मुख्यमंत्री श्री साय से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

जशपुर, 31 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके बगिया स्थित निवास में कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

Read More

पर्यटन के नए युग में जशपुर :  ट्रिप्पी हिल्स जशपुर को बना रहा है एडवेंचर, इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक अनुभवों का हब.

ट्रिप्पी हिल्स मुख्यत : तीन क्षेत्रों में कार्य करता है – इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और अनुभवात्मक टूरिज्म. जशपुर/कुनकुरी, 31 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ का खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण जिला जशपुर अब तेजी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां के घने जंगल, पर्वतीय क्षेत्र, और अनोखी आदिवासी संस्कृति ने जशपुर को एक विशेष पहचान दिलाई है। इस विरासत को उजागर करने और पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है ‘ट्रिप्पी हिल्स’, जो 18 दिसंबर 2019 को जशपुर के दो युवाओं, सौरभ…

Read More

जशपुर में सनसनीखेज मामला : नकली पुलिस बनकर जमीन विवाद का फायदा उठाकर 5 लोगों ने की ठगी, पूजा-पाठ का झांसा देकर 2200 रुपये लूटे, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त 02 कार भी जप्त, थाना बगीचा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 202/2024 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351(2), 351(3), 115, 3(5), 2024, 205 का अपराध दर्ज। जशपुर, 31 अक्टूबर/ प्रार्थी गंगा राम उम्र 36 साल निवासी बरियो थाना राजपुर जिला बलरामपुर ने दिनांक 30.10.2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके परिवार में जमीन संबंधी केश पूर्व से चल रहा है, साथ ही इनके गांव का रहने वाला दोस्त अनिल का भी गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति से जमीन संबंधी केश चल…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने जिलेवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

जशपुर 31 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले वासियों को दीपावली की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना किए हैं।

Read More

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 31 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उनको भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।  मुख्यमंत्री श्री…

Read More

जशपुर : बगिया हेलीपैड पर उतरे मुख्यमंत्री, किया गया आत्मीय स्वागत

जशपुर, 31 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जशपुर जिले के बगिया हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

Read More

मुख्यमंत्री के सपने को साकार करते हुए जशपुर पर्यटन का नया गंतव्य बन रहा : एडवेंचर, इको-टूरिज्म और स्थानीय संस्कृति का बेमिसाल संगम देखने को मिल रहा

जशपुर 30 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से जशपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर एडवेंचर और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही विगत दिवसों में मायली नेचर कैंप में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकार की पहली बैठक आयोजित किए है। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला सुंदर वादियों और नदी पहाड़ झरना से परिपूर्ण खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है अब जिला…

Read More

जशपुर : जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी, आपत्तियों-सुझावों के संबंध में दावा आपत्ति 08 नवम्बर तक

जशपुर, 30 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-30 के प्रावधानों के तहत् जिला जशपुर अंतर्गत जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट- एक में जारी किया है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 30 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए कलेक्टर ने जशपुर जिले के जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र कमांकों में विभाजित किया है। जिसके अनुसार जिले में कुल जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की…

Read More

जशपुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की सफलता, व्हीटीपी में डाटा एंट्री कोर्स से युवाओं को मिल रहा रोजगार, भविष्य को लेकर आशान्वित

जशपुर, 30 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ रही है। प्रशिक्षण ले रहे युवा अपने आने वाले भविष्य को लेकर आशान्वित है। इस योजना के तहत जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण द्वारा व्हीटीपी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासकीय व्हीटीपी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा में डाटा एन्ट्री आपरेटर कोर्स के प्रशिक्षुओं से जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के…

Read More

चिटफंड घोटाले का स्थाई वारंटी आरोपी राज सिंह विश्वकर्मा जशपुर पुलिस के हाथों हुआ गिरफ्तार… जशपुर और कोरबा न्यायालयों से जारी थे वारंट…प्रस्तुत किया गया न्यायालय में.

आरोपी के विरूद्ध चेक बाउंस होने के प्रकरण में जशपुर न्यायालय से दो एवं जिला कोरबा के न्यायालय से भी धारा 138 एनआईटी एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंट हुआ है जारी. स्थाई वारंटी आरोपी राज सिंह विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी मटासी थाना नारायणपुर. साईंप्रसाद चिटफंड कंपनी, विनायक होम्स रियल स्टेट के एजेंट के रूप में कर चुका है कार्य. आरोपी अपने साथियों के साथ भुनेश्वर में क्रिप्टोकरेंसी कंपनी में लोगों को रकम दुगुना करने का लालच देकर लगभग 04 लाख रूपये की ठगी किया है.   जशपुर/कुनकुरी, 30 अक्टूबर…

Read More