प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सीआरपीएफ द्वारा अक्टूबर के पूरे महीने फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समदर्शी न्यूज डेस्क 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट के नेतृत्व में 95 बटालियन के मुख्यालय से सारनाथ चौराहे तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। जगह-जगह रुककर जवानों ने राहगीरों एवं रोड के किनारे रहने वालों से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने, दौड़ने एवं वॉकिंग करने…
Read MoreCategory: देश
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे देवभूमि उत्तराखंड, बद्रीनाथ व केदारनाथ में किये सपरिवार दर्शन, स्वरुपानंद जी ने सनातन संस्कृति की सेवा और रक्षा का जो बीज बोया वो वृक्ष आज दे रहा है छाया – बृजमोहन अग्रवाल
ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के पट्टाभिषेक में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जो भी सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाएगा उसे माफ नहीं किया जाएगा – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज डेस्क देवभूमि उत्तराखंड के जोशीमठ में दक्षिण-पश्चिम-उत्तराम्नायपीठाधीश्वर श्रीजगद्गुरू-शंकराचार्य -महामहासम्मेलन एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। इस आयोजन में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के साथ-साथ ज्योतिर्मठ में पधारे श्रृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य ‘विधु…
Read Moreनवरात्र पर्व सम्पन्न : अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, क्रीं कुण्ड, शिवाला, वाराणसी के बाबा कीनाराम आश्रम में कन्याओं का हुआ पूजन, पांव पखारे गए भैरव के
स्थल प्रांगण में हजारों भक्तों ने कतारबद्ध हो कर देवी स्वरूप में सजी संवरी कुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन कर लिया आशीर्वाद समदर्शी न्यूज डेस्क – वाराणसी शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में मंगलवार को रविन्द्रपुरी स्थित विश्व विख्यात अघोर पीठ अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के पीठाधीश्वर एवं सर्वेश्वरी समूह व अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के दिशा निर्देश में नवकुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन बड़े ही विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में गांधी जयंती के अवसर पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर स्टेशन में महाप्रबंधक आलोक कुमार द्वारा गांधीजी का पुण्य स्मरण करते हुये स्वच्छता प्रदर्शनी का अवलोकन एवं श्रमदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को गांधीजी की 153 वीं जयन्ती के अवसर पर बिलासपुर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधीजी के आदर्श वाक्यों को सभी स्टेशनों के उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया। स्टेशनों तथा प्रमुख स्थानों पर रैली निकाल…
Read Moreकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगियों को ‘विधिविरुद्ध संगठन’ किया घोषित, पाया गया गंभीर अपराधों में लिप्त
समदर्शी न्यूज़ डेस्क, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगी संगठनों या संबद्ध संस्थाओं या अग्रणी संगठनों को गंभीर अपराधों में लिप्त पाया गया है जिनमें आतंकवाद और उसका वित्तपोषण, नृशंस हत्याएं, देश के संवैधानिक ढांचे की अवहेलना, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना आदि शामिल हैं जो कि देश की अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं। इसलिए गृह मंत्रालय ने इस संगठन की नापाक गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक पाया और इसलिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगी संगठनों या संबद्ध संस्थाओं या अग्रणी संगठनों को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967…
Read Moreसुख और दुःख जिंदगी का हिस्सा है, इसे स्वीकार कर जीएं जीवन, स्पर्श क्लिनिक से मिल रहा मानसिक समस्याओं का निदान
(विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा / अंबिकापुर अंबिकापुर की रहने वाली 35 वर्षीय सुनीता (परिवर्तित नाम) कभी काफी परेशान थीं। उन्हें अपनी जिंदगी बेरंग और बोझ लगने लगी थी। इसलिए उनके मन में अपनी जिंदगी को खत्म करने संबंधी विचार आने लगे थे। परंतु उसके भाई ने समय पर सुनीता के मनोस्थिति की पहचान कर ली जिसके कारण उसकी जान बच गई। अस्पताल में मनोचिकित्सकों द्वारा मिले परामर्श से उसमें जीवन जीने की ललक भी जाग गई है। आज सुनीता सामान्य और खुशहाल जीवन जी…
Read Moreएसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एसपी कोरबा संतोष सिंह व डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2021 से हुए सम्मानित
इन पुलिस अधिकारियों ने अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ाया मान और आज दिल्ली में हुए समारोह में प्राप्त किया प्रतिष्ठित अवार्ड समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) (Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry) पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को प्रतिवर्ष स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स (Smart Policing Awards) प्रदान करता है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई और बीएसएफ व…
Read Moreआजादी का अमृत महोत्सव : अमर शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मानऔर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बाइक रैली का “फ्लैग इन” समारोह किया गया आयोजित
रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर देश की एकता और अखंडता एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आमजन को दिया संदेश आरपीएफ ने भी देश भर में 75 दिनों तक लगातार चलाए विशेष अभियान समदर्शी न्यूज डेस्क नई दिल्ली स्थित लाल किले पर दिनांक 13 अगस्त 2022 को आजादी के अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बाइक रैली का ‘फ्लैग इन‘ समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी थे।…
Read Moreबड़ी खबर : छत्तीसगढ़ मे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में किया बडा़ उलटफेर, भारतीय जनता पार्टी के बदले गए प्रदेश अध्यक्ष। बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव होंगे नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। कई दिनों के मंथन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बदला प्रदेश अध्यक्ष। रेस में कई नामों को पीछे कर अरुण साव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड़ड़ा द्वारा की गई नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार…
Read Moreनीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का किया ज़िक्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 हजार से कम आबादी के शहरों में मनरेगा लागू करने का दिया सुझाव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया हिस्सा राज्यहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विषयों पर अपनी बात रखी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नई दिल्ली/रायपुर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैठक से संबन्धित एजेंडा बिन्दुओं के अतिरिक्त राज्यहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और…
Read More