स्वच्छता की ओर एक कदम और बढ़ा लुडेग: घर-घर होगा कचरा संग्रहण बाजार, बस स्टैंड और सड़कों की हुई सफाई, यूजर चार्ज के लिए दुकानदारों ने दी सहमति जशपुर : ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शुक्तला, ग्रामवासी, महिला स्वसहायता समूह की सदस्याएं तथा स्वच्छता कार्य में लगी दीदियां सक्रिय रूप से शामिल रहीं। गांव में स्वच्छ…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में एलटी लाइन की ऊंचाई कम होने से हुई थी परेशानी, विद्युत विभाग ने तत्काल सुधार कर बस आवागमन सुचारु होने की दी जानकारी
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘बस में फंसा तार, आधे घंटे फंसे रहे यात्री‘‘ के संबंध में विद्युत विभाग संभाग कुनकुरी ने खंडन किया है। विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 19 मई 2026 को ही वस्तुस्थिति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि अधिक गर्मी के कारण एलटी लाइन के कंडक्टर का एक्सपेंशन होने से लाइन की ऊंचाई कम हो गई थी। जिससे अंकिरा वितरण केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा 19 मई 2026 को ही सुधार कार्य कर लाइन को मानक ऊंचाई पर लाकर…
Read Moreजशपुर में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर रोहित व्यास के आदेश से रथयात्रा, करम परब और गोवर्धन पूजा पर जिलेभर में रहेगा अवकाश
जशपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर श्री व्यास ने जारी किए आदेश रथयात्रा, करम परब और गोवर्धन पूजा पर रहेगा अवकाश, बैंक-कोषालय खुले रहेंगे जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के नियम 08 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जशपुर जिले में 03 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। घोषित अवकाश में रथयात्रा 16 जुलाई 2026, गुरुवार, कुंवर पूर्णिमा (करम परब) 26 अक्टूबर 2026 सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर 2026,…
Read Moreजशपुर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत, सर्पदंश और आकाशीय बिजली से मृत दो लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता स्वीकृत
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जशपुर के ग्राम पाकरटोली निवासी अनूप पवन खलखो की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी…
Read Moreजशपुर में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, एसआईएस लिमिटेड में 150 सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती, प्रशिक्षण के दौरान ही मिलेगा 27,500 रुपये वेतन
सुरक्षा क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर: एसआईएस लिमिटेड में बनें सुरक्षा अधिकारी 01 एवं 02 जून को जशपुर में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण के दौरान ही 27,500 रुपये से वेतन प्रारंभ 150 सुरक्षा अधिकारी की होगी भर्ती जशपुर : भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया…
Read Moreजशपुर में हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, जिला अस्पताल से लेकर वनांचल क्षेत्रों तक हीट स्ट्रोक उपचार की विशेष व्यवस्था
जशपुर : जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। पारा 43 डिग्री के पार, बरामदे में बेड लगाकर हीट स्ट्रोक मरीजों का इलाज संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में हीट स्ट्रोक से बचाव एवं उपचार हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश जारी कर लू प्रभावित मरीजों को त्वरित एवं बेहतर…
Read Moreसुशासन तिहार 2026 में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, कस्तूरा शिविर में हितग्राहियों को सौंपे गए प्रधानमंत्री आवास की चाबियां और राशन कार्ड
कस्तूरा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न तिलक राम, होली राम, पालेश्वर सिंह को मिला घर की चाबी अमिया,बिनिता,मंगला, सुनिता को मिला राशनकार्ड जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तुरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जुदेव ने 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपा गया। इनमें ग्राम कस्तुरा…
Read Moreजशपुर के दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर, पद्म पुरस्कार 2027 एवं राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
जशपुर : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों से विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन नामांकन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्य पुरस्कार 2027 हेतु इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल http://wards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन नामांकन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान…
Read Moreजशपुर में ‘कॉफी विद कलेक्टर’ बना युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का मंच—प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन और उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का सम्मान
कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवाओं को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन एवं सम्मान जशपुर : जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,UNICEF, एग्रीकोन सर्वहितम के सहयोग से आयोजित “कॉफी विद कलेक्टर” कार्यक्रम का सफल आयोजन मंगलवार को जिला कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं एवं स्वयंसेवकों को प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना, उनके करियर मार्गदर्शन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद…
Read Moreभावुक पल का गवाह बना जशपुर पुलिस कार्यालय : आरक्षक से उपनिरीक्षक तक का सफर, मेहनत और समर्पण की मिसाल बने नारायण प्रसाद साहू, पत्नी के सामने कंधों पर सजे उपनिरीक्षक के स्टार.
थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उपनिरीक्षक डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. स्टार सेरेमनी में धर्मपत्नी सहित परिजन एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित. जशपुर : जशपुर पुलिस परिवार के लिए आज का दिन गौरव और सम्मान से भरा रहा, जब थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित स्टार सेरेमनी में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल…
Read More