जिला कार्यालय जशपुर के सहायक ग्रेड-03 को किया गया सेवा से पदच्युत जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय जशपुर के सहायक ग्रेड-03 श्री अमित कुमार चौहान को माह जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक कुल 165 दिन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत् तथा नियम 12 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सेवा से पदच्युत सेवा से पदच्युत किया गया। कार्यालयीन आदेश 02 फरवरी 2012 के द्वारा अमित कुमार…
Read MoreCategory: जशपुर
जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल : आयोजन के लिये सरकार देगी दस लाख की सहायता राशि…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.
आयोजन समिति ने जताया सीएम विष्णुदेव साय का आभार जशपुरनगर : राज परिवार के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राज्य सरकार हर साल 10 लाख रूपये की आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध कराएगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा की है। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि गत दिनों जिले के पत्थलगांव ब्लाक के बागबहार में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आए…
Read Moreजशपुर : आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 09 से 21 दिसम्बर तक
शब्दमुडा, भितघरा, पोरतेंगा, लवाकेरा, घाघरा और लोरो बाजारडांड़ में लगाया जाएगा शिविर जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 09 दिसम्बर 2024 को कांसाबेल विकासखण्ड के बाजारडांड़ शब्दमुडा में, 10 दिसम्बर को बगीचा विकासखण्ड के बाजारडांड़ भितघरा में, 12 दिसम्बर को जशपुर विकासखण्ड के बाजारडांड़ पोरतेंगा में, 16 दिसम्बर को फरसाबहार विकासखण्ड के बाजारडांड़ लवाकेरा एवं मनोरा विकासखण्ड के बाजारडांड़ घाघरा में और 21 दिसम्बर को दुलदुला विकासखण्ड के बाजारडांड़…
Read Moreजशपुर : ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ‘ अभियान संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
जशपुर,, 06 दिसम्बर 2024/ भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा देश को टीबी मुक्त करने लिये चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ़‘ अभियान 07 दिसम्बर से जशपुर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा के उपस्थिति में जिला स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, फिल्ड वर्करों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव हो रहे रौशन ; ग्रामीण क्षेत्रों के 17 जगहों पर विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु किए गए कार्य स्वीकृत
विद्युत समस्याओं से ग्रामीणों को मिल रही निजात, अब कृषि भी होगी खुशहाल जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में लो वोल्टेज और बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के जीवन में उजाला फैल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए बगिया में खोले गए कैम्प कार्यालय की सजगता से विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। त्वरित गति से हो रहे कार्यों से लोगों में काफी प्रसन्नता है। कैंप…
Read Moreजशपुर : #क्लिकसेफ कार्यक्रम का हुआ समापन ; इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करने चलाया गया #क्लिकसेफ कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक ने मास्टर ट्रेनर्स एवं वालेंटियर को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग 150 वालेंटियर ने सायबर जागरूकता पर साझा किए अपने अनुभव जशपुर 06 दिसम्बर 2024/कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से #क्लिकसेफ कार्यक्रम की शुरुआत विगत 03 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई। तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होने के पश्चात् 05 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग…
Read Moreजशपुर : बच्चों का भविष्य संवारना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी, विद्यालय का परीक्षा परिणाम करें बेहतर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही -कलेक्टर श्री व्यास
बैठक में अनुपस्थित होने पर बगीचा बीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश प्राचार्य कमजोर बच्चों के बेहतर परिणाम के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा लगाएं उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यालय के प्राचार्यो को किया गया सम्मानित अपार आईडी में प्रगति लाने के दिए निर्देश जशपुर 06 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के सभी प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली और अपार आईडी, बच्चों की नियमित उपस्थिति, तिमाही परीक्षा परिणाम का प्रतिशत, सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने…
Read Moreसशस्त्र सेना झण्डा दिवस : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जशपुर कलेक्टर एवं एसएसपी को लगाया लेपल पिन
जशपुर 06 दिसम्बर 2024/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक हेमन्त कुमार सार्वा द्वारा लेपल पिन लगाया गया। जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार ने भी स्वेच्छा से अंशदान किया। इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ सूरज यादव, उत्तम कुमार साहू, महादेव यादव, अकाश मण्डल, राजू राम एवं अमानुएल तिर्की उपस्थित थे। विदित हो कि देश…
Read Moreजशपुर : विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव में बन रहे गौरव पथ का किया निरीक्षण
मदनपुर में सब्जी और फल के लिए बने थोक मार्केट के दुकानों की निलामी प्रक्रिया जल्द शुरू करने के दिए निर्देश जशपुर, 06 दिसंबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गत दिवस गौरव पथ के तहत बन रही पत्थलगांव के इंदिरा चौक से जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड एवं रायगढ़ रोड सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। श्रीमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जनआकांछाओं को ध्यान में रखकर लोगों की सुविधा के लिए यह सड़क…
Read Moreजशपुर : जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
दो दिवसीय खेल समारोह में 12 प्रकार के खेलों में प्रतिभागी लेंगे भाग जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में शुभारंभ विधायक रायमुनी भगत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विकासखंडों से 9 से 18 वर्ष की बालिकाएं शामिल हुईं। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय जिला महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन 9 से 18 वर्ष की बालिकाओं एवं द्वितीय दिवस में 18 से 35 आयु वर्ग की…
Read More