चोंगरीबहार टीएसएस में 44 क्विंटल पुराना धान जब्त जशपुर : धान खरीदी व्यवस्था के तहत अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए बगीचा एसडीएम श्री समीर बड़ा ने निरीक्षण के दौरान चोंगरीबहार टीएसएस में ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम चोंगरीबहार निवासी किसान कमलसाय द्वारा विक्रय के लिए लाया गया ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान पाया गया। धान की कुल 110 बोरियां थीं, जिनका कुल वजन 44 क्विंटल है। अधिकारियों ने उक्त धान को जब्त कर टीएसएस प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में सतत…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के युवाओं के लिए खुलने जा रहा तरक्की का नया द्वार! 500 सीटर नालंदा परिसर में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, ई-पुस्तकालय से लेकर हाईस्पीड वाई-फाई तक होगा खास इंतजाम, अप्रैल 2027 में खुलेगा ज्ञान का नया केंद्र!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात से तेजी से आगे बढ़ रहा नालंदा परिसर का निर्माण, जशपुर को मिलेगी 500 सीटर आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात 11.29 करोड़ रुपये की लागत से आकार ले रहा ज्ञान का आधुनिक केंद्र, अप्रैल 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य ई-पुस्तकालय, हाईस्पीड वाई-फाई, कैफेटेरिया और गार्डन सहित मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, कुनकुरी में भी 4.37 करोड़ की लागत से बन रहा नालंदा परिसर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।…
Read Moreग्रामीण विकास की तस्वीर बदलने की तैयारी, जशपुर में 58 महिलाओं को बनाया जा रहा तकनीकी रूप से दक्ष! अब माप-जोख, डिजिटल हाजिरी और वाटरशेड से लेकर फार्म पॉन्ड निर्माण तक संभालेंगी जिम्मेदारी, क्या गांवों में शुरू होगी बदलाव की नई कहानी?
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित* जशपुर : जनपद पंचायत दुलदुला के मंगल भवन में VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न ग्राम पंचायतों से चयनित कुल 58 महिला मेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य VB-G-RAM-G के अंतर्गत कार्यों के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में महिलाओं की…
Read Moreजशपुर के मैदान में दिखा युवाओं का दम, लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं था! दौड़ से लेकर कबड्डी तक खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, आखिर क्या है विकसित भारत का यह नया संकल्प?
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा भारत सरकार के 100 सप्ताह के नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के सप्ताह 9 के अंतर्गत विगत दिवस बीटीआई ग्राउंड, जशपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जशपुर नगर एवं मनोरा विकासखंड के युवाओं की सहभागिता से ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat’ थीम पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से…
Read Moreजंगल के सुनसान रास्ते में चल रहा था भैंसों की तस्करी का खेल, तभी पहुंच गई पुलिस! 11 भैंसों को मारते-पीटते ले जा रहे थे तस्कर, घेराबंदी होते ही मची भगदड़… दो गिरफ्तार, तीसरा जंगल में ओझल!
ऑपरेशन शंखनाद : गौवंश तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 नग भैंसों को कराया गया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार। जंगल के रास्ते पैदल हांककर ले जा रहे थे भैंसों को, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी। पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर, पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ा, एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध।…
Read Moreधान खरीदी में किसानों को परेशानी हुई तो खैर नहीं! कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों से लेकर एग्रीस्टैक और डिजिटल सर्वे तक पर कसा शिकंजा… अब लापरवाही पर रहेगी पैनी नजर!
कलेक्टर की अध्यक्षता मे समय सीमा की बैठक संपन्न, धान खरीदी की तैयारियों की भी की समीक्षा* समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को कहा, किसानों को धान विक्रय में न हो किसी प्रकार की परेशानी जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टरेट के सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, शासकीय कार्यक्रमों एवं निर्धारित समय-सीमा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों की…
Read Moreबगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने खुला समस्याओं का पिटारा! इलाज, पेंशन और आर्थिक मदद के लिए पहुंचे फरियादी, सीएम ने मौके पर सुनीं पीड़ा और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश!
मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात, सुनीं समस्याएं और मांगें इलाज, आर्थिक सहायता और पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत 16 नवंबर को जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन, सहित अन्य व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं और…
Read Moreधान बेचने के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर! घर बैठे मोबाइल से मिलेगा टोकन, ₹3100 प्रति क्विंटल की दर ने बढ़ाई किसानों की खुशी… जशपुर के खरीदी केंद्रों में दिखा बड़ा बदलाव!
धान खरीदी से खुश हैं किसान, सुविधाजनक हुई टोकन की व्यवस्था जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है। इस बार राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सक रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में ऑफलाइन टोकन के साथ ही ‘टोकन तुहर हाथ’…
Read Moreजशपुर में सात परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़! कहीं तालाब तो कहीं कुएं और नाले में समा गई जिंदगी, सर्पदंश व आसमानी आफत ने भी ली जान… अब प्रशासन ने खोला खजाना, हर परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये!
जशपुर जिले में सात मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये स्वीकृत जशपुर : कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के सात प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी प्रकरणों में प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 28 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत प्रकरणों के अनुसार, ग्राम तामामुंडा, तहसील…
Read Moreबिजली बिल के 1.67 लाख रुपये मांगने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर पिता-पुत्र ने किया हमला! सिर और कंधे पर डंडे से वार कर दी जान से मारने की धमकी, बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिजली बिल वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल ₹1.67 लाख बकाया बिजली बिल की वसूली के दौरान किया विवाद एवं मारपीट मामला थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ की घटना आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2), 3(5), 121(2) बीएनएस का अपराध दर्ज। गिरफ्तार आरोपी 1. सोमल तिर्की उम्र 31 वर्ष, पिता पंखरासियुस तिर्की। 2 पंखरासियुस तिर्की उम्र 73 वर्ष, पिता स्व. सिरिल…
Read More