जशपुर : किसान राजकमल ने अपने घर के नजदीक धान खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम श्रीटोली निवासी किसान श्री राजकमल ने बताया कि…
Read MoreCategory: जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को एक और बड़ी सौगात, ठेठेटांगर–चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर 11.27 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति 11.27 करोड़ की लागत से बनेगा ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिछले दो वर्षों में जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20…
Read Moreपरेड निरीक्षण से दरबार तक : पुलिसिंग को नई ऊंचाई देने की तैयारी ! रक्षित केंद्र में डीआईजी का सख्त निरीक्षण और खुला दरबार, जशपुर पुलिस को नई दिशा देने का संदेश.
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण, रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की ली सलामी. दरबार लगा पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों से हुए रूबरू, सुनी उनकी समस्याएं, किया निराकरण. जशपुर : अनुशासन, संवाद और संवेदनशील पुलिसिंग—इन्हीं मूल मंत्रों के साथ जशपुर पुलिस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। परेड से लेकर दरबार तक, हर स्तर पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने…
Read Moreनशामुक्त भारत अभियान के तहत जशपुर के नशामुक्ति केंद्र से बदली युवक की जिंदगी, नशे की गिरफ्त से मुक्त होकर बना आत्मनिर्भर और परिवार का सहारा
नशामुक्ति केंद्र बना जीवन बदलने की राह जशपुर में नशे की गिरफ्त से मुक्त हुआ युवक आत्मनिर्भर बनकर परिवार का बना सहारा जशपुर : नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र न केवल नशे की लत से ग्रस्त लोगों को नई दिशा दे रहा है, बल्कि उनके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। इसका जीवंत उदाहरण जशपुर नगरीय निकाय निवासी श्री अजय प्रधान (परिवर्तित नाम) हैं, जो आज नशे की लत से पूरी तरह मुक्त होकर आत्मनिर्भर…
Read Moreसरगुजा ओलंपिक 2025-26 से आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच, जशपुर जिले में 56 हजार से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन 56 हजार से अधिक खिलाड़ी हो रहे शामिल जशपुर : सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाओं के लिए भी जाना जाता है। यहां के युवाओं में खेलों के प्रति स्वभाविक रुचि, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा विद्यमान है। इसी क्षमता को पहचानकर उन्हें खेल की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
Read Moreदुर्ग में आयोजित किसान मेला-2026 में जशपुर जिले के कृषकों की सक्रिय सहभागिता, आधुनिक कृषि तकनीक व उन्नत बीजों की मिली विस्तृत जानकारी
दुर्ग में आयोजित किसान मेला में शामिल हुए जशपुर जिले के कृषक आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों के प्रयोग की मिली जानकारी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने एवं उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन की इन योजनाओं का लाभ उठाकर कृषक पारंपरिक खेती के तरीकों से आगे बढ़ते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों तथा उन्नत बीजों को अपना रहे हैं, जिससे उनकी उत्पादकता के साथ-साथ आय…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास की संवेदनशील पहल से दिव्यांग के चेहरे पर लौटी मुस्कान, भूमिहीन दिव्यांग को तत्काल प्रदान की गई मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल
जशपुर कलेक्टर श्री व्यास के संवेदनशीलता से दिव्यांग का चेहरा खिला, भूमिहीन दिव्यांग को मिली सहायता, तत्काल दी गई मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष जशपुर विकासखण्ड के ग्राम कोमड़ो निवासी धुनेश्वर राम मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान करने हेतु अर्जी लेकर उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपनी समस्या के बारे में कलेक्टर श्री व्यास को अवगत कराते हुए बताया कि मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल के बिना एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कठिनाई होती है साथ ही जीवन निर्वाह समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं भूमिहीन…
Read Moreधान खरीदी की तिथि बढ़ाने और मनरेगा बचाने के नाम पर कुनकुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, कमजोर जनभागीदारी, नाकाम चक्का जाम और अंदरूनी गुटबाजी ने संगठन की जमीनी हकीकत उजागर की
किसानों-मजदूरों के मुद्दे पर आंदोलन, पर स्थल में वही नदारद कुनकुरी | धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और मनरेगा कानून बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को कुनकुरी के जय स्तम्भ चौक पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम का आयोजन किया गया। हालांकि यह प्रदर्शन जितना मांगों को लेकर चर्चा में रहा, उससे कहीं अधिक अपनी सीमाओं और विरोधाभासों के कारण सुर्खियों में रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जय स्तम्भ चौक पर धरना दिया तथा एनएच पर सांकेतिक चक्का जाम का…
Read Moreहादसों पर जशपुर पुलिस का टेक्नोलॉजी वार : ड्रोन निरीक्षण से बदलेगी NH-43 की तस्वीर, अब नहीं छिपेगा खतरा ! NH-43 पर ड्रोन से हुआ दुर्घटनाजन्य स्थलों का खुलासा, त्वरित सुधार कार्यों के निर्देश जारी.
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन आधारित तकनीकी निरीक्षण, त्वरित सुधारात्मक कार्यों हेतु निर्देश जारी. सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस की महत्वपूर्ण पहल. जशपुर : अब सड़क सुरक्षा सिर्फ निरीक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीक के सहारे सटीक और प्रभावी कार्रवाई की ओर बढ़ चुकी है। जशपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर ड्रोन तकनीक का उपयोग कर दुर्घटनाजन्य स्थलों की गहन निगरानी करते हुए सड़क हादसों पर लगाम लगाने की दिशा में…
Read Moreकलेक्टर कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का आयोजन, 04 पेंशन व 148 वेतन प्रकरणों का हुआ त्वरित निपटान
जशपुर : संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के द्वारा विगत दिवस जिला कार्यालय कलेक्टर के मंत्रणा सभागार में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्री संजय कुमार धीवर, सहायक आंतरिक लेखापरीक्षण अधिकारी श्री जयसिंह शाण्डिल्य, श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश सोनी , लेखा सहायक श्री सुरेश पैंकरा एवं कार्यालय सहायक श्री सोमारू राम उपस्थित थे। जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read More