपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदलने की पहल, 2.98 करोड़ से बनेगी चोंगरीबाहर-कोरंगा पक्की सड़क, मिलेगा सुगम आवागमन
जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों…
Read More