थाने के डिजिटल कार्य, सहित नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की. जशपुर. 10 अगस्त 2025 : जशपुर में अपर मुख्य सचिव (गृह एवं जेल) मनोज पिंगुआ ने सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर थाने के डिजिटल कार्यों और नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-समन और समाधान, कर्मयोगी व iGot जैसे ऐप्स के उपयोग पर जोर देते हुए इनके अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन के निर्देश दिए। आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को अपर मुख्य सचिव (छग) श्री मनोज पिंगुआ (भाप्रसे) के द्वारा अपने जशपुर प्रवास…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर में बैंकिंग क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 3 नए ग्रामीण बैंकों का किया शुभारंभ, 44 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, कहा- दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचना सरकार का लक्ष्य
ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में खुला ग्रामीण बैंक, तीनों ग्राम पंचायतों के लगभग 44 हजार लोगों को मिलेगा लाभ जशपुर, 10 अगस्त 2025/ जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के समग्र विकास के एजेंडा में स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंप कार्यालय में जशपुर विकास…
Read Moreआवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…
Read Moreरक्षा और विश्वास का प्रतीक : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर ब्रह्माकुमारी, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की दीदियों ने बांधी राखी, दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई और बहन…
Read Moreस्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न. जशपुर. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा…
Read Moreब्रेकिंग – कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
कुनकुरी, 9 अगस्त 2025। कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम लगभग 6 बजे के आसपास हुआ, जब नगर में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रवण सिंह, निवासी ग्राम ढ़ोंगाआम्बा, कुनकुरी से गड़ाकटा की ओर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। गड़ाकटा स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और…
Read Moreरक्षाबंधन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी, योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने जताया आभार
रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक — मुख्यमंत्री जशपुर, 9 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई…
Read Moreमहिला अपराध में त्वरित कार्रवाई : चार साल तक शादी का वादा कर करता रहा शारीरिक शोषण, जशपुर पुलिस ने दबोचा केरल-गोवा भागे आरोपी प्रेमी को, लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
आरोपी वर्ष 2021 से कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, अब शादी से कर रहा इंकार, मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का आरोपी संकेत साय उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में भादवि की धारा 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, जशपुर/कुनकुरी. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी संकेत साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वर्ष 2021 से युवती का शोषण कर रहा था और…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…
Read More