जशपुर, 08 अप्रैल 2025/ सेवांकुर भारत के एक सफ्ताह देश के नाम कार्यक्रम के तहत आदिवासी ग्रामों में सेवा के लिए मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों के सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम लंबे समय से मानव सेवा के लिए कार्य कर रही है और यह सेवांकुर भारत कार्यक्रम अपने आप में एक सराहनीय पहल है। जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : एनईएस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन, नशा, शिक्षा और योजनाओं पर की गहन पड़ताल
जशपुर, 08 अप्रैल 2025 : शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक दौरे का नेतृत्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष श्री जे.आर. भगत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अतिथि व्याख्याता कु. विद्यावती भगत और श्रीमती बबीत भगत का सक्रिय सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन कर वहां की प्रमुख सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों पर बारीकी से शोध किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उनके प्रोजेक्ट प्रबंधन…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2025 की हुई शुरुआत, सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रखी जा रही समाधान पेटी
जशपुर 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित कराने हेतु राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समाधान पेटी रखी जा रही है, जिसमें आम जनता अपनी समस्याएंए…
Read Moreजशपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश, जशपुर में फलों की खेती को बढ़ावा देने कहा
प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जशपुर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त वाणिज्यिक कर और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-मन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, टावर की समस्या रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जशपुर से होगी योग ओलम्पियाड की शुरूआत : योग आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने प्रेस क्रांफेस आयोजित कर जन-जन तक योग के प्रसार के बारे में दी जानकारी
जशपुर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज सर्किट हाउस एक प्रेस क्रांफेस आयोजित कर राज्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। आज पूरी…
Read Moreरामनवमी पर गरियादोहर में अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का भव्य समापन : महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सागर, रामभक्ति में डूबा गरियादोहर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने की महाआरती में सहभागिता.
महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए सम्मिलित. जशपुर. 8 अप्रैल 2025 : जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के गरियादोहर में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों के बीच आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु तथा कीर्तन मंडलियाँ सम्मिलित हुईं और इस कार्यक्रम ने धार्मिक वातावरण…
Read Moreजशपुर : जिले में पोषण पखवाड़े की हुई शुरुआत, पोषण के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
जशपुर, 08 अप्रैल 2025/ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से आज से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों को…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : बलौदा बाजार जिले में सुशासन तिहार का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने स्वयं आवेदन लेकर दी पावती
आवेदकों को तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर किया गया अभिनन्दन सुशासन तिहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह रायपुर, 8 अप्रैल 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बलौदाबाजार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के तहत आवेदन लेने का शुभारंभ आज जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में हुआ। आवेदन प्राप्त करने के स्थल को रंगोली एवं बैनर से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा प्रथम आवेदक का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यलय में आवेदन प्राप्ति…
Read Moreजशपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर भव्य स्वागत, जिले के विकास की ओर बढ़ाया विश्वास का कदम
जशपुर, 8 अप्रैल 2025 / जिले में विकास और प्रशासनिक संवाद के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आज आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री श्री चौधरी के आगमन पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की उपस्थिति ने इस स्वागत समारोह को विशेष बना दिया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, मुख्यमंत्री के…
Read Moreढक्कन टूटा और चली गई जान! कुनकुरी में सेप्टिक टैंक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
कुनकुरी, 8 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लम्बीटोली गांव में एक महिला की सेप्टिक टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आसोमती बाई (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में दुर्घटनावश गिर गईं और ढक्कन टूटकर उनके ऊपर गिर जाने से दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के…
Read More