लोगों की राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पानी, बिजली सहित छोटी-मोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के लिए कहा जिला स्तर के नोडल अधिकारी हर माह ग्रामीण सचिवालय का करेंगे निरीक्षण जशपुर 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय लगाया जाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी तैयारियां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को करने के निर्देश है। इस अवसर पर जिला पंचायत…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में खौफनाक वारदात : चरित्र शंका में पत्नी की टांगी से हत्या कर जंगल में छिपा था पति, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
सूचना के चंद घंटों में ही पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार, मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुंडापाठ का. आरोपी ललित राम कोरवा पिता सोमारू राम कोरवा उम्र 38 वर्ष निवासी चुंदा पाठ, चौकी पंडरा पाठ थाना बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध चौकी पंडरापाठ में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103 के तहत् अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 25 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ननका राम पिता ढीढरा राम उम्र 50 वर्ष निवासी…
Read Moreजशपुर : हाईवे ढाबों और मेडिकल स्टोर्स पर होगी कड़ी जांच, अवैध शराब और नशीली दवाइयों की बिक्री रोकने प्रशासन का बड़ा कदम, कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन
स्कूलों में ‘नो टोबैको’ जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर होगी कार्यवाही जशपुर, 25 फरवरी 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई तीव्र करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कलेक्टर ने हाइवे पर बने ढाबों में निरन्तर जांच कर अवैध रूप से शराब के विक्रय किये जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए आबकारी विभाग को दल बनाकर…
Read Moreकलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफलता के मंत्र सिखाए, लक्ष्य निर्धारण और नोट्स बनाने की दी सलाह
जशपुर 25 फरवरी 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 6 से 11 के बच्चों को परीक्षा के बेहतर तैयारी और कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करे अपने प्रतिदिन की दिनचर्या निर्धारित कर लें विषय को छोटे छोटे भागों में बांटकर तैयारी करे साथ ही मोबाइल फोन , टीवी से दूरी बनाए ताकि आपका लक्ष्य न भटके। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर…
Read Moreदुलदुला में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम: ग्रामीण महिलाओं को सिखाई गई बैंकिंग और बचत की बारीकियां
जशपुर-दुलदुला, 25 फरवरी 2025 : वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत दुलदुला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक दुलदुला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव, एनआरएलएम की बीपीएम सदस्य शीला भगत, एफएलसी सदस्य, पीआरपी सदस्य एवं एनआरएलएम की अन्य सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के जनरल फील्ड ऑफिसर और बैंक सखी (BC) की भी उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं, जिसमें बताया गया…
Read Moreपीएम किसान की 19वीं किस्त का ऐतिहासिक हस्तांतरण! जशपुर जिले के 79,921 किसानों को मिला 15.98 करोड़ का लाभ, कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में हुआ सीधा प्रसारण
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 19 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान के अलावा भी अन्य फसल लेने के लिए जिले में कृषि और उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही योजना…
Read MoreBREAKING : सीमेंट की बोरियों के नीचे छुपी थी डेढ़ करोड़ की अवैध शराब, जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘आघात’ में किया बड़ा खुलासा, झारखंड-बिहार सप्लाई का था प्लान!
तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना, पुलिस कर रही है जांच जशपुर, 24 फरवरी 2025/ जशपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन ‘आघात’ को अंजाम देते हुए अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब से झारखंड और बिहार में सप्लाई की जा रही इस शराब को तस्करों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपा रखा था ताकि किसी को शक न हो। जशपुर पुलिस…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 80.18% मतदान, नतीजे 25 फरवरी को
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 76.27 प्रतिशत, जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 77.77 प्रतिशत और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में 84.03 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 581 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए हुए चुनाव के बाद पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत में भाजपा का परचम, सीएम विष्णुदेव साय के विकास को जनता का समर्थन
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है। जशपुर जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर सिमट गई और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस का सफाया कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां की पांचों जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को पूरी तरह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा
8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के…
Read More