अब सहकारी समिति से खेती आसान! जशपुर के किसान जगदीश को मिला 0% ब्याज पर लोन, महंगे साहूकारी सिस्टम से छुटकारा

जशपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में  जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के बांकीटोली निवासी किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से 0 प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज दिया गया है। जगदीश ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में सहकारी समिति गम्हरिया से केसीसी कार्ड बनवाकर खाद-बीज एक वर्ष के लिए शून्य…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर में महिला सुरक्षा को नई ढाल, कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई आंतरिक शिकायत समिति

जशपुर, 30 मई 2025/ महिला एवं बाल विकास जशपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम 2023) पारित किया गया है। यह अधिनियम 09 दिसम्बर 2023 से प्रभावशील है। अधिनियम के भाग 1 धारा 2 में पीड़ित महिला, नियोजक कार्यस्थल एवं यौन उत्पीड़न को परिभाषित किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को पीठासीन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री महिमा…

Read More

कुएं में डूबे व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय! जशपुर में आपदा राहत मद से परिजनों को 4 लाख की त्वरित मदद

जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंझियाडीह निवासी सरदार सिंह भाटिया का नाला कुआं के पानी में डूबने से 02 जनवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी अमृत कौर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर समर कैंप के बच्चों ने किया ‘देशदेखा’ पर्यटन स्थल का भ्रमण – प्रकृति के सौंदर्य से हुए अभिभूत

जशपुर, 30 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिस्पर्धा, कला एवं संस्कृति प्रतिभा को नई उड़ान देने के उददेश्य से जिले में 01 से 30 मई 2025 तक समर कैंप आयोजित किया गया। जहॉ कौशल विकास पर्यावरण संरक्षण, एक्सपोजर विजिट सहित अनेक गतिविधियां कराई जा रही है। कैंप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। समर कैंप में बच्चों को बैडमिंटन, स्विमिंग, ताईक्वांडो, क्रिकेट, हॉकी, वॉटर स्पोर्ट्स, क्लाइंबिग, पर्वतारोहण सहित अन्य गतिविधियों में शामिल किया गया है। साथ ही स्वच्छता अभियान,…

Read More

कुनकुरी : सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा, ग्रामीण रास्ता सील! PM आवास योजना के नाम पर कब्जा कर 80 साल पुराना रास्ता बंद, कोर्ट में सुनवाई आज

पटवारी रिपोर्ट में खुलासा – रास्ता सार्वजनिक था, फिर भी बिना अनुमति बना मकान – प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल जशपुर/कुनकुरी, 29 मई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक नया मकान बनवाने की आड़ में छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के ग्राम पंचायत रेमते (पटवारी हल्का नंबर 23, तहसील कुनकुरी) में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस निर्माण से न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हुई है, बल्कि गांव के वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।…

Read More

मुख्यमंत्री के भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : बगिया में श्रद्धांजलि सभा का भावुक वातावरण, हर आंख रही नम, स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की सादगी ने जीते थे दिल, दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि.

स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा. बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना. जशपुर. 29 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छोटे भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके निवास बगिया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सादगी, सेवा और सहजता से भरे जीवन के लिए पहचाने जाने वाले स्व. साय को याद कर उपस्थित सभी जन भावुक…

Read More

जशपुर : ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लक्ष्य पूरा न करने पर एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी निलंबित, बागबहार किया गया अटैच

जशपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने एफ्रेम केरकेट्टा, पटवारी प०ह०नं०-08 शिवपुर द्वारा दिनांक 16/05/2025 की समीक्षा बैठक में मोबाईल नम्बर प्रविष्टि आधार नम्बर प्रविष्टि किसान-किताब प्रविष्टि, लिंग प्रविष्टि डाटा के संबंध में कार्य पूर्ण करने एवं डीएससी का टारगेट 99 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु श्री एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया। तत्संबंध में दिनांक 21/05/2025 को सप्ताहिक समीक्षा बैठक लिया गया था जिसमें आप बिना अनुमति एवं सूचना के अनुपस्थित थे…

Read More

कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी, पटवारी आलोक खेस्स पर गिरी गाज – तत्काल निलंबन आदेश जारी

जशपुर : कलेक्टर के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अपने कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण आलोक खेस्स निलंबित जशपुर 29 मई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में तहसीलदार बागबहार जिला जशपुर के पत्र  29/05/2025 द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है कि श्री आलोक खेस्स, पटवारी प००नं0-24 बनगांव-बी के द्वारा कलेक्टर महोदय के समीक्षा बैठक दिनांक 28/05/2025 को समय अपरान्ह 3:00 बजे अभिलेख शुद्धता के संबंध में समीक्षा बैठक ली गयी। जिसकी सूचना सभी पटवारी को 03 दिवस पूर्व दी गई थी किन्तु श्री आलोक खेस्स बैठक में अनुपस्थित…

Read More

जशपुर के वार्ड 16 में बनेगा नालंदा परिसर, नगरीय प्रशासन विभाग ने 11 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की दी गई सहमति जशपुर, 29 मई 2025/ महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा  नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की सहमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 के अंतर्गत (मेयर इन कौंसिल/प्रेसिडेंट इन कौर्सिल कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना, समाधान शिविर कोरंगामाल में हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री

जशपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सीमाबारी में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना की। इसके साथ ही उन्होंने ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कोरंगामाल में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। और हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का भी वितरण किए। विदित हो कि कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया…

Read More