जशपुर, 14 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम कारादरी निवासी रामजीत राम का नाले के पानी में डुबने से 20 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी भिन्सारी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: जशपुर
श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के समन्वय का संदेश : जशपुर कलेक्टर ने मुक्ति धाम निरीक्षण के दौरान दिया जन-संवेदना से जुड़ा संदेश
परिसर में कचरा एकत्र करने के लिए डस्ट बिन रखने व छोटा डिवाइडर को बंद करने के निर्देश जशपुर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के मुक्ति धाम में बन रहे प्रतीक्षालय भवन और अन्य निर्माण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिसर की नियमित साथ सफाई करने के लिए कहा है। उन्होंने मुक्ति धाम में डस्ट बिन रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुक्ति धाम के प्रवेश द्वार को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreजशपुर पुलिस का मानवीय चेहरा: एक वर्ष से बिछड़ी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को इलाज कराकर परिजनों से मिलवाया
युवती राजपुर जिला बलरामपुर क्षेत्र की जशपुर, 14 जुलाई 2025 : SSP शशिमोहन सिंह जशपुर को दिनांक 11.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई की चौकी दोकडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेवडा को जाने वाले जगल रास्ता में सड़क के किनारे एक विक्षिप्त महिला उम्र करीब 30 वर्ष अत्याधिक पीड़ा से ग्रसित है तथा उठने-बैठने व चलने में असक्षम है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP श्री शशिमोहन सिंह के द्वारा चौकी प्रभारी डोकडा उप निरीक्षक अशोक यादव को निर्देशित किया कि उक्त कमजोर महिला को तत्काल अस्पताल ले जाकर उसके परिजनों का पतासाजी…
Read More1100 से अधिक गौवंश छुड़वाने वाली ऑपरेशन शंखनाद का बड़ा असर! एक साल से फरार मनसूर खान को जशपुर पुलिस ने दबोचा
पिछले साल अगस्त माह में चलाए गए वृहद “ऑपरेशन शंखनाद” के दौरान मौका पाकर भाग गया था यह आरोपी साइटांगरटोली से, आरोपी के विरूद्ध थाना लोदाम में अप.क्र. 42/2024 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध, आरोपी के साथियों के कब्जे से पिछले साल अगस्त 2024 में साईंटांगरटोली में 32 गौ-वंश एवं 09 पीकअप वाहन, 04 कार एवं 05 मोटर सायकल को जप्त किया गया था, प्रकरण के अन्य सहआरोपी फरार हैं, उनकी…
Read Moreजशपुर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण कर भड़के कलेक्टर, कार्य एजेंसी को दी सख्त चेतावनी, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आदेश
जशपुर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने कार्य एजेंसी को कड़ी हिदायत देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर नगरीय निकाय और नगर पंचायत…
Read Moreजशपुर में बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया गहन निरीक्षण, दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश
जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहा मिनी इंडोर स्टेडियम , बच्चे स्टेडियम में बास्केटबॉल शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस खेल सकेंगे जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य एजेंसी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में स्टेडियम का निर्माण कार्य चालू इसके लिए…
Read MoreCSR फंड से 35.53 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा जशपुर का सबसे अत्याधुनिक हॉस्पिटल, कलेक्टर ने दिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जशपुर कलेक्टर ने कल्याण आश्रम के निर्माणधीन चिकित्साल का किया अवलोकन जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। कार्य एजेंसी गृह निर्माण मंडल को बनाया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए है और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत…
Read Moreट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर तत्काल एक्शन! केनाडांड़ में बहाल हुई बिजली, सीएम कैंप कार्यालय ने दिखाई तत्परता
जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम केनाडांड़ में विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड कांसाबेल के ग्राम केनाडांड़ के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद: गौवध कर मांस पकाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल – महिला भी शामिल
मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सराई टोली मुंडाटोली का मामले में एक महिला सहित आठ आरोपियों ने गौ वंश की हत्या कर,मांस को पकाकर खाया था शेष आरोपी फरार , पुलिस कर रही तलाश, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कच्चा व पका हुआ,01 किलो 600 ग्राम गौ मांस को किया जप्त आरोपीयों के विरुद्ध थाना बगीचा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधि -2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1. श्यामपति तिर्की उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुंडा…
Read Moreजिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का कांसाबेल अस्पताल में निरीक्षण: मरीजों के इलाज और डायलिसिस सुविधा पर दिया विशेष ध्यान
जशपुर 13 जुलाई 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी एस जात्रा को मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों के खानपान के संबंध में चर्चा किए एवं मरीजों के अच्छे उपचार हेतु समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया मरीजों से मुलाकात किए। उन्होंने डायलिसिस हेतु सीएमएचओ से चर्चा किए एवं जल्द से जल्द डायलिसिस मशीन सीएचसी कासाबेल में इंस्टॉल करने हेतु कहा गया ताकि क्षेत्र को लोगों को सुविधा मिल सके…
Read More