किसी दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से 33 लाख रुपए से अधिक की किए थे ठगी मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत, आरोपियों के विरुद्ध 420 भा द वि के तहत् अपराध पंजीबद्ध मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए जशपुर पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार पिता राजकिशोर ताम्रकार उम्र 27 वर्ष निवासी सन्ना रोड जशपुर को किया गिरफ्तार मामले में फरार दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.01.25 को फिलिप तिर्की पिता स्व जोश तिर्की उम्र…
Read MoreCategory: जशपुर
जल जीवन मिशन: जशपुर में गुणवत्ता पूर्वक कार्य सुनिश्चित, प्रमुख अभियंता ने किया निरीक्षण
जशपुर 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अनुसार और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता टी डी शांडिल एवं अधीक्षण अभियंता के द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बगिया , चराईडाड़ सोन क्यारी, लोरो, खमखेड़ा में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने एवं जलप्रदाय शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम में…
Read Moreजशपुर : आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 की तैयारी हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक 20 जनवरी को आयोजित
जशपुर, 19 जनवरी 2025/ जिले में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव-2025 की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक 20 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में प्रमुख रूप से आगामी चुनावों के लिए की जाने वाली तैयारियों, निर्वाचन प्रक्रिया, समय सीमा और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। राजनैतिक…
Read Moreजशपुर : पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण निर्धारित, सभी चरणों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी
जशपुर, 19 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत जशपुर द्वारा मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण 20 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक जिला पंचायत सभागार जशपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और सभी कर्मियों को उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों की समुचित जानकारी देना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, और अन्य संबंधित कर्मियों को उनके कार्यों और…
Read Moreजशपुर: सड़क सुरक्षा सप्ताह में युवाओं ने दिखाई जिम्मेदारी, नागरिकों को दी जागरूकता
जशपुर, 19 जनवरी 2025/ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज महाराजा चौक पर नेहरू युवा केंद्र के युवाओं और यातायात पुलिस ने मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। युवाओं ने यातायात पुलिस के सहयोग से नागरिकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वैध नंबर प्लेट व लाइसेंस के साथ वाहन चलाने के महत्व को समझाया। इस दौरान यातायात पुलिस के जवान मनोहर लकड़ा ने युवाओं को यातायात नियमों और उनकी…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दोकड़ा भाजपा मंडल की बड़ी बैठक : सैकड़ों कार्यकर्ता हुए सम्मिलित, एकजुटता पर दिया गया जोर….पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प.
गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय. कुनकुरी/दोकड़ा : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक…
Read Moreबैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जशपुर पुलिस की बड़ी पहल : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जशपुर, 18 जनवरी 2025: जिले में बैंकों की सुरक्षा को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख बैंकों के मैनेजर और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैंको में लूट/ डकैती, ग्राहकों से उठाईगिरी, चोरी जैसी घटनाओं को रोकने तथा बैंकों में आगजनी व अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में दिनांक 18.01.25…
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : तमता मेले में चोरी करने वाले दो संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का चोरी का सामान और नकदी बरामद
सक्रिय मखबीर तंत्र से पुलिस पहुंची आरोपियों तक, एक चोर गिरोह के कब्जे से 25,190 रु का चोरी का माल बरामद तथा दूसरे गिरोह से चोरी के 7500 रु को पुलिस ने किया बरामद दूसरे गिरोह के कब्जे से 10नग स्क्रीन टच एंड्रॉयड मोबाइल फोन,2800 रु नगद, 1नग चांदी का पायल व एक नग चांदी का चेन जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 303(2),112(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 19 जनवरी 2025/ थाना पत्थलगांव पुलिस ने ग्राम तमता मेले में हुई चोरी के मामलों…
Read Moreजशपुर: नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पालना केंद्र शुरू, खेल और शिक्षा से बौद्धिक विकास पर जोर
जशपुर 19 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के जशपुर परियोजना के अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पालना केन्द्र खोला गया है। उद्देश्य महिला बाल विकास विभाग के तहत बच्चों का पालन केन्द्र (Child Care Centre) एक ऐसी संस्था होती है जो विशेष रूप से बच्चों के विकास, देखभाल और संरक्षण के लिए कार्य करती है। इन केन्द्रों का उद्देश्य बच्चों की शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक देखभाल करना है। यह केन्द्र विशेष रूप से उन बच्चों के लिए होते हैं जिनके…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर ने किसानों को योजनाओं का लाभ देने के दिए निर्देश, फल-फूल की खेती पर जोर
कलेक्टर ने कृषि,उघान, पशुपालन, मछली पालन विभाग की ली समीक्षा बैठक जशपुर 19 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग की समीक्षा बैठक ली और जिन किसानों का किसान किताब नहीं बना है उनका प्राथमिकता से कार्ड बनवाने के लिए कहा। मछली पालन अन्तर्गत पात्र किसानों मछली जाल आईस बाक्स देने के लिए कहा। साथ ही पशुपालन विभाग को किसानों को बकरी पालन मुर्गी पालन करने के लिए विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के निर्देश…
Read More