मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, जशपुरवासियों ने जताया आभार, अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन जशपुर, 01 जनवरी 2025/ प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्रीरामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य…
Read MoreCategory: जशपुर
ग्रामीण प्रतिभाओं को संवारने की पहल: बगीचा शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय ने किया इंग्लिश क्लब लॉन्च, छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग
जशपुर/ जिले के बगीचा विकासखंड में समूचे ब्लॉक में अंग्रेजी विषय की नींव को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए इंग्लिश क्लब की स्थापना कर शासकीय महाविद्यालय बगीचा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है महाविद्यालय के प्राचार्य शरद कुमार नेताम के मार्गदर्शन में तथा अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर राजीव रंजन तिग्गा के नेतृत्व में इंग्लिश क्लब की पहल की गई इंग्लिश क्लब का उद्देश्य है ब्लॉक के सभी ग्रामीण स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क अंग्रेजी की कोचिंग प्रदान करना तथा एम. ई. सी. ( मोहल्ला इंग्लिश क्लिनिक) बनाकर…
Read Moreजशपुर : 1 साल से ज्यादा गायब कर्मचारियों की होगी जाँच, 3 साल से ज्यादा वालों पर गिरेगी गाज! CEO ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए कड़े निर्देश!
जशपुर, 31 दिसम्बर 2024/ जिला के समस्त कार्यों की समीक्षा हेतु साप्ताहिक समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा कर गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन द्वारा प्राप्त आवेदनों के…
Read Moreजशपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश!
जशपुर, 31 दिसम्बर 2024/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में भूअर्जन संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों से समन्वय द्वारा कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित कार्यों को समय सीमा में भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक…
Read Moreजशपुर : कन्या महाविद्यालय के छात्रों में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण
पत्रिका में शामिल शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में है मददगार जशपुर 31 दिसम्बर 2024/ जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन का वितरण राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया। पत्रिका पाकर छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभप्रद है। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों, सहित बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी शामिल है। पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं…
Read More22 लीटर दूध, 24 हजार की कमाई: जशपुर के झिक्की गाँव की रूणा के डेयरी फार्मूले ने बदली आर्थिक स्थिति, महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र!
जशपुर, 31 दिसंबर 2024/ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे जुड़कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की सहारा बन रही है बल्कि अपने ग्राम में एक रोल मॉडल बनकर अन्य लोगों को रास्ता भी दिखा रही हैं। ऐसी ही बगीचा ब्लॉक की ग्राम झिक्की की रहने वाली श्रीमती रूणा गुप्ता आज बिहान योजना से जुड़कर और मुद्रा लोन के माध्यम से अपना व्यवसाय खड़ाकर लखपति दीदी बन गई हैं। सामान्य परिवार से…
Read Moreनए साल से पहले गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का प्रहार, 10 और गौवंश मुक्त, दो गिरफ्तार! ऑपरेशन शंखनाद का साल भर का धमाका: पुलिस ने गौ तस्करों को किया बेहाल, करोड़ों की जब्ती, सैकड़ों गिरफ्तार!
गौ-तस्करी करते पप्पु यादव एवं प्रकाश यादव दोनों निवासी दानीमुण्डा को किया गया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसाबहार में छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध। “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् गौ तस्करी के कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौ-वंश तस्करी से बचाया गया है, गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका…
Read Moreजशपुर : फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बाबूसाजबहार में बच्चों का जन्म प्रमाण बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
जशपुर 31 दिसंबर 24/ जिला प्रशासन के अंतर्गत फरसाबहार विकास खंड ग्राम बाबूसाजबहार में बच्चों का जन्म प्रमाण,आय जाति निवास, बनाने के लिए शिविर लगाया है। पालकों को अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण बनवाने के लिए कहा गया। कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और बीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने विकास खंड में शिविर लगाकर जिन बच्चों का जन्म प्रमाण नहीं बना है। उनका शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा है। इस अवसर पर गांव…
Read Moreजशपुर : पत्थलगांव में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण
जशपुर 31 दिसंबर 24/ पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी की उपस्थिति में विगत दिवस तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा, अति तहसीलदार श्रीमती उमा सिंह,जनपद सीईओ श्री वी के राठौर की उपस्थिति में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु सभी सेक्टर अधिकारी और मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राठिया,श्री पाटले और श्री शशि मार्कण्डेय द्वारा सभी को चुनाव की पूर्व की तैयारी और चुनाव की बारीकियां,लोक आम निर्वाचन से स्थानीय चुनाव के अंतर को बताया गया साथ ही…
Read Moreविकसित छत्तीसगढ़, सुशासित छत्तीसगढ़: ‘जनमन’ पत्रिका का जिला ग्रंथालय जशपुर में वितरण
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है पत्रिका में करेंट अफेयर, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में दी जाती है विस्तार से जानकारी जशपुर 30 दिसंबर 2024/ जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन मासिक पत्रिका विद्यार्थियों, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। पत्रिका में दी गई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और आंकड़ों की जानकारी उनकी तैयारी में काफी लाभकारी है। आज जिला ग्रन्थालय में नवंबर माह का जनमन पत्रिका आकर ले रहा…
Read More