जशपुर में बच्चों को मिल रही सेहत और पर्यावरण की डबल डोज़! पोषण पखवाड़ा बना जन-जागरूकता का अभियान

जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण संवर्धन और वन संरक्षक संवर्धन की जानकारी बच्चों को दी जा रही है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के…

Read More

अब हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान! जशपुर में शुरू हुआ ‘मोर दुआर-साय सरकार’ अभियान का पावरफुल सर्वे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पात्र परिवारों का बनेगा पक्का मकान 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा मोर दुआर-साय सरकार महाभियान जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत “मोर दुआर-साय सरकार“ महाभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के उन पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जो अब तक स्थायी प्रतीक्षा सूची अथवा आवास प्लस सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। यह सर्वे कार्य आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के…

Read More

20-20 हजार के लालच में किया 5.60 लाख का खेल! जशपुर में बैंक मैनेजर ने ग्रामीणों के नाम पर की जबरदस्त ठगी, 8 साल से था फरार, जशपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार के तात्कालीन बैंक मैनेजर अनुराग दास ने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी तरीके से दो ग्रामीणों के नाम पर निकाल लिए थे 5 लाख 60 हजार रुपए के KCC ऋण बैंक द्वारा ऋण वापसी हेतु नोटिस प्राप्त होने पर ग्रामीणों को हुआ ठगी अहसास आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए भा. द. वि. की धारा 420,467,468 व 120B के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार मामले में बैंक…

Read More

जशपुर के किसान की सब्जी खेती से बंपर कमाई: ग्राफटेड टमाटर से हुई 5.60 लाख रुपये की आमदनी, बेहराखार के तोपचंद की खेती बनी प्रेरणा, परंपरा छोड़ी, तकनीक अपनाई और हो गया लाभ

जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी को ग्राफटेड टमाटर और मिर्च की खेती से उघान विभाग की तकनीकी सहायता से टमाटर का अच्छा उत्पादन हो रहा है। बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी ने बताया कि पहले व परंपरागत विधि से सब्जी की खेती करते थे जिससे अच्छा फसल नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से तकनीकी…

Read More

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड का फरार ब्रांच मैनेजर नितेश विश्वकर्मा को जशपुर पुलिस ने पलामू (झारखंड) से किया गिरफ्तार

प्रकरण में एक सहआरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल गिरफ्तार फरार आरोपी – नितेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा खुर्द , थाना लेसलीगंज जिला पलामू (झारखंड) के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 75/2025 धारा 316(5), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज। जशपुर, 19 अप्रैल 2025 : आर्थिक अपराधों पर कड़ी निगरानी और अपराधियों की धरपकड़ में जशपुर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड में लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन की पहल : नवगुरुकुल में प्रवेश प्रारंभ फ्री टेक्नोलॉजी और बिजनेस एजुकेशन कोर्स हेतु 18 से 21 महीने तक का होगा आवासीय प्रशिक्षण

जशपुर, 19 अप्रैल 2025/ जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल पर नवगुरुकुल फाउंडेशन के द्वारा जिले के युवाओं के लिए बिजनेस स्किल्स में दक्ष बनाने के लिए कोर्स प्रारम्भ किया जा रहा है। जो 18 से 21 महीने का आवासीय प्रशिक्षण होगा। जिले के युवाओं के लिए ये एक सुनहरा मौका है। यह 18–21 महीने का आवासीय प्रशिक्षण के बाद नौकरी का सुनहरा अवसर। कोर्स के दौरान फ्री कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस स्किल्स की ट्रेनिंग, फ्री हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और भोजन पूरी तरह से आवासीय और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स की सुविधा…

Read More

कुनकुरी में यातायात व्यवस्था सुधारने व्यापारी-प्रशासन की हुई बैठक, पार्किंग से लेकर सड़कों तक बनी नई गाइडलाइन

सार्वजनिक पार्किंग व अनुशासनात्मक व्यवस्था पर बनी सहमति, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई कुनकुरी, 19 अप्रैल 2025 : नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदजी पाण्डे की अध्यक्षता में नगर के प्रमुख व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, सचिव मनीष हेडा, सदस्य अमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विष्णु सोनी, अंशुल रारा सहित दर्जनों व्यापारी शामिल हुए। प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव,…

Read More

नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन : कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फुंक कर की नारेबाजी

जशपुर, 18 अप्रैल 2025 : नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाईयों और कांग्रेस के बीच में हल्की झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजयुमों के कार्यकर्ता जिले भर से जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में जुटे थे। यहां से रैली की शक्ल में कांग्रेस के विरूद्व नारेबाजी करते हुए भाजयुमों कार्यकर्ता हनुमान मंदिर चौक,बस स्टेण्ड होते…

Read More

जंगल के बीच लेजर शो, मरीन ड्राइव जैसा पाथवे और मड हाउस! मधेश्वर-मयाली बनेगा छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हॉटस्पॉट, जशपुर कलेक्टर की अगुवाई में नई योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

जशपुर कलेक्टर ने मधेश्वर-मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र के विकास पर की विशेष बैठक, पर्यटकों के लिए आकर्षण बढ़ाने पर जोर, योजनाओं पर की चर्चा जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर क्षेत्र को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा अनुसार विकसित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र में मरीन ड्राइव की…

Read More

अब नहीं होगी कीचड़ या जाम की परेशानी! जशपुर विधायक ने पोड़ी में 20 लाख की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव गांव को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे ग्राम जहां सड़के नहीं हैं वहां पर सड़कों का विस्तार के साथ जरूरत मंद हितग्राहियों को अपना पक्का आवास का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति…

Read More