नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पर विभाजनकारी मानसिकता के प्रदर्शन के लिए जमकर हमला बोला, कहा – कांग्रेस सांसद ने देश तोड़ने की बात कहने का दुस्साहस कर कांग्रेस के विभाजनकारी चरित्र पर मुहर लगाई

सोनिया और राहुल से कांग्रेस का नजरिया स्पष्ट करने और देश तोड़ने की बात करने वाले कांग्रेस सांसद पर संसद सदस्यता से इस्तीफा लेकर कार्रवाई की मांग समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से सांसद डीके सुरेश पर देश को तोड़कर अलग देश बनाने की विभाजनकारी मानसिकता के प्रदर्शन के लिए जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद द्वारा इस तरह की बात कहने का दुस्साहस दरअसल…

Read More

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने कहा : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कांग्रेस शासनकाल की फिजूल और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकीं योजनाओं को उनकी समीक्षा करने के बाद उनकी अनुपयोगिता को देखते हुए बंद करने की मांग की है। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था। भाजपा शुरू से ही यह कहती आ रही है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़…

Read More

आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय का बृजमोहन ने किया स्वागत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय का स्वागत अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे…

Read More

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को दुर्भावना पूर्वक बंद कर रही है साय सरकार, बेरोजगारी भत्ता छीन लिए, किसान न्याय योजना की चौथी किस्त हड़प लिए और अब राजीव युवा मितान क्लब बंद? – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना बंद करने के भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित भाजपा के नेताओं का यह युवा विरोधी चरित्र है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने और रचनात्मक प्रयोग का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ़ सफ़ाई, नशाबंदी अभियान, खेल, संस्कृति, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका राजीव युवा मितान…

Read More

नए प्रभारियों की मौजूदगी में अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन,रायपुर में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रणजीत सिंह बेदी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए.। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने की. बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष इदरीश गांधी भी उपस्थित थे.। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष भी शामिल हुए.। बैठक…

Read More

संगठनात्मक नियुक्ति : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखें सूची….

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : संगठनात्मक नियुक्ति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष. जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जो निम्नानुसार है

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर के कैलंडर 2024 का विमोचन विधायक गोमती साय के करकमलों से उनके निवास मुंडाडीह में हुवा

समदर्शी न्यूज़, कूनकुरी : छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर के कलेंडर 2024 का विमोचन श्रीमती गोमती साय विधायक विधान सभा क्षेत्र क्र 14 पत्थलगांव (पूर्व सांसद लोक सभा रायगढ़) के करकमलों से उनके निवास मुंडाडीह मे हुवा। कैलंडर विमोचन कार्यक्रम मे संघ के जिलाध्यक्ष टांडे , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवन्ति पैंकरा, जिला पदाधिकारी विजय शुक्ला, अनिल यादव, कुंदन गुप्ता, बेलासो तिग्गा, शकील खान, मोतीलाल भारती, लक्ष्मण मिर्रे, हेमंत यादव,भुनेश्वर सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष बालदेव गवाला, हेमंत पैंकरा, सबेद यादव, वशीम अली, अपर्णा नामदेव, सोनिया गुप्ता, महेश यादव, कार्तिक…

Read More

सांसद सुनील सोनी ने 5 साल में रायपुर लोकसभा के लिए कुछ नहीं किया, सुनील सोनी एक्सीडेंटल सांसद – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुनील सोनी एक्सीडेंटल सांसद है। धोखे से जनता ने सुनील सोनी को सांसद चुन लिया था जिसका खमियाजा 5 वर्षों तक जनता को उठाना पड़ा है, रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का सुध न मोदी ने लिया, न सांसद ने। सांसद सुनील सोनी को रायपुर लोकसभा की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने 5 साल में लोकसभा क्षेत्र के डेवलपमेंट के लिए क्या काम किये है? सांसद  के रूप में सुनील सोनी के पास उपलब्धि जीरो है।…

Read More

सिर्फ 4 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि बढ़ाना अपर्याप्त, धान खरीदी की तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाय -दीपक बैज

3100 कीमत और एकमुश्त भुगतान कब होगा सरकार बतायें? समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी की तारीख सिर्फ 4 फरवरी तक बढ़ाया जाना अपर्याप्त है। 1 मार्च तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाये ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सके। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाये है, वहीं 21 क्विंटल के हिसाब से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ 1 क्विंटल अतिरिक्त धान की…

Read More

सुरक्षा बल मुस्तैद लेकिन नक्सल मसले पर भाजपा सरकार मति भ्रम का शिकार है, भाजपा सरकार अपनी नक्सल नीति स्पष्ट करें – सुशील आनंद शुक्ला

नक्सल घटना में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजली – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जगारगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के द्वारा किये गये हमले में तीन जवानों की शहादत बेहद दुखद है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है, हमारे जवानों ने बड़ी बहादुरी से आतातायियों का सामना किया। देश…

Read More