जशपुर 11 जनवरी 25/ जिला पंचायत के सभाकक्ष में विगत दिवस वित्तीय समावेशन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सीएसआर बैंक मित्र,बैंक सखी तथा आर ओ कार्यालय सेआर एम , श्री मयूर सीएस सी एफ आई के वर्टीकल हेड श्री शैलेंद्र तथा सीएससी जिला प्रबंधक उपस्थित थे। कार्यशाला में सोशल सेक्युरिट्स स्कीम तथा अन्य बैंकिंग प्रोडक्ट का प्रशिक्षण दिया गया तथा जिले में सोशल स्कीम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्र तथा बैंक सखी को सम्मानित किया गया ।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने कांसाबेल में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ की संयुक्त बैठक, बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील
जशपुर 11 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के द्वारा विकास खंड कांसाबेल की स्वच्छता का अवलोकन किया गया । उन्होंने कांसाबेल बस स्टैण्ड की स्वच्छता, डेली मार्केट, सार्वजनिक शौचालय, एन एच के किनारे की स्वच्छता का बारिकी से अवलोकन कर उपस्थित जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ स्थल पर चर्चा किया गया। भ्रमण के दौरान उपस्थित जनसमुदाय, दुकानदारों व जन प्रतिनिधियों को बस स्टैण्ड के आस-पास साफ सफाई बनाए रखने को सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके…
Read Moreजशपुर : स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई प्रीति, समूह के माध्यम से मुद्रा लोन 1 लाख रुपए की लागत से शुरू की श्रृंगार दुकान, प्रतिदिन 1 हजार तक की हो रही आमदनी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर 11 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार से निरंतर जुड़ रही है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती प्रीति गुप्ता ने शुरू किया स्वयं का श्रृंगार दुकान श्रीमती प्रीति गुप्ता ने बताया कि वह बगीचा विकासखण्ड मुख्यालय से 12 कि.मी. के दूरी पर स्थित ग्राम बुढ़ाडांड़ की निवासी है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले वह समूह से जुड़ी नहीं थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके बाद वह…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पुरेन्द्र को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल, मिली नई उम्मीद, अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 11 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर एक हादसे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ पुरेन्द्र को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम होंगे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है। एक हादसे में ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला निवासी पुरेन्द्र…
Read Moreजशपुर : निगरानी बदमाश की खौफनाक गुंडागर्दी का अंत, पुलिस ने जंगल से दबोचा, लूट और हत्या के प्रयास में किया गिरफ्तार!
आरोपी ने चाकू की नोक पर कपड़ा व्यापारी से की थी लूटपाट व एक अन्य मामले में महिला पर किया था चाकू से जानलेवा हमला आरोपी -1. रामवृछ पात्रे पिता धीरन पात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी तूबा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में दो अलग अलग प्रकरणों में क्रमशः बी एन एस की धारा 126, 296, 15(2), 351(2), 309 व बी एन एस की धारा 331,109,296,351(2),115(2) के तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हलधर यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र…
Read Moreजशपुर में ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी : फिल्मी अंदाज में पीछा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार!
आरोपी -1. देव कुमार पिता दिलेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष साकिन ऊपरधिंचा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग) 2.आकाश यादव पिता खिरबंधु यादव उम्र 19 वर्ष निवासी भेलवामेंडर थाना तुमला जिला जशपुर( छ.ग) के विरुद्ध धारा 303(2), 112(2) बी एन एस के तहत थाना बागबहार मे मामला दर्ज जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी विक्रान्त सिंह पिता भुनेश्वर सिंह उम्म्र 31 वर्ष ग्राम खुटापानी प्रधानपारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.01.25 की रात्रि में खाना खाकर…
Read Moreकुनकुरी में शासकीय बालासाहब देशपाण्डे महाविद्यालय में हुआ उद्यमिता जागरूकता शिविर, 120 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
जशपुर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्याय के मार्गदर्शन मंे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द जशपुर द्वारा अजा शासकीय बालासाहब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी मंे स्वरोजगार से जोडने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एम.एस. पैंकरा ने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को योजनाओं के बारे जानकारी दी। साथ ही अंत्यावसायी योजनाओं से संबंधी जानकारी अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश ध्रुव ने दी। इसी प्रकार एनयूएलएम योजना के श्री संत…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशों पर नगरीय क्षेत्रों में हो रहा अमल : जशपुर नगरपालिका में विकास कार्य प्रांरभ, शहर में 4.50 करोड़ के लागत से हो रहा डामरीकरण
एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और निकाय के कर्मचारी सफाई व्यवस्था का कर रहे निरीक्षण जशपुर 10 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव के द्वारा नगर पालिका परिषद् जशपुरनगर के निर्माण कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिये थे। निर्देश के परिपालन में नगरपालिका जशपुर के विकास कार्य प्रारंभ किया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर में 4.50 करोड़ के डामरीकरण प्रारंभ हो गया है। शहर में विद्युत की व्यवस्था हेतु जिन स्थानों पर विद्युत पोल की आवश्यकता है उसके…
Read Moreजशपुर में पुरात्वत संग्रहालय के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर ने जनजातीय धरोहर को संरक्षित रखने का आह्वान किया, जिला पुरात्वत संघ की बैठक हुई सम्पन्न
गौरवशाली परम्पराओं और जनजाति समुदाय की धरोहर को सहेज कर रखना होगा-कलेक्टर श्री व्यास प्राचीन कालीन धरोहरों को संग्राहलय में जमा करने वालों को किया जाएगा सम्मानित जशपुर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय में जिला पुरात्वत संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया गया कि संग्रहालय में गौरवशाली परम्पराओं और जनजातियों समुदायों की संस्कृति का सुंदर समावेश किया गया हैं। इस अवसर पर पद्मश्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक…
Read Moreलिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, 300 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया भाग
जशपुर, 10 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बीमारियों के उन्मूलन के लिए जनजागरुकता प्रसार के तहत इससे बचाव और इलाज के तरीके भी बताएं जा रहे हैं। आज कलेक्टर कार्यालय के मंत्रणा कक्ष में लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन के लिए आवश्यक दवा वितरण और जन जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना था। इस प्रशिक्षण में…
Read More