बड़ी खबर: पदोन्नत प्राचार्यों की ओपन काउंसिलिंग में होगा शालाओं का बंटवारा, जानें कब और कहां होना है रिपोर्टिंग

पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु शाला आबंटन की ओपन काउंसिलिंग 20 से 23 अगस्त तक काउंसिलिंग में कुल 844 नव पदांकित प्राचार्यों (टी-संवर्ग) को किया गया है शामिल शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में होगा काउंसिलिंग जशपुर, 13 अगस्त 2025/   छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 30 अप्रैल को प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। पदांकन हेतु शाला आबंटन की कार्यवाही ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दिनांक 20 अगस्त से 23 अगस्त तक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में किया जायेगा। काउंसिलिंग में कुल…

Read More

जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की ऐतिहासिक बैठक, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण और हड़ताल की रूपरेखा घोषित

जशपुर बैठक में 1 सितंबर से हड़ताल और 19 सितंबर रायपुर घेराव का ऐलान बैठक में मानदेय वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी प्रमुख मांगों पर दिया गया जोर जशपुर, 17 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक जशपुर में आयोजित हुआ,भागलपुर के सामुदायिक भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संरक्षक देवेंद्र पटेल मौजूद रहे। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय पर उनका शपथ ग्रहण कराया गया,वहीं जिला कार्यकारिणी के लिए सभी परियोजना अध्यक्ष अपने परियोजना से सक्रिय लोगों…

Read More

तीन पीढ़ियों से चल रही भक्ति परंपरा : गरियादोहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे जयकारे और भक्ति गीत, कंचनपुर कीर्तन मंडली ने बांधा समा, आदर्श प्रधान की धुनों पर झूमे श्रद्धालु,भक्ति में डूबा गरियादोहर गांव.

महाकुल समाज द्वारा यहां तीन पीढ़ियों से जारी है ये परंपरा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम, नगर भ्रमण में गूंजे भजन-कीर्तन… जशपुर/कुनकुरी. 17 अगस्त 2025 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष भी जशपुर जिले के गरियादोहर गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महाकुल समाज द्वारा आयोजित यह परंपरा बीते तीन पीढ़ियों से निरंतर जारी है। पहले दिन मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, वहीं दूसरे दिन नगर भ्रमण और भजन-कीर्तन के साथ पूरा गांव भक्ति भाव में…

Read More

फसल चक्र परिवर्तन से बदलेगी खेती की तस्वीर, गिनाबहार-दुलदुला कार्यशाला में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन

कार्यशाला में तरल यूरिया एवं तरल डीएपी के प्रयोग हेतु किसानों को किया गया प्रोत्साहित जशपुर, 17 अगस्त 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत डीसीडीसी द्वारा अनुमोदित वार्षिक कैलेंडर अनुसार विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम गिनाबहार तथा विकासखंड दुलदुला में फसल चक्र परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषकों को फसल चक्रण के लाभ एवं तरीकों से अवगत कराते हुए इसके संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गयी। कृषकों की इस संबंध में जिज्ञासाओं का भी विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा कृषकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बंदरचुवा और दुलदुला में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, 1.99 करोड़ की स्वीकृति

जशपुर, 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा मद से जशपुर जिले के बंदरचुवा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड तथा दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हुआ सनशाइन स्कूल कुनकुरी

कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। “देशभक्ति सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि वह ऊर्जा है जो हमें एकजुट करती है” — इसी संदेश को जीवंत करते हुए नवीन विद्यालय सनशाइन स्कूल, कुनकुरी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रत्येक कोना तिरंगे की छटा से सजा हुआ था। छोटे-छोटे बच्चों के देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा परिसर मानो भारत माता के जयकारों से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आगमन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे गजेंद्र…

Read More

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन: जशपुर की सुमन तिर्की चुनी गईं देश की 10 हितग्राहियों में, एट होम रिसेप्शन में हुईं शामिल

एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी थे शामिल छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी सुमन तिर्की को ही मिला यह अवसर जशपुर, 17 अगस्त 2025/ यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के…

Read More

जशपुर में खून से सना रिश्ता: शराब पीने की बात पर 73 वर्षीय वृद्ध दंपति ने सौतेले भाई पर बरसाईं लाठियाँ, इलाज के दौरान मौत, दोनों गिरफ्तार

मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अग्बाधार, सरनाटोली का गिरफ्तार आरोपी दंपत्ति -1. बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल। 2. सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना कांसाबेल में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 17 अगस्त 2025 : दिनांक 15.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी दुष्यंत राम, उम्र 40 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12.08.25 को उसके बड़े…

Read More

आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम : जशपुर के पमशाला राधा कृष्ण मंदिर में आधी रात जन्मे नंदलाला, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, रंग-बिरंगी रोशनी और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर प्रांगण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साक्षी बनीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय.

पमशाला के राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सम्मिलित होकर की पूजा अर्चना. जशपुर. 17 अगस्त 2025 : पमशाला के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीकृष्ण…

Read More

भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी और संकल्प संगोष्ठी आयोजित

जशपुर, 17 अगस्त 2025 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गान से हुआ। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन से संबंधित दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक…

Read More