रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं और ईडी रमन सिंह की संरक्षक, छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ता-बिल्ली के जैसे ही घूम रही – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर  ‘‘छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ते-बिल्ली के जैसे घूम रही है’’ इस बात से रमन सिंह की बौखलाहट बताती है तीर निशाने पर लगा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह की बौखलाहट स्वाभाविक है ईडी जो पटकथा लिखती है रमन सिंह उसको पढ़ते है। रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं और ईडी रमन सिंह की संरक्षक, यही कारण है कि ईडी रमन सिंह के नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच नहीं कर रही है। छत्तीसगढ़ में ईडी की…

Read More

नामांकन रैली व सभा को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया संबंधित, कहा – भूपेश है तो सोनिया, प्रियंका, राहुल को भरोसा है कि वो छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का धन लूटकर उनका खजाना भरते रहेंगे, कांग्रेस पर जमकर बरसे अरुण साव

चुनाव न विधायक बनाने का न सरकार यह चुनाव है छत्तीसगढ़ बचाने के लिये-अरुण साव लोरमी और मुंगेली के विकास को कांग्रेस सरकार ने किया बाधित मुख्यमंत्री बघेल क्षेत्र की जनता से करते हैं घृणा- अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली/रायपुर भाजपा विजय संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली के रेस्ट हाउस के पास मैदान में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोरमी प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया …

Read More

विकास चहिए, तो भाजपा की सरकार बनाएं, भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी के अलावा कुछ नहीं किया – मनसुख मंडाविया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा/रायपुर भारतीय जनता पार्टी की जांजगीर चांपा में जन सभा में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास चाहिए तो पूर्णं बहुमत से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयोजित जन सभा में कहा था कि आप छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाइये, विकास की गारंटी मैं लेता हूं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि जनता की मंशा को देखते…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा की प्रवासी बहने प्रत्याशियों के लिए करेगी प्रचार, 5 नवंबर तक लगातार करेगी चुनाव प्रचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रामू रोहना एवं अशोक बजाज जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ..बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु प्रदेश महामंत्री मीना झा बिहार एवं झारखंड से महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने छत्तीसगढ़ पहुंची। महिला मोर्चा की बहनें 5 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में रहकर विभिन्न विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी…

Read More

टिकट कटने के बाद मचे घमासान से कांग्रेस के सामने विकट स्थिति, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा ने कहा : कांग्रेस में विद्रोह की जो चिंगारी सुलगी है, वह अब प्रदेश के चारों कोनों में फैल रही है

डॉ. चोपड़ा ने सवाल दागा : जब कांग्रेस ‘भरोसे की सरकार‘ का ढोल पीट रही है तो फिर 22 विधायकों के टिकट थोक में क्यों काटी? ‘उन विधायकों की टिकट नहीं काटी गई जिन्होंने भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के टारगेट को शिद्दत से पूरा किया, यह दोहरा मापदंड है‘ डॉ. चोपड़ा ने कहा : स्थिति यह हो चली है कि अब तो कांग्रेसी भी चाहने लगे हैं कि भाजपा चुनाव जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए ‘भाजपा सरकार हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती थी, इसलिए अब भूपेश सरकार…

Read More

जशपुर विधानसभा क्षेत्र में ठीक चुनाव के पूर्व भाजपा का मास्टर स्ट्रोक : राज्य की भूपेश सरकार पर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि पड़ रही भारी, पंडरापाठ मंडल में 200 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश…..विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : चुनाव के ठीक कुछ दिन पूर्व भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुवे पंडरापाठ मंडल में 200 कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराया है। यहां भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश करने की बात कही है। ज्ञातव्य है कि पंडरापाठ मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने आज 200 कार्यकर्ताओं को विधिवत पार्टी प्रवेश कराया है। पंडरापाठ मंडल के चुन्दापाठ में मण्डल स्तरीय बैठक के आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री…

Read More

भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने विजय विश्वास रथ पर चढ़कर हजारों कार्यकर्ता, शैला व ढोल-नगाड़ों के साथ भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ में विकास चाहिए तो लूट की सरकार को छोड़कर भाजपा को आशीर्वाद देना होगा अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ तो सूरजपुर जिले का निर्माण भजपा के डॉ. रमन ने किया छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पूरा पैसा भारत सरकार देती है और भ्रष्टाचार करोगे तो ईडी छापा मारेगी ही-रवि शंकर प्रसाद मोदी जी ने विधानसभा व लोकसभा में 33% आरक्षण देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है तो वही आपके सूरजपुर जिले में दो महिला प्रत्याशियों को टिकट देकर 66%आरक्षण से जिले का सर ऊंचा किया है समदर्शी न्यूज़…

Read More

जिन्होंने लूट लूटकर काला धन रखा है, वे ही ईडी से डरते हैं – मीनाक्षी लेखी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईडी, आईटी के नाम से कौन डरेगा? जिसने चोरी की, उसे तो पुलिस से डरना ही चाहिए। जिसने लूट लूटकर अपार धन दौलत, काला धन जमा किया है तो उसे ईडी आईटी से डरना चाहिए। हम तो हमेशा कांग्रेस की खिलाफत करते रहे हैं। हमारे पूर्वज भी विरोध करते रहे। न हमारे पूर्वज कभी कांग्रेस से डरे और न हम डरते। जो काला धन रखे हैं, उन्हें पकड़े जाने का डर है। जिन्होंने कुछ गलत…

Read More

ईडी आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करारा जवाब – कहा, कुत्ते-बिल्ली जैसे शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्वयं को सच्चा कांग्रेसी साबित कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश देख मानसिक संतुलन खो बैठी है कांग्रेस: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ED नहीं आएगी तो भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या?:पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ईडी आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने करारा जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब सबसे ज्यादा कोई कांग्रेसी डरा हुआ…

Read More

मोदी सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 35 लाख किसानों को मिली बड़ी राहत, चलती रहेगी फर्टीलाइजर सब्सिडी और नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम भी – सिध्दार्थनाथ सिंह

ममता बेनर्जी की कार्बन कॉपी बन गए है भूपेश, हार के डर से कांग्रेस नक्सलियों के साथ कर रही साठ-गांठ. ढाई साल पहले कांग्रेस ने लिख दी थी अपनी हार की पटकथा, कांग्रेस में भारी खींचतान, खुली बगावत, कोई विधायक निर्दलीय तो कोई जोगी कांग्रेस से लड़ेगा चुनाव. चुनाव में कांग्रेस का एजेंट बनने वाले अफसर सुधर जाए अथवा सुधार दिया जाएगा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिंध्दात है कि किसान…

Read More