रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा संगठन और सरकार पर एक भू-माफिया के आगे सरेंडर होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक जमीन दलाल इस सरकार के मंत्रियों और विधायकों को प्रेसवार्ता लेकर चुनौती देता है, लेकिन यह सरकार और भाजपा संगठन उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती, भाजपा में अपने ही दल के जनाधार वाले नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश बेहद स्पष्ट है कि यह नए दौर की भाजपा है जहां धन ही सर्वोपरि है, पार्टी संविधान और…
Read MoreCategory: राजनीति
धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा सरकार पर हमला – “न्यूड पार्टी में शामिल रसूखदारों के नाम करें सार्वजनिक”
मंत्री के करीबी और रसूखदारो को बचाने जांच में लीपापोती का प्रयास रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा सरकार पर न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और रसूखदार लोगों को बचाने लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और कई रसूखदार लोगों की संलिप्तता की चर्चा है। जिसे बचाने के लिए भाजपा सरकार न्यूड पार्टी मामले की जांच में कोताही बरत रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अश्लील पार्टी ड्रग पार्टी रेवे…
Read Moreमतदाता सूची गड़बड़ी का मामला गरमाया, दीपक बैज बोले – लोकतंत्र बचाने को चुनाव आयोग करे निष्पक्ष जांच
रायपुर/18 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूसरी बार प्रेस कांन्फ्रेस लेकर देश की चुनावी प्रणाली विशेष कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है तथा देश के चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। देश के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन…
Read Moreकांग्रेस का करारा हमला : सुशील आनंद शुक्ला बोले – भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की कोई इज्ज़त नहीं, मंत्री कर रहे खुलेआम अपमान
रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और…
Read Moreप्रवेश से वंचित छात्रों की जीत : सैकड़ों छात्रों का भविष्य बचा ! युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की पहल पर फिर से खुला यूनिवर्सिटी पोर्टल, शासन तक पहुँची आवाज,युवराज जूदेव बने शिक्षा उद्धारक.
नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की पहल लाई रंग, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा का प्रवेश पोर्टल पुनः खुला. जशपुर. 18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए प्रवेश पोर्टल पुनः खोलने का फैसला लिया है। इस निर्णय से उन सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी, जो इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल तो हुए थे, लेकिन समय पर आवेदन न कर पाने के कारण एडमिशन से वंचित रह गए थे। इस…
Read Moreकुपोषण से जंग : जशपुर में एक लाख की लागत से बनेंगे 100 हाई-टेक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र ! टीवी, रंग-बिरंगी कक्षाएं और डेस्क-बेंच से सजेगी आदर्श आंगनबाड़ी, आदिवासी बच्चों को मिलेगा नया भविष्य.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, रखा पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बाहुल्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के विकास का प्रस्ताव. जशपुर.18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपमा देवी को प्रस्ताव दिया है कि जिले में 100 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए…
Read Moreएकादशी पर जगमगाया जशपुर का जगन्नाथ मंदिर, जशपुर में ऐतिहासिक दीपोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कौशल्या साय ने की विशेष पूजा, सैकड़ों दीपों से आलोकित हुआ मंदिर परिसर, सैकड़ों दीपों के बीच कौशल्या साय ने किया दीप प्रज्ज्वलन, पीएम मोदी के लिए की प्रार्थना.
एकादशी पर्व पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुई सम्मिलित श्री जगन्नाथ मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर की उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना. जशपुर. 17 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में एकादशी पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। मंदिर परिसर दीपों…
Read Moreसेवा पखवाड़ा का शुभारंभ : मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक, जशपुर में सेवा पखवाड़ा के द्वारा सेवा और स्वच्छता का संकल्प, भाजपा का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र जीवंत, जशपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की धूम.
जिले के सभी मंडलों में हुआ सामाजिक सेवा का व्यापक आयोजन. जशपुर. 17 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में भाजपा ने “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत की, जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले में आज से “सेवा पखवाड़ा” की शुरुवात, जिले के सभी मंडलों में…
Read Moreसेवा पखवाड़ा अभियान: मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा करेगी रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और नमो मेराथन- अखिलेश सोनी
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक होगा – अखिलेश सोनी रायपुर, 16 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को भाजपा ऐतिहासिक बनाने के लिए जन सेवा के कार्य आयोजित करने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाने की योजना…
Read More‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से रायगढ़ गूंजा, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान तेज : सचिन पायलट का केंद्र पर वार – “मतदाता सूची से नाम काटकर भाजपा कर रही लोकतंत्र की सबसे बड़ी डकैती”
रायपुर/16 सितंबर 2025। ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ के तहत कांग्रेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट की उपस्थिति में रायगढ़ से शुरू हुआ। रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान, वोटर अधिकार यात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। रायगढ़ के बाद अगला कार्यक्रम कोरबा में मशाल रैली होगी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यदि नैतिकता है, तो नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब दे। देश में आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई, लोगों को वोट का अधिकार…
Read More