जशपुर वन विभाग की सख्त कार्रवाई: रातों-रात अवैध खुदाई का खुलासा, आरोपी राजेश यादव पर वन अपराध दर्ज—जेसीबी मशीन जप्त

वन भूमि में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : जेसीबी मशीन जप्त, आरोपी पर वन अपराध प्रकरण दर्ज जशपुर : बगीचा वन परिक्षेत्र के परिसर रेंगले अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी.एफ.-1332 में अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। 25 नवम्बर 2025 की रात्रि में प्राप्त सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी जशपुर के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी पत्थलगांव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा, वन परिक्षेत्राधिकारी पत्थलगांव तथा वनकर्मचारियों की टीम ने…

Read More

छत्तीसगढ़ की बड़ी पर्यावरणीय पहल! कोपरा जलाशय को रामसर साइट बनाने का प्रस्ताव—दुर्लभ पक्षियों और वेटलैंड संरक्षण को मिलेगा वैश्विक सुरक्षा कवच

कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी…

Read More

जशपुर वनमंडल की अनोखी पहल! 8 हजार से अधिक छात्रों को सिखाई गई हाथियों की गतिविधियां और मानव-हाथी संघर्ष से बचाव के उपाय

जशपुर, 8 अक्टूबर 2025/ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर से अक्टूबर 2025 तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन जशपुर वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में इस वर्ष 2025 में वन्यजीव सप्ताह मनाये जाने हेतु ‘‘मानव-पशु सह अस्तित्व’’ विषय चुना गया है। साथ ही वन्यजीव सप्ताह के दौरान मानव-हाथी संघर्ष को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी तारतम्य में हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने उद्देश्य से जशपुर वनमण्डल द्वारा गजरथ यात्रा 2025 का शुभारंभ…

Read More

जशपुर : कुटमा के टोंकाधर घर से एक चीतल को रेस्क्यू कर निकाला गया बहार

जशपुर, 16 सितम्बर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुटमा के टोंकाधर यादव घर से वन अमला और सरपंच सहित अन्य 05-06 ग्रामीणों के सहयोग से एक नग नर चीतल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और उससे विभाग के अमले द्वारा बादलखोल अभ्यारण्य के जंगल में स्वस्थ्य हालत में पाने के उपरांत 12.30 बजे छोड़ दिया गया। साथ ही वन अमला द्वारा निरंतर उसकी निगरानी की जा रही है, वर्तमान में नर चीतल अपने झुंड के साथ मिल गया है एवं स्वस्थ्य है। वर्तमान में भी…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न : छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर हुई 35 रायपुर, 09 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण…

Read More

जंगल से बरामद हुआ जंगली सुवर का मांस और हथियार, शिकारी गिरोह पर वन विभाग का धावा, एक गिरफ्तार, 12 आरोपी फरार

बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/ वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर अंकुश लगाने की दिशा में बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त  सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 12 आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी निश्चल शुक्ला तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बसंत खांडेकर के नेतृत्व में जांच  की गई। जांच के दौरान आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर…

Read More

जशपुर: आधी रात को जंगल में तस्करी करते पकड़ा गया लकड़ी माफिया, 6.5 घन मीटर वनोपज समेत दो वाहन जब्त, आरोपी अंधेरे में भागा

जशपुर, 11 जून 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.06.2025 एवं 10.06.2025 के मध्य रात्रि में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ताम्बाकछार परिसर के कक्ष कमांक आर.एफ. 1089 एवं पी.एफ. 1253 में पेड़ों की अवैध कटाई कर आयशर माजदा वाहन कमांक CG04PA7429 (ट्रक) वाहन चालक श्री सतपाल राम वल्द लुथरू राम, ग्राम- सुतरी, तहसील-बगीचा एवं हाडड्रा कमांक CG18Q 5631 वाहन चालक श्री विमल एक्का वल्द प्रदीप एक्का, ग्राम-डांडपानी, तहसील-दुलदुला के द्वारा अवैध वनोंपज को वाहन में लोड किया जा रहा है। जिसकी सूचना तत्काल वनमण्डलाधिकारी जशपुर एवं…

Read More

बस स्टैंड से हाथी दांत की अवैध डीलिंग पकड़ी गई : वन विभाग ने 4.66 किलो हाथी दांत के साथ दो को दबोचा

अम्बिकापुर, 23 मई 2025/ उप वनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती जैनी ग्रेस कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 मई को रात्रि 08ः00 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास दो नग हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए धुरिया रमकोला निवासी जनकू एवं हरीगंवा बलरामपुर निवासी विनोद वर्मा पकड़े गए। उनके पास दो नग हाथी दांत 4.660 किलो ग्राम के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध दर्ज किया गया तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (2) धारा 44, धारा 39 (3),…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल, कहा – ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़

फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस रायपुर, 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि…

Read More