स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

कुनकुरी खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने फहराया तिरंगा

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के 79वें पर्व पर कुनकुरी ने देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखा। परंपरागत गरिमा के साथ आयोजित इस समारोह में नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। जयस्तंभ चौक से खेल मैदान तक गूंजा देशभक्ति का जोश कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात 8:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर…

Read More

कुनकुरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर किया माल्यार्पण और रखी 180 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा

कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर पंचायत में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण कर आज़ादी के अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की आज़ादी के इतिहास, विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रेरक विचार रखे। गुलामी से विकास की ओर – भारत की प्रगति पर गर्व अध्यक्ष विनयशील ने अपने उद्बोधन में कहा— “जब भारत अंग्रेज़ों की 200 वर्षों की गुलामी…

Read More

जशपुर : जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों हुए सम्मानित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई शानदार प्रस्तुति जशपुर, 15 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद…

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल प्रथम और लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर को पहला, लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर को दूसरा और सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने शील्ड-मेडल देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया। मदर्स प्राईड स्कूल…

Read More

स्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न. जशपुर. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा…

Read More