कुनकुरी हत्याकांड : मां की हत्या करने वाले बेटे जीत राम के खिलाफ थाना कुनकुरी में प्रकरण दर्ज, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को लिया हिरासत में, प्रथम दृष्टिया आरोपी मानसिक रूप से विछिप्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी किया जप्त गिरफ्तार आरोपी जीत राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, कुनकुरी, थाना कुनकुरी , जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कुनकुरी-जशपुर, 26 अगस्त 2025 : आज दिनांक 26.08.25 को सुबह तकरीबन 07.00 बजे आरोपी के भाई प्रार्थी डमरूधर ग्यार के द्वारा थाना…

Read More

कुनकुरी में 5 घंटे तक चला खौफ का ड्रामा : बेटे ने माँ को टुकड़ों में काटा, शव के पास बैठा रहा – आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुनकुरी, 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी नगर से मंगलवार को सामने आई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बेहराटोली-इस्लामनगर मोहल्ले में सुबह एक युवक ने अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी और शव के कई टुकड़े कर हथियार लेकर पास ही बैठा रहा। पांच घंटे तक पुलिस और पूरा इलाका दहशत में डूबा रहा। अंततः कुनकुरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ❗ कैसे हुआ खूनी खेल मंगलवार की सुबह रेस्ट हाउस के…

Read More

चिड़ोरा की तारा बाई का कमाल : स्व सहायता समूह से जुड़कर तारा बाई ने बदली जिंदगी, स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, 50-60 लाख का लेन-देन कर 9 हजार तक की आय, बनीं गांव की सच्ची सखी.

चिड़ोरा की तारा बाई स्व सहायता समूह से बनी आत्मनिर्भर बीसी सखी का कार्य शुरू कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचा कर बनी सच्ची सखी.   प्रतिमाह 50-60 लाख का लेन-देन कर 8 से 9 हजार तक कर रही आय अर्जित. जशपुर. 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के छोटे से ग्राम चिड़ोरा की तारा बाई ने स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के अंतर्गत बीसी सखी का काम शुरू कर वह ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रही हैं। अब गांव वालों को बैंकिंग…

Read More

जशपुर में बड़ी राहत : सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुँचे 56 आवेदन, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश, ग्रामीणों की आवाज़ बनी सरकार, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में हर समस्या का हो रहा त्वरित निराकरण.

सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, 56 आवेदन प्राप्त, बगिया कैंप कार्यालय अब लोगों की आशा का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता और प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है. अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश. जशपुर. 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय आमजन के लिए आशा और सहारा का केंद्र बन चुका है। यहाँ ग्रामीणों की समस्याएँ सीधे सुनी जा रही हैं और तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। सोमवार को कैंप…

Read More

कुनकुरी में खूनी हत्याकांड : माँ को कुल्हाड़ी से काटा, शव के टुकड़े कर लाश के पास बैठा है बेटा, इलाके में दहशत, मौके पर पुलिस तैनात

कुनकुरी 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी नगर से आज सुबह ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई जिसने पूरे नगर सहित आसपास के इलाकों को दहला दिया। बेंदरभदरा-इसलामनगर क्षेत्र स्थित एक घर में एक युवक ने अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। वह केवल हत्या तक ही नहीं रुका बल्कि शव के कई टुकड़े कर दिए और उसके बाद हथियार लेकर लाश के पास ही घंटों से बैठा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर हजारों लोग जुट…

Read More

जशपुर: गणेशोत्सव 2025 को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक में बने पुख्ता प्लान – सुरक्षा, विसर्जन व यातायात व्यवस्था पर खास जोर

गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित प्रशासन की तरफ से प्रदान किया जाएगा सभी जरूरी सहयोग, दुर्घटना से बचने दिए गए जरूरी निर्देश जशपुर, 25 अगस्त 2025/ 27 अगस्त को भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इस उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक और व्यस्थित तरीके से मनाने के लिए आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष…

Read More

जशपुर: अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की, बारदाना, भंडारण और एग्रिस्टेक पंजीयन पर दिए सख्त निर्देश

जशपुर, 25 अगस्त 2025/ खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन की तैयारियों हेतु कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने धान उपार्जन का समय आने से पूर्व समितियों में उठाव हेतु शेष धान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने प्रत्येक समिति से एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की कमी की शिकायत वाली समितियों में अधिकारियों को मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के…

Read More

जनता की आवाज़ बनी प्रशासन की प्राथमिकता—जशपुर के जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने पीएम सम्मान निधि, आवास, मजदूरी, शिक्षा और नेटवर्क जैसी समस्याओं पर अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

जशपुर, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में सोमवार को अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्राप्ति, राजस्व संबंधी मामले, रोजगार, शिक्षक मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्राप्ति, मजदूरी भुगतान, ट्रांसफार्मर बदलने, अतिक्रमण हटाने, मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने, पीडीएस में अनियमितता की शिकायत…

Read More

जशपुर का ‘मियार वैली अल्पाइन अभियान 2025’: जनजातीय युवाओं की अनोखी चढ़ाई से भारत में पहली बार लिखा जाएगा जनजातीय पर्वतारोहण का स्वर्णिम अध्याय

जशपुर से हिमालय तक: जनजातीय युवाओं की ऐतिहासिक चढ़ाई की तैयारी जशपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला जो अब तक अपनी हरियाली, झरनों और शांत वनों के लिए प्रसिद्ध रहा है, देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर की स्थापना के बाद अब एक और नई पहचान बनाने जा रहा है। भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय युवा हिमालय की चोटियों पर अल्पाइन तरीके की रॉक क्लाइम्बिंग चढ़ाई के लिए निकलने की तैयारी कर रहे हैं। मियार वैली ट्राइबल अल्पाइन एक्सपेडिशन 2025 केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं…

Read More

बाल विवाह रोकथाम और बेटी सुरक्षा को लेकर जशपुर प्रशासन सक्रिय, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर बच्चों तक को दी जा रही कानूनी जानकारी

घोलेंग, गिरांग, झरगांव एवं भुड़केला में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी जशपुर, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के नेतृत्व में रजत जयंती पर जिले में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में बाल संरक्षण (मिशन वात्सल्य) के विभिन्न विषयों की जानकारी स्कूल कॉलेज एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच किया जा रहा है। ताकि बच्चों को बाल संरक्षण संबंधित मुद्दों, विषयों पर जागरूक हो सकें। इसी कड़ी में…

Read More