वाहन मालिक आरोपी राकेश पटेल को पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में 20(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध नाम आरोपी:-राकेश पटेल, उम्र 45 वर्ष , निवासी ग्राम चंदेह, थाना मनगवां, जिला रीवा (म. प्र)। जशपुर, 12 जून 2025 : दिनांक 13 .3. 24 को चौकी कोल्हानझरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन क्रमांक UP 80A 4444 में कुछ व्यक्ति, उड़ीसा…
Read MoreCategory: जशपुर
पुलिस वर्दी में महिला शक्ति का नया सितारा : निरीक्षक आशा तिर्की को DSP पदोन्नति, जशपुर में हुआ स्टार सेरेमनी, SSP ने खुद लगाया स्टार
SSP जशपुर ने स्टार लगा कर दी, निरीक्षक आशा तिर्की को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जशपुर, 12 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन (गृह विभाग) के द्वारा राज्य में 59 निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है, जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती आशा तिर्की भी शामिल हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 11.06.25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा निरीक्षक श्रीमती आशा तिर्की को उप पुलिस…
Read Moreपुरी जैसा अनुभव दोकड़ा में : 108 कलश, 56 भोग, गजानन वेश – दोकड़ा में हुआ देव स्नान महोत्सव, श्री जगन्नाथ के गजानन रूप में हुए दिव्य दर्शन, महाप्रसाद वितरण से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धा में डूबे श्रद्धालु.
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन. 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग. दोकड़ा/कुनकुरी. 11 जून 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला जब बुधवार को देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। 108 पवित्र कलशों से श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का विधिवत स्नान कर उन्हें गजानन वेश में सजाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और 56 भोग सहित भव्य…
Read Moreजशपुर: आधी रात को जंगल में तस्करी करते पकड़ा गया लकड़ी माफिया, 6.5 घन मीटर वनोपज समेत दो वाहन जब्त, आरोपी अंधेरे में भागा
जशपुर, 11 जून 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.06.2025 एवं 10.06.2025 के मध्य रात्रि में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ताम्बाकछार परिसर के कक्ष कमांक आर.एफ. 1089 एवं पी.एफ. 1253 में पेड़ों की अवैध कटाई कर आयशर माजदा वाहन कमांक CG04PA7429 (ट्रक) वाहन चालक श्री सतपाल राम वल्द लुथरू राम, ग्राम- सुतरी, तहसील-बगीचा एवं हाडड्रा कमांक CG18Q 5631 वाहन चालक श्री विमल एक्का वल्द प्रदीप एक्का, ग्राम-डांडपानी, तहसील-दुलदुला के द्वारा अवैध वनोंपज को वाहन में लोड किया जा रहा है। जिसकी सूचना तत्काल वनमण्डलाधिकारी जशपुर एवं…
Read More“छत टपकती थी, अब चैन की नींद आती है” — 70 वर्षीय संतु चक्रेस को मिला अपने जीवन का सबसे बड़ा तोहफा, पक्का मकान बनकर हुआ तैयार
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का मकान बनाने का सपना हो रहा पूरा जशपुर 11 जून 2025/ प्रधानमंत्री आवास आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मकान बनाने की चिंता को भी दूर कर रहा है । जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के 70 साल के संतु चक्रेस अपना खुद का पक्का मकान पाकर खुश है और उनकी खुशी दुगनी हो गई जब विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर प्रवास पर थे और…
Read Moreजशपुर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक
बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा पुरस्कार जशपुर, 11 जून 2025/ भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य जिले के मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार छः श्रेणियों में दिया जाता है। पुरस्कार 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु के ऐसे बच्चों को दिया जाएगा। जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति और…
Read Moreधरती आबा अभियान: जशपुर के 417 ग्रामों में 16 से 30 जून तक चलेंगे जागरूकता शिविर, होंगी 25 विकासपरक गतिविधियां
जशपुर, 11 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के क्रियान्वयन हेतु चयनित 417 ग्रामों में 25 गतिविधियों को शत्-प्रतिशत संतृप्त किये जाने हेतु 16 से 30 जून 2025 तक धरती आबा अभियान जागरूकता संतृप्त शिविर आयोजना किया जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास ने इसे पूर्व 05 से 14 जून 2025 तक 417 ग्रामों में 25 गतिविधियों का अपने-अपने विभागीय गतिविधियों का अंतर विश्लेष कर जानकारी प्रस्तुत करने हेतु जिले के संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
Read Moreऑपरेशन आघात का वार : पुलिस की दबिश में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब जब्त, कोल्हेनझरिया में 18 वर्षीय युवा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
प्रकरण थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया का आरोपी भूपेन्द्र सेठ, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कोल्हेनझरिया के विरुद्ध थाना तुमला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 11 जून 2025 : जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के अंतर्गत थाना तुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कोल्हेनझरिया में एक 18 वर्षीय युवक भूपेन्द्र सेठ के पास से पुलिस ने 14 लीटर से अधिक देसी कच्ची महुआ शराब और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। आरोपी को…
Read Moreकुनकुरी नपं अध्यक्ष विनयशील ने अमृत मिशन योजना के कार्य में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश
कुनकुरी, 11 जून 2025 : कुनकुरी नगर पंचायत में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अमृत मिशन योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष विनयशील द्वारा समय समय पर कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। अध्यक्ष ने ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं । विनयशील ने बताया की इस योजना के तहत कुनकुरी में 34 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाना है जिसमें लगभग 10 किलोमीटर का कार्य किया जा चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। विनयशील ने बताया की…
Read More“चलती बस से छलांग, जंगल में छुपा था दरिंदा! नाबालिग से दरिंदगी के आरोपी रितेश को जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश में दबोचा” – एक रोमांचक और फिल्मी मोड़ जैसे इस केस में, आरोपी की गिरफ्तारी ने पूरे जशपुर जिले में सनसनी फैला दी
2 जून को मुलजिम पेशी के दौरान कुनकुरी से लौटते वक्त,लोरो घाट में बस से कूदकर हो गया था फरार मामले में SSP ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पांच पुलिस कर्मियों को किया था निलंबित फरार आरोपी रितेश को पकड़ने SSP ने बनाई थी पुलिस टीम, सक्रिय किए थे मुखबिर तंत्र पुलिस टीम, लगातार दे रही थी, फरार आरोपी रितेश के संभावित ठिकानों पर दबिश अंततः मुखबिर की सूचना पर, सरबकोम्बो बादल खोल जंगल से पुलिस ने फरार आरोपी रितेश को धर दबौचा आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका…
Read More