सीआरपीएफ कैम्प की घटना दुर्भाग्यजनक : मुख्यमंत्री श्री बघेल

Advertisements
Advertisements

मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना, घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। श्री बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो जाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग एनएमडीसी कर्मचारी थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!