जिन्हें अब तक नहीं मिला घर, अब उनके ‘दुआर’ पहुंचेगी साय सरकार – जशपुर जिले में पीएम आवास योजना में बड़ा सर्वे अभियान, 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा, पात्र परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

जशपुर, 16 अप्रैल 2025/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत “मोर दुआर-साय सरकार“ महाभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के उन पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जो अब तक स्थायी प्रतीक्षा सूची अथवा आवास प्लस सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। यह सर्वे कार्य आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में “मोर आवास-मोर अधिकार“ की भावना को साकार करते…

Read More

“हर दिन की देरी पर कटेंगे 100 रुपये!” – जशपुर कलेक्टर का बड़ा फैसला, लापरवाह अफसरों पर लगेगी सैलरी कटौती की गाज, आय-जाति-निवास प्रमाण-पत्र में देरी अब पड़ेगी भारी – जशपुर में कलेक्टर का एक्शन मोड

कोर्ट की तारीख देकर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों ली समीक्षा बैठक जशपुर, 16 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण, डायवर्सन, खाता विभाजन, फौती नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र तथा लोक सेवा केन्द्र के लम्बित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता से सीधा जुड़ा हुआ विभाग है। लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार…

Read More

बाजारों में जाम और अव्यवस्था पर जशपुर कलेक्टर का बड़ा एक्शन – दुकानों से बाहर रखा सामान हटाने का अल्टीमेटम, जल्द शुरू होगी तोड़फोड़ कार्रवाई!

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश जशपुर, 16 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में दुकानों अथवा बाजारों में निर्धारित…

Read More

विज्ञान भारती के सहयोग से कुनकुरी में विभा साइंस क्लब के लिए विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

छत्तीसगढ़ विज्ञान भारती के संगठन मंत्री अंकित राय भी विशेष रूप से रहे उपस्थित जशपुर 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और विज्ञान भारती के सदस्यों के सहयोग से जशपुर जिले में विभा साइंस क्लब की गतिविधियों का संचालन शिक्षण सत्र 2025 -26 से किया जाना है। इसके लिए कुनकुरी विकासखंड में विज्ञान के शिक्षकों के लिए विभा साइंस क्लब के विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना और शिक्षकों को नवीनतम पद्धतियों से अवगत कराना रहा।…

Read More

जशपुर : प्रकाशिकीय यंत्रों‌ से संबंधित प्रशिक्षण एवं प्रयोगिक वर्कशॉप हुआ प्रारंभ, कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर जशपुर के बच्चे सीख रहे हैं टेलीस्कोप बनाना

डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा रहे उपस्थित जशपुर 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में आज जशपुर में प्रकाशिकी यंत्रों से संबंधित प्रशिक्षण एवं प्रायोगिक वर्कशॉप प्रारंभ हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में जशपुर विकासखंड के साथ ही स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव में भी कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशिकीय यंत्र के संबंध में प्रशिक्षण और प्रयोगिक वर्कशॉप दिल्ली की एस्ट्रोकुलुम स्पेस टेक रिसर्च आर्गेनाईजेशन के सहयोग से जिले में कराया जा रहा है।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सुशासन शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से आम जनता को जरूर सुविधाआ पहुंचाने वाली योजनाओं की दे जानकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन करने के निर्देश जशपुर 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणा की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी घोषणा के कार्य को प्राथमिकता से करना है और सुशासन शिविर में जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन आवेदनों का समाधान कारक निवारण भी प्राथमिकता से किया जाना है। उन्होंने…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय बना जिलेवासियों के लिए संजीवनी बूटी,  हाथीपांव से पीड़ित राजेन्द्र सारथी को मिली त्वरित सहायता

जशपुर 15 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं और जिलावासियों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है। आज सीएम कैंप कार्यालय में मदद की गुहार लेकर पहुंचे 8 वर्षों से हाथीपांव की बीमारी से जूझ रहे पत्थलगांव विकास खंड के पुरानी बस्ती निवासी राजेन्द्र सारथी को त्वरित सहायता प्रदान की गई। पीड़ित राजेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से जशपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया। राजेन्द्र सारथी की कहानी बेहद मार्मिक…

Read More

जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर श्री व्यास

दिव्यांग, वृद्धजनों, असाहय, चलने फिरने में असमर्थ, बीमार व्यक्तियों को बीसी सखी उनके घर जाकर करेंगे पेंशन का भुगतान समय-सीमा के भीतर आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को किया जाएगा सम्मानित जशपुर 15 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए स्वीकृत निर्माण कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं शामिल हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। कलेक्टर ने कहा जिन हितग्राहियों का आवास स्वीकृत हुआ वे…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश

जशपुर, 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदक राजस्व, राशन कार्ड से संबंधी मामले सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर जिला कार्यालय 100 मीटर क्षेत्र बना ‘नो प्रोटेस्ट जोन’, विरोध-सभा और नारेबाजी पर रोक

जिला कार्यालय एवं इसके 100 मीटर के त्रिज्या में आने वाले क्षेत्र हेतु प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी सभा, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने हेतु विधिवत लिखित में लेना होगा अनुमति जशपुर, 15 अप्रैल 2025 / जिला दंडाधिकारी जशपुर रोहित व्यास ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कार्यालय जशपुर एवं इसके 100 मीटर के त्रिज्या में आने वाले क्षेत्र हेतु प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी किया है। जारी निषेधाज्ञा में उल्लेख करते हुए कहा है कि…

Read More