जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि, मृतक दशरथ पैंकरा की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम खुटीटोली निवासी दशरथ पैंकरा का कुआं के पानी में डूबने से 28 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी सुखमेत पैंकरा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

औसत से अधिक बारिश : जशपुर जिले में 7711.3 मिमी वर्षा दर्ज, कुनकुरी 1139.2 मिमी के साथ अव्वल

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7711.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 19 अगस्त तक की स्थिति में 7223.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 13.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 856.0 मिमी, मनोरा में 973.1 मिमी, कुनकुरी में 1139.2 मिमी, दुलदुला में 456.1 मिमी, फरसाबहार में 603.6 मिमी, बगीचा में 821.3 मिमी, कांसाबेल में 723.1 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को, 9 सीटों पर होगा चयन

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन  24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा। आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें…

Read More

जनता के धन से धोखाधड़ी का काला खेल! – द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी ने दोषियों की अपील खारिज की, सज़ा बरकरार, जमानत भी नामंजूर.

– द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी बलराम कुमार देवांगन का आदेश, अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुष्पा सिंह ने रखी प्रभावी दलीलें कुनकुरी, 19 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक की बहुचर्चित IWMP-2 परियोजना गबन प्रकरण में अदालत ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी बलराम कुमार देवांगन ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सज़ा को सही ठहराते हुए आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं…

Read More

श्रवण यंत्र पाकर खिल उठी बुजुर्ग महिला की मुस्कान : 90 की उम्र में चाका बाई को मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने लौटाई सुनने की शक्ति, भावुक होकर दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद.

90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर. 19 अगस्त 2025 : जशपुर जिले की 90 वर्षीय चाका बाई अब फिर से जीवन की मधुर ध्वनियां सुन पा रही हैं। श्रवणदोष से जूझ रही चाका बाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इस मदद से उनके चेहरे की मुस्कान लौट आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जरूरतमंदों को समय…

Read More

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने जारी की नई टीम, उपाध्यक्ष-महामंत्री समेत पदाधिकारियों की सूची घोषित

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ नई टीम को मिली जिम्मेदारी जशपुर, 18 अगस्त 2025 : भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में कुछ पुराने अनुभवी नेताओं को बरकरार रखते हुए बड़ी संख्या में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि यह मिश्रण अनुभव और नई ऊर्जा के साथ भाजपा को और मजबूती…

Read More

जनता की समस्याएं प्रशासन की प्राथमिकता—जशपुर में अपर कलेक्टर ने सुनी शिकायतें, विभागों को सख्त निर्देश

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देशानुसार जिला कार्यालय में सोमवार को अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निराकरण की सूचना समय पर प्रदान करने को कहा। जनदर्शन में  मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, दिव्यांग सहायता, रोजगार, अनुकंपा नियुक्ति, बिहान, सोलर पैनल मरम्मत आदि…

Read More

जशपुर में 8 स्कूलों के नए भवन निर्माण को 6.19 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

जशपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से रायपुर सी.एस.पी.टी.सी.एल द्वारा सी.एस.आर. गतिविधियों के संचालन हेतु जिले के विभिन्न संचालित 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सी.एस.आर. मद अंतर्गत् आर.टी.जी.एस. व एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से राशि प्राप्त हुआ है। उक्त राशि में से 6 करोड़ 19 लाख रूपए के 08 नवीन भवन निर्माण हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जशपुर को निर्माण एजेंसी नियुक्ति कर कार्य कराने हेतु राशि दी गई…

Read More

CM विष्णुदेव साय की घोषणाओं पर अमल, जशपुर में महाकुल भवन विस्तार, आश्रम गेट और शिव मंदिर प्रवेश द्वार का होगा निर्माण

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शासन की स्थापना से लेकर निरन्तर जशपुर जिले के विकास के कार्य किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्रामों से लेकर हर गांव-नगर सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन, अधोसंरचनात्मक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहना कर क्षेत्र के विकास हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा मद से 01 करोड़ 71 लाख 99 हज़ार रूपयों के विभिन्न…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जशपुर जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, जशपुर के विद्यार्थियों को जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिला पंचायत सभागार में रजत जयंती संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपरागत परिधान तथा कर्मा एवं…

Read More