त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 80.18% मतदान, नतीजे 25 फरवरी को

जशपुर, 24 फरवरी 2025/  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 76.27 प्रतिशत, जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 77.77 प्रतिशत और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में 84.03 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 581 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए हुए चुनाव के बाद पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 48.01% मतदान, मनोरा और कुनकुरी में सबसे अधिक उत्साह

जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान तेजी से जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 48.01% मतदान दर्ज किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। मनोरा और कुनकुरी विकासखंड में अब तक सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है, जबकि जशपुर और दुलदुला में भी मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत (1 PM तक)  जशपुर – 43.11% मनोरा – 51.95% कुनकुरी – 52.34% दुलदुला – 43.34% मतदान केंद्रों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह सुबह की…

Read More

जनपद पंचायत बगीचा में मतदान को लेकर भारी उत्साह : पहाड़ी कोरवा भी लोकतंत्र के इस पर्व में निभाने पहुंचे है अपनी भागीदारी, व्योवृद्ध‌ से लेकर नए मतदाताओं ने भी डाला अपना मत

जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत आज जनपद पंचायत क्षेत्र बगीचा के 245 मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। मतदान करने को लेकर व्योवृद्ध‌ से लेकर नए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य  क्षेत्र पंडरापाठ में भी बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान करने को लेकर  प्रशासन द्वारा जागरूकता प्रसार का भी व्यापक असर पड़ा है। पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ डाला वोट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2025: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की ऐतिहासिक भागीदारी, मतदान में जबरदस्त उत्साह! जानें 10, 12 और 2 बजे तक के मतदान प्रतिशत की पूरी रिपोर्ट….

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान में दिखा मतदाताओं का उत्साह जशपुर, 11 फरवरी 2025 – नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत जिलेभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की भागीदारी स्पष्ट हो रही है। मतदान की स्थिति (10 बजे तक) सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 17.16% मतदान दर्ज किया गया।…

Read More

जशपुर जिले के 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना, 11 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव

11 फरवरी को प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी,…

Read More

जशपुर में रंगोली और रैली से फैला मतदान का संदेश! ‘जाबो’ अभियान के तहत मतदाताओं को किया जा रहा प्रेरित

जशपुर 6 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में मनोरा विकास खंड के धरती महिला क्लस्टर संगठन सोगडा में मतदान जागरूक अभियान के तहत जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंड और गांव में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा…

Read More