प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल होगा आधा या खत्म—जशपुर में सोलर प्लांट स्थापना पर सरकार दे रही बड़ी छूट

जशपुर बस स्टैंड में लगाया गया शिविर, सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट के लिए किया ऑनलाइन एप्प पर आवेदन जशपुर, 11 अगस्त 2025/ विद्युत विभाग जशपुर संभाग के कार्यपलन अभियंता विनोद कुमार पंडित के निर्देश में आज जशपुर बस स्टैंड में पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में आम जन को पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध मे समझाइश दिया गया। सरकार द्वारा 3 केव्ही सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में…

Read More

जशपुर प्रयास आवासीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 अगस्त को, 9 सीटों पर मिलेगा मौका

जशपुर, 11 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा। आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें…

Read More

“देरी बर्दाश्त नहीं” — जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का अल्टीमेटम, योजनाओं में पारदर्शिता और तेज़ सेवा पर जोर

शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…

Read More

मानसून 2025 : जशपुर में औसत से 28% ज्यादा बारिश, कुनकुरी सबसे ज्यादा भीगा

जशपुर, 11 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7544.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 अगस्त तक की स्थिति में 5903.8 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 26.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 837.9 मिमी, मनोरा में 957.0 मिमी, कुनकुरी में 1118.7 मिमी, दुलदुला में 455.3 मिमी, फरसाबहार में 602.6 मिमी, बगीचा में 785.9 मिमी, कांसाबेल में 708.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : कंडोरा में मंदिर तालाब बना मौत का कुंड, नहाने गए 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने गहरे पानी से निकाला शव

कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडोरा कदमटोली में रविवार, 10 अगस्त को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 23 वर्षीय युवक अर्जुन राम पिता राम कुंवर राम की मंदिर तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब अर्जुन राम नहाने के लिए घर से मंदिर तालाब की ओर गया था। सूचना देने वाले आनंद राम पिता स्व. जगन राम ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी…

Read More

दुर्घटना अपडेट : बेटी को लेने जा रहे श्रवण राम की कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर बाइक दुर्घटना में मौत, आईसीयू में चली जिंदगी की आखिरी जंग

कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार, 9 अगस्त 2025 को शाम लगभग 6 बजे हुआ, जब नगर में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सड़कों पर भारी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रवण राम निवासी बेहराटोली, कुनकुरी — जो मूल रूप से ग्राम ढोंगाआम्बा का रहने वाला था — अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से…

Read More

डिजिटल पुलिसिंग की बड़ी समीक्षा : अपर मुख्य सचिव ने दिया ऐप इंस्टॉलेशन बढ़ाने का निर्देश, जशपुर में नए कानून और डिजिटल सिस्टम पर हुई सघन जांच, पुलिस को मिली सराहना.

थाने के डिजिटल कार्य, सहित नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की. जशपुर. 10 अगस्त 2025 : जशपुर में अपर मुख्य सचिव (गृह एवं जेल) मनोज पिंगुआ ने सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर थाने के डिजिटल कार्यों और नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-समन और समाधान, कर्मयोगी व iGot जैसे ऐप्स के उपयोग पर जोर देते हुए इनके अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन के निर्देश दिए। आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को अपर मुख्य सचिव (छग) श्री मनोज पिंगुआ (भाप्रसे) के द्वारा अपने जशपुर प्रवास…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपस्थित थे।

Read More

जशपुर में बैंकिंग क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 3 नए ग्रामीण बैंकों का किया शुभारंभ, 44 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, कहा- दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचना सरकार का लक्ष्य

ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में खुला ग्रामीण बैंक, तीनों ग्राम पंचायतों के लगभग 44 हजार लोगों को मिलेगा लाभ जशपुर, 10 अगस्त 2025/ जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के समग्र विकास के एजेंडा में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंप कार्यालय में जशपुर विकास…

Read More

आवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…

Read More