ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ी 40 लाख की 01 क्विंटल गांजा की खेप, शातिर तस्कर चैतन यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और हूटर वाली गाड़ी से करता था तस्करी

मारूती ब्रेजा कार से गांजा की तस्करी कर रहा था अत्यंत शातिर आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव, विगत डेढ़ माह में ही जशपुर पुलिस ने 03 प्रकरणों में 01 करोड़ 20 लाख रू. का 03 क्विंटल 26 किलोग्राम जप्त कर आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, आरोपी के चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी बरखुरिया थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जप्ती:- मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल कीमती 40 लाख रू.,…

Read More

जशपुर क्राइम : घरेलू झगड़े ने ली जान! गुस्साए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंझियाडीह फिंगिट पारा का हत्या के आरोपी प्रताप एक्का पिता सुखन एक्का निवासी गंझियाडीह फिंगिट पारा , थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना तुमला में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 17 फरवरी 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.25 को प्रार्थी विलियम लकड़ा पिता लालजीत लकड़ा निवासी कोल्हेंझरिया थाना तुमला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरोपी प्रताप एक्का का साढ़ू है, व मृतिका अल्का एक्का उसकी साली है। दिनांक…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: बगीचा में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, 1 बजे तक 44.21% मतदान दर्ज

जशपुर, 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 44.21% तक पहुंच गया, जो यह दर्शाता है कि मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़, मतदाताओं में जोश बगीचा विकासखंड के महलई, सुलेशा, गुरगुरी और कूरकुरिया सहित अन्य ग्रामों में मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को लेकर भारी उत्साह

सुबह 11 बजे तक 24.93% मतदान दर्ज जशपुर, 17 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाता बड़े उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का एहसास झलक रहा है। मतदान केंद्रों पर जोश और जागरूकता बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत प्राथमिक शाला परासुरा, देवडाड़, बलादरपाठ, कोदो पारा और सरधापाठ के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान…

Read More

जशपुर : जनपद पंचायत बगीचा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,  245 मतदान केंद्रों के लिए 260 मतदान दल किए गए रवाना! प्रशासन अलर्ट!

जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग बच्ची को खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था विधि से संघर्षरत बालक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 16 फरवरी 2025/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत् प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें पुलिस…

Read More

कैंसर, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल व अग्रवाल महिला मंडल कुनकुरी का सराहनीय प्रयास

कुनकुरी, 16 फरवरी 2025: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल महिला मंडल, कुनकुरी के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर रोग, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर” पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी 2025, सोमवार को अग्रसेन भवन, जैन मंदिर के बगल में, कुनकुरी (छ.ग.) में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में डॉ. रवि जायसवाल, जो कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर जिले में कब और कहां रहेगा अवकाश? जानें पूरी डिटेल्स!

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही सामान्य अवकाश रहेगा 17 को बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं के आम एवं उप चुनाव संपन्न, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित

रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी।  प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दो साल से फरार नशे का सौदागर आफताब आलम गिरफ्तार, ONEREX कफ सिरप की करता था तस्करी… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ के सप्लायर, तस्कर आफताब आलम को गिरफ्तार करने में मिली जशपुर पुलिस को कामयाबी आरोपी तस्करों को बिक्री हेतु मुहैया कराता था प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ ONEREX, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत. आरोपी आफताब आलम पिता आसीम अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी निजामनगर, थाना हिंदपीढ़ी जिला रांची (झारखंड) के विरुद्ध थाना लोदाम में नारकोटिक्स ड्रग एंड साइक्रोट्रोपीक सबस्टानसिस एक्ट 1985 की धारा 21(b) व 21(c) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 15 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण…

Read More