एक महिला, दो योजनाएं और लाखों की आमदनी : जानिए कैसे करुणा गुप्ता ने गांव से रच दिया आत्मनिर्भरता का इतिहास!

जशपुर, 19 जुलाई 2025/ ग्राम पंचायत पतराटोली विकासखंड दुलदुला की श्रीमती करुणा गुप्ता बिहान योजना के एकता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाली सशक्त महिला के रूप में उभर रही हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर वे गांव के तालाब में सामूहिक मछली पालन कार्य कर रही हैं, वहीं व्यक्तिगत रूप से उन्होंने पहले से संचालित अपनी बर्तन दुकान को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹2 लाख का ऋण प्राप्त कर विस्तार दिया। अब वे थोक और खुदरा स्तर पर बिक्री कर…

Read More

शिक्षा, स्वागत और संस्कार का उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में तिलक, मिठाई और पौधारोपण से हुआ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में मना शिक्षा का पर्व कुनकुरी, 19 जुलाई 2025 : विकास खंड कुनकुरी के संकुल केन्द्र जयकारी एवं देवबोरा के अंतर्गत आने वाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कमतारा में सत्र 2025-26 का शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल विद्यालयी शिक्षा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि इसमें शामिल प्रत्येक गतिविधि ने शिक्षा, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की…

Read More

जशपुर में SSP शशि मोहन सिंह ने ली क्राइम मीटिंग : अपराधों पर कसेगा शिकंजा, मेडिकल दुकानों पर निगरानी बढ़ी, अवैध प्रवासी, गांजा तस्कर, जुआ-सट्टा, साइबर ठग अब पुलिस के रडार पर; महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर त्वरित FIR और कार्रवाई के निर्देश

सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी करने के दिये निर्देश, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार, अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वैधानिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश, जशपुर, 19 जुलाई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आज दिनांक 19.07.2025 को पुलिस कार्यालय जशपुर में क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया, उक्त मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मर्ग, शिकायत, गुम…

Read More

कुनकुरी में 45 लाख की जमीन ठगी का बड़ा खुलासा : नीरज प्रजापति, दिलीप राम, गोवर्धन यादव और घनश्याम यादव गिरफ्तार, मृत शिक्षक की पत्नी को दिखाया सपना – बेच डाली नकली जमीन!

भू माफियाओं के खिलाफ जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख रु की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किसी अन्य जमीन को दिखाकर , दूसरी जमीन की रजिस्ट्री कर रिटायर्ड मृतक शिक्षक की पत्नी से 36 लाख रुपए की किए थे ठगी, साथ ही भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजे का 21 लाख रु को भी ठगों ने डकारा आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भा.द.वि. की धारा 420,467,468,471 व 120(बी)के तहत् अपराध पंजीबद्ध कुनकुरी-जशपुर, 19 जुलाई 2025 : दिनांक 17.07.25 को प्रार्थिया श्रीमती गोरेती मिंज पति स्व. अनिल मिंज,…

Read More

जशपुर एसएसपी की अपील : राज्य की सुरक्षा में निभाएं भूमिका, संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी दें टोल फ्री नंबर पर…!

अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में जानकारी देने हेतु पुलिस मुख्यालय ने जारी किया टोल फ्री नंबर, 1800-233-1905 पर कॉल करके अवैध प्रवासी/घुसपैठियों की सूचना दे सकते हैं, जशपुर 19 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है, इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके कोई भी नागरिक अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के छत्तीसगढ़ में निवासरत होने अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना/जानकारी दे सकता है।

Read More

गाँव-गाँव के मंदिर होंगे फिर से भव्य! सीएम विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल से जशपुर की 48 आस्था स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात, जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हुए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार रुपए, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जशपुर, 19 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जिले के 48 प्राचीन व जनआस्था से जुड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व…

Read More

कोतबा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात: 4.37 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अब नहीं जाना पड़ेगा दूर इलाज के लिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोतबा को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए मिली 4 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति. जशपुर 18 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बिस्तरीय  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।…

Read More

नींबू, कपूर और गुड़हल से बनी विज्ञान की प्रयोगशाला! जशपुर में 158 शिक्षकों को मिला व्यावहारिक विज्ञान का संजीवनी पाठ, डिप्टी कलेक्टर ने दिखाया नवाचार का रास्ता

रसायन और विज्ञान के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण — डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने कराया प्रयोग आधारित प्रशिक्षण जशपुर, 18 जुलाई 2025 : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत हायर सेकेंडरी के रसायन और हाई स्कूल के विज्ञान विषय के 158 शिक्षकों के लिए विशेष प्रायोगिक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में किया गया। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने शिक्षकों को दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुओं का उपयोग करते हुए रसायन के कई…

Read More

जशपुर की शिक्षा व्यवस्था में कलेक्टर का मिशन मोड ऑपरेशन : स्कूलों की कम उपस्थिति और कमजोर रिजल्ट पर अब नहीं चलेगी लापरवाही

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेकर बोर्ड परिणामों और उपस्थिति की व्यापक समीक्षा की कलेक्टर ने पालकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की आपेक्षिक परिणाम नहीं आने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश जशपुर, 18 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत समाकक्ष में स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक लेकर 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों और इस शैक्षणिक सत्र में बच्चों की उपस्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा…

Read More

एक योजना, लाखों ज़िंदगियों में क्रांति : जशपुर की महिलाओं को उज्ज्वला योजना से मिली रसोई में आज़ादी की लौ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जशपुर जिले में 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ जशपुर, 18 जुलाई 2025 / प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। जशपुर जिले में अब तक 1 लाख 54 हजार 439 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। एक समय ऐसा था जब उच्च और उच्च मध्यम…

Read More