“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जशपुर में निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिलीप सिंह जूदेव चौक से शुरू होकर जय स्तंभ चौक तक पहुँची इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में एक भव्य…
Read MoreTag: #HarGharTiranga
स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
धरमजयगढ़ में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विधानसभा में कानून लाने की घोषणा रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल, कहा- भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़ : कहा- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर 14 अगस्त 2025/ हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़
भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक…
Read Moreदेशभक्ति का जज़्बा: कांसाबेल में बिहान दीदियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया जोश
जशपुर, 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विगत दिवस जनपद पंचायत कांसाबेल में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बिहान के दीदियों द्वारा भाग लेकर लोगो को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे अपने अपने घर में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com में तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करके भारत सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त करने के लिए कहा है।
Read Moreतिरंगे के रंग में रंगा अञ्चल : देशभक्ति नारों से गूंजा नारायणपुर, हर घर तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, नारों और गीतों से माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर.
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन. कुनकुरी. 12 अगस्त 2025 : कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद यात्रा ने पूरे गांव में एकता और सम्मान का संदेश फैलाया। अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया…
Read Moreतिरंगे के रंग में रंगा बगीचा : बाइक रैली ने जगाई देशभक्ति की अलख, 15 अगस्त से पहले बगीचा में लहराया तिरंगा, बाइक रैली से गूंजा पूरा क्षेत्र.
हर घर तिरंगा अभियान में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील. जशपुर. 12 अगस्त 2025 : बगीचा विकासखंड में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत निकाली गई तिरंगा बाइक रैली में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली ने नागरिकों को आजादी के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल हर घर में तिरंगा फहराने के अभियान को नई ऊर्जा देती है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में हर घर…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना, उल्लास और खुशी के साथ आजादी का उत्सव मनाया गया
राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ बाइक रैली निकली गई। वंदेमातरम, माँ तुझे सलाम गीतों के साथ देश…
Read More