जशपुर, 28 अप्रैल 2025/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश के हेतु 16 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पश्चात् 17 से 24 अप्रैल तक दावा आपत्ति का अवसर प्रदान किया गया था। दावा आपत्ति के आवेदन का परीक्षण कर उनका निराकरण करने के बाद आज 28 अप्रैल को शाला में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षावार, वर्गवार, चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सम्बंध में…
Read MoreCategory: जशपुर
जल जागृति जशपुर अभियान : सभी जनपदों में भू-जल संरक्षण और संवर्धन हेतु लगवाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
जशपुर 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के जनपद पंचायत भवन में जल जागृति जशपुर अभियान के तहत् भू-जल संरक्षण और सर्वधन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया गया है। साथ ही श्रमदान करके कार्यालय परिसर और छत की साफ-सफाई भी किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जल स्त्रोत को बढ़ाने के उददेश्य से सभी अधिकारियों को ‘‘जल जागृति जशपुर अभियान‘‘ के तहत् जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के…
Read Moreजशपुर में बच्चों के लिए आगामी 1 मई से समर कैंप की होगी शुरुआत : जिले के सभी विकास खंड में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी
कला संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना, एक्सपोजर विजिट कौशल उन्नयन, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन के सिखाए जाएंगे बच्चों को गुण जशपुर 28 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है। आगामी 1 मई 2025 से जशपुर जशपुर समर कैंप की शुरुआत की जा रही है। जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा…
Read Moreस्वच्छता श्रमदान : जशपुर के मनोरा में बाजार परिसर से चौक तक किया गया श्रमदान से साफ-सफाई, दिया गया स्वच्छता का संदेश
जशपुर 28 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार स्वच्छता श्रमदान के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालय परिसरों सहित हाट-बाजार स्थलों का साफ-सफाई किया जा रहा और और लोगों को परिसर की नियमित साफ-सफाई रखने की अपील जा रही है। इसी कड़ी में आज मनोरा में बाजार परिसर से चौक तक श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया और लोगों को स्वच्छता का संदेश किया गया। इस दौरान श्रमदान करने वालों में जनपद सदस्य श्रीमती शोशन टोप्पो, जनपद पंचायत सीईओ रघुनाथ…
Read Moreजशपुर में राशन वितरण पर कलेक्टर की बड़ी सख्ती, वित्तीय नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
राशनकार्डधारी हितग्राहियों को हर माह समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानदारों की शंका समस्याओं का भी समाधान किया कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों ली समीक्षा बैठक जशपुर 28 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाघ विभाग के अधिकारियों और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों की समीक्षा बैठक लेकर राशनकार्ड हितग्राहियों को समय पर हर माह राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा की किसी भी स्थिति…
Read Moreकुनकुरी में कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025 – भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के नेतृत्व में आज कुनकुरी नगर में कांग्रेस के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यू.डी. मिंज द्वारा फेसबुक पर किए गए कथित देश विरोधी पोस्ट के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसने स्थानीय राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में कुनकुरी विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ “यू.डी.…
Read Moreजशपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में ग्रामीणों को मिल रही है सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ, पंचायत दिवस के दिन जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई थी यह सेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए किया था इस सेवा का शुभारंभ जशपुर, 28 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन जशपुर जिले के 8 विकासखंडों में कुल 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत दिवस 24 अप्रैल को मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुरूआत की थी। यह योजना छत्तीसगढ़…
Read Moreकरडेगा की गृहिणी से सफल उद्यमी तक का प्रेरणादायक सफर: मालती गुप्ता बनीं लखपति दीदी, अब सालाना 2 लाख से अधिक की आय से साकार कर रही सपनों का संसार
कपड़ा और किराना दुकान का कर रही व्यवसाय जशपुर, 28 अप्रैल 2025 /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर सार्थक पहल किया जा रहा है। इस हेतु महिलाओं को संगठित कर स्व सहायता के रूप में संगठित कर प्रत्येक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका जिले में सार्थक परिणाम भी देखने मिल रहा है। जिले से अनेक दीदियॉ निरंतर लखपति दीदी के रूप में निखर कर निकल रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान : जशपुर पुलिस ने तीन बच्चियों को सकुशल बरामद कर लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान, बच्चियों को जबरन मजदूरी में लगाने वाली महिला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दो नाबालिक बच्चियों व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बच्ची को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपिया, दो नाबालिक बच्चियों को बहला फुसलाकर ले गई थी अपने साथ, लगवा दिया था लेबर काम में थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को भगा कर ले गया था आरोपी जशपुर, 28 अप्रैल 2025 : जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में ऑपरेशन मुस्कान के तहत, गुम बच्चियों की सकुशल बरामदगी हेतु…
Read Moreसोशल मीडिया पर जहर उगलने वाले कांग्रेस नेता युडी मिंज पर भरत सिंह का प्रचंड प्रहार : भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले युडी मिंज पर देशद्रोह का शिकंजा कसने की मांग.
कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का पोस्ट – भरत सिंह जशपुर. 28 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज के भारतीय सेना पर सवाल उठाते फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने इसे देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पहलगाम हमले के बाद देश एकजुट है, ऐसे समय में सेना के पराक्रम पर संदेह जताना देशवासियों…
Read More