कुनकुरी में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, 35 आवेदकों को मिला लाइसेंस

जशपुर, 15 दिसंबर 2024/ जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय कॉलेज में श्रीराज एवं अयांश परिवहन सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और 35 आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। शिविर का आयोजन आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया था ताकि उन्हें लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इस शिविर में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाया…

Read More

जशपुर : धान खरीदी केंद्र से निरंतर धान का किया जा रहा उठाव, जिले के 8289 किसानों को 1 अरब 2 करोड़ 19 लाख से अधिक का हो चुका है भुगतान

जशपुर 15 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में धान खरीद सुचारू रूप से हो रही है। अब तक 52080.92 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी धान खरीदी के एवज में 8289 किसानों को 1,02,19,99,480 रूपए (एक अरब दो करोड़ उन्नीस लाख निन्यानबे हजार चार सौ अस्सी ) का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान खरीदी इसके साथ ही तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ किया गया है। डीवो जारी…

Read More

जशपुर पुलिस ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाया विशेष अभियान : ओवर स्पीड और शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों पर की गई कार्यवाही.

सड़क दुर्घटना में बढ़ती मौत की संख्या को लेकर जशपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान अब ओवर स्पीड व शराब पी कर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस अभियान चलाकर कर रही कठोर कार्यवाही. शराब पी कर वाहन चलाने पर 10,000/- रुपये व ओवर स्पीड पर 1000/- रुपये का लगेगा जुर्माना. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी में रविवार को इस विषय में चलाया गया विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक जशपुर स्वयं भी उतरे मैदान में. जशपुर : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना व दुर्घटना में होने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में विकास के नए आयाम किए गए स्थापित – विधायक रायमुनी भगत

मोदी की गारंटी तेजी से किया जा रहा है लागू, विष्णु के सुशासन में खुशहाल है जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही है कार्रवाई, भर्ती में बरती जा रही है पारदर्शिता जशपुर, 15 दिसंबर 2024/ मुख्यमत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल‘‘ विषय पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने एक वर्ष में राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकासकार्यों और उपलब्धियों को पत्रकारों से साझा किया। विधायक ने कहा की…

Read More

गौ-हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जशपुर के तत्वाधान में विशाल पद-यात्रा एवं धर्म-सभा का आयोजन रविवार को.

गौ-हत्या के विरोध में आयोजित विशाल पद-यात्रा का नेतृत्व जशपुर कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव करेंगे जशपुर/कुनकुरी : गौ हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला जशपुर के तत्वाधान में विशाल पद यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन दिनाँक 15 दिसम्बर को किया गया है। यह पदयात्रा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव के नेतृत्व में यात्रा सिरीमकेला आम बगीचा चौक से समय – दोपहर 12:00 बजे चटकपुर तक निकाली जाएगी, जिसके बाद विशाल धर्म-सभा का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में…

Read More

जशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 5 छात्र एसएससी जीडी में चयनित

जशपुर 14 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में नवसंकल्प शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। जहां 5 छात्रों ने CAPF(केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) में चयनित हो कर सफलता का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल हेतु चयन परीक्षा प्रति वर्ष SSC(स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) के द्वारा आयोजित किया जाता है । एसएससी जीडी 2024 हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2024 में…

Read More

जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रर्दशनी को देखकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली – नवीन, बसंत और रूपेश

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित वितरित किए जा रहे पुस्तक, ब्रोसर, बुकलेट एलईडी के माध्यम से विकास योजना का किया जा रहा है प्रचार प्रसार मुख्यमंत्री के सुशासन में संवर रहा है छत्तीसगढ़ जशपुर 14 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग जशपुर के द्वारा रणजीता स्टेडियम चौक के पास 13 से 14 दिसंबर 24 तक दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी…

Read More

मुख्यमंत्री की त्वरित पहल : जशपुर जिले के चापाटोली में तत्काल बहाल हुई बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम चापाटोली में बिजली पुनः हुई बहाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 14 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य सतत रूप से जारी है। इस क्रम में कैंप कार्यालय के निर्देश पर ग्राम चापाटोली, तहसील दुलदुला में बिजली केबल तार जल जाने के वजह से बाधित हुई बिजली को विद्युत विभाग द्वारा ठीक कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम चापाटोली के मनोहर…

Read More

जशपुर पुलिस की महिलाओं के विरूद्ध अपराध पर बड़ी कार्यवाही : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार.

जशपुर पुलिस ने आरोपी को लैलूंगा जिला रायगढ़ से किया गिरफ्तार. पुलिस अधीक्षक ने कहा महिला संबंधी किसी भी प्रकार के अपराध में अपराधी के विरुद्ध जशपुर पुलिस द्वारा की जावेगी कड़ी कार्यवाही. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 नवंबर 2024 को जशपुर जिले के एक थाने  में प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2023 से लगातार उसके साथ दैहिक शोषण किया…

Read More

कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 407 नशीली टेबलेट के साथ मास्टरमाइंड मकसूद आलम गिरफ्तार!

मोटर सायकल एवं मोबाईल जब्त कुनकुरी-जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर जिले में नशे के विरूद्ध अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को टीम लगाकर नशीले पदार्थों के बिकी परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि दिनांक 13.12.2024 को मुखबीर से जानकारी मिली कि मकसूद आलम उर्फ मिस्टर निवासी मस्जिद मोहल्ला कुनकुरी का जो कि अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाओं का अवैध रूप से कहीं से लाकर लुक छिप कर बिकी करता है तथा…

Read More