जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान लापरवाही बरतने के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़े कदम उठाते हुए पीठासीन अधिकारी और प्रधान पाठक जुनास खलखो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जशपुर में निर्वाचन सामग्री वितरण के दौरान श्री खलखो नशे की हालत में पाए गए। चिकित्सीय परीक्षण में उनके शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके कारण वे ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं थे। चुनाव…
Read MoreCategory: जशपुर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान हेतु मतदान दल हुए रवाना.
403 मतदान केंद्रों में 20 फरवरी को होगा मतदान चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के 169 सरपंच पदों, पंच के 1305 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों, जिला पंचायत सदस्य के 05 पदों हेतु किया जाएगा मतदान. जशपुर. 19 फरवरी 2025 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान कराया जाना है। जिसके लिए बुधवार को इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाये गए कुल 403 मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों…
Read Moreजशपुर क्राइम : रात के अंधेरे में महिला पर दरिंदगी की कोशिश, बहादुर पीड़िता ने टॉर्च से हमला कर बचाई इज्जत, आरोपी फरार लेकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार!
आरोपी संतोष चौहान, उम्र 40वर्ष के विरुद्ध थाने में छेड़छाड़ के लिए बी एन एस की धारा 74 के तहत मामला पंजीबद्ध, मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत जशपुर, 19 फरवरी 2025/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13/02/2025 को पीड़िता ने थाना आकार रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.02.2025 को शाम करीब 05 बजे वह गांव के महादेव विसर्जन के पश्चात रात को नाच प्रोग्राम देखने अपने पति साथ में गई थी, इसके साथ गांव के अन्य लोग भी प्रोग्राम देखने गये थे, पीड़िता का पति रात करीब 12/00…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने आज चार निर्वाचन क्षेत्र का निरीक्षण करके तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही रहेगा सामान्य अवकाश
20 फरवरी को जशपुर ,मनोरा , कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी दिन गुरूवार को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश रहेगा…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हेतु बनाए गए हैं 403 मतदान केंद्र
जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली…
Read Moreजशपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : 20 फरवरी को चार जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान! जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में घमासान!
चारों जनपद पंचायत क्षेत्र के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में पंच पद के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, 998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी लड़ेगें चुनाव जशपुर 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने किया कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अस्पताल की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश! डायलिसिस मरीजों के परिजनों के लिए होगी बैठने की विशेष व्यवस्था, अस्पताल परिसर और शौचालय की नियमित सफाई पर कलेक्टर ने दिया जोर!…. पढ़ें पूरी खबर….
जशपुर 18 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कुनकुरी विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली उन्होंने डाक्टरों की नियमित उपस्थिति, परिसर की नियमित साफ सफाई की भी जानकारी ली । कलेक्टर ने अस्पताल के सभी वार्डों के शौचालय की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। डायलिसिस केन्द्र में कांच का दरवाजा लगवाने के लिए कहा है। कुनकुरी नगर पालिका अधिकारी को अस्पताल के नालीयों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के अनावश्यक और कबाड़…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंख नाद जारी : ग्रामीणों के सहयोग से जशपुर पुलिस ने 6 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौ वंशों की तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत आरोपी:-01. दिनेश टोप्पो पिता महेंद्र टोप्पो, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम धासमा पेरवाटोली थाना आस्ता जिला जशपुर (छ ग) 02.लालदेव उराव पिता सुख नाथ उराव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम धासमा पेरवाटोली थाना आस्ता जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध चौकी में 4,6,10 छ ग कृषक पशु परि अधिनियम 2005 व 11(1) (क)( घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 18 फरवरी 2025/ गौरतलब है की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन…
Read Moreजनपद पंचायत बगीचा में मतदान को लेकर भारी उत्साह : पहाड़ी कोरवा भी लोकतंत्र के इस पर्व में निभाने पहुंचे है अपनी भागीदारी, व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं ने भी डाला अपना मत
जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत आज जनपद पंचायत क्षेत्र बगीचा के 245 मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। मतदान करने को लेकर व्योवृद्ध से लेकर नए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य क्षेत्र पंडरापाठ में भी बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान करने को लेकर प्रशासन द्वारा जागरूकता प्रसार का भी व्यापक असर पड़ा है। पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ डाला वोट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा…
Read More