एक पेड़ मां के नामः सुदंर, स्वच्छ वातावरण के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ है बेहद जरूरी, अभियान के तहत जशपुर जिले में 3.55 लाख पौधों का रोपण और 2.32 लाख पौधों का हुआ वितरण

जशपुर, 20 दिसंबर 2024/ पहाड़ों, पठारों, नदी-नालों, घने जंगलों और हरी-भरी वनस्पतियों से समृद्ध जशपुर जिले की प्राकृतिक सौंदर्य सहज ही आकर्षित करता है। जंगल और इनमें प्राकृतिक तौर पर बसने वाले पशु-पक्षियों से ऐसा पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण होता है जो जीवन के लिए अनुकूल होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। जीवन के लिए सबसे जरूरी शुद्ध वायु, पेड़ों का कटाव रोकने और पर्यावरण अनुकूलता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके…

Read More

जशपुर : फरसाबहार विकास खंड के 6 संकुल केंद्र में बच्चों का जन्म प्रमाण बनवाने के लिए लगाया गया शिविर

जशपुर, 20 दिसंबर 24/ जिला प्रशासन के अंतर्गत सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के तहत फरसाबहार विकास खंड के 6 संकुल केंद्र में बच्चों का जन्म प्रमाण, आय जाति निवास, बनाने के लिए शिविर लगाया है। पालकों को अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से जन्म प्रमाण बनवाने के लिए कहा गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और बीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने विकास खंड में शिविर लगाकर जिन बच्चों का जन्म प्रमाण नहीं बना है। उनका शिविर…

Read More

जशपुर : गांव रौनी में स्वच्छता दीदीयों और गांव वालों ने सफाई अभियान कर स्वच्छता का दिया संदेश

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर जशपुर 28 दिसंबर 24 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंड में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर मनाया जा रहा है। इसी कढ़ी में बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत रौनी में आज   श्रमदान का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता दीदी,ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव एवं ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दी। और गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया।

Read More

जशपुर में खुशियों का बसेरा: 11 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का मकान! मुख्यमंत्री के सुशासन में आवास योजना का लाभ, परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान!

जशपुर 20 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्का मकान की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 24 तक कुल 11 हजार 49 मकान पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार पीएम जन-मन योजना के तहत 161 आवास विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को दिया गया है। रोटी कपड़ा और मकान जीवन की तीन सबसे मूल आवश्यकता है जिनकी पूर्ति के लिए हर व्यक्ति लगातार प्रयास करता है विशेष…

Read More

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए निर्देश, हर महीने होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

जशपुर 20 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाक्षक में सयुंक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय में प्रत्येक माह परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाश में लाये गये समस्यो का समय से निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों के समयमान वेतनमान एवं परीविक्षा अवधि के प्रकरणों के निराकरण भी समय पर करने की बात कही। बैठक में प्री मैट्रिक अ.जा.जा कन्या छात्रावास गम्हरिया…

Read More

आयोजन: स्व ओम प्रकाश साय के स्मृति में आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुई शामिल

जशपुर/ स्व ओम प्रकाश साय के स्मृति में बगिया में आयोजित की गई टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज गुरुवार को शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जो पूरे क्षेत्र में एक क्रिकेट माहौल बनाने में सफल रही। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से स्व ओम प्रकाश साय के योगदान और उनकी याद में आयोजित की गई थी, और इसमें ग्रामीण जनों की उत्साही भागीदारी रही।मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल…

Read More

जशपुर : प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम हुआ आयोजित, समूह की महिलाओं को बिहान योजना के बारे में दी गई जानकारी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित  जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज कुनकुरी विकासखण्ड के प्रतिज्ञा संकुल संगठन  केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को बिहान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ कुनकुरी, केराडीह सरपंच चन्द्रकिरण नाग, डीडीसी प्रदीप गुप्ता सहित समूह…

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों और चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा

राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्थलगांव के ग्राम चौरा में लगभग 500 बोरा अवैध धान जप्त जशपुर 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पत्थलगावं राजस्व अमला और पुलिस की टीम के…

Read More

जशपुर : राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु आवदेन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुध्दिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत पूर राज्य से 05 बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जावेगा। इस हेतु आवेदन प्रारूप एकीकृत बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य भागलपुर रोड़ रणजीता स्टेडियम के पीछे से प्राप्त कर प्रविष्टियां निर्धारित प्रपत्र में 31 दिसम्बर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास जशपुर को आवेदन प्रस्तुत किया जा…

Read More

जशपुर प्रयास में प्रवेश का सुनहरा अवसर : कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू!

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 तक जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ प्रयास आवासीय विद्यालय, बालक व कन्या हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में ऑनलाईन प्रवेश की सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए,…

Read More