कांग्रेस सरकार बिना किसी तैयारी के लेकर आई है आरक्षण विधेयक – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को पक्ष-विपक्ष की तीखी नोंकझोंक के बीच पारित हुए आरक्षण संशोधन विधेयक पर मीडिया से बातचीत करते हुये बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 2011 के सितंबर से ही बीजेपी ने एसटी को 32% आरक्षण दिया था। उस आरक्षण की कांग्रेस सरकार ने हाई कोर्ट में पैरवी अच्छे से क्यों नहीं की…? यह आरक्षण इनकी वजह से ही गिरा है। इस…
Read MoreCategory: राजनीति
आरक्षण विधेयक नहीं यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है, कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ अर्जित करना है – बृजमोहन अग्रवाल
यह कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने की साजिश नहीं तो और क्या है ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आरक्षण पर विशेष सत्र आहूत करने के संदर्भ में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ अर्जित करना है। इसलिए नियम के विरुद्ध जाकर आरक्षण विधेयक पर विशेष सत्र बुला रही है। जब मामला पहले से माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तब संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करके सत्र आहूत किया जा रहा है।…
Read Moreभानूप्रतापपुर चुनाव में तय हार के कारण ही लाया गया है, नियम प्रक्रियाओं व कानून को तोड़कर यह आरक्षण संशोधन विधेयक, भूपेश बघेल नहीं चाहते एससी 16, एसटी 34, ओबीसी 27 व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत मिले आरक्षण – बृजमोहन अग्रवाल
अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत व ईडब्लूएस को 10% आरक्षण देने में भूपेश सरकार को क्या दिक्कत है ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ लोक सेवा अजा, अजजा, और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 व छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पर सदन में चर्चा करते हुए सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सीधा-सीधा कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने यह विधेयक जिस प्रकार से नियमों, कानूनों व संविधान को…
Read Moreशराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : केदार कश्यप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांकेर : प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए 97 पेटी अवैध शराब को जैसकर्रा में पकड़ाया है। इस खबर पर आबकारी विभाग की चुप्पी शर्मनाक है। आदिवासी नेताओ ने कांग्रेस पार्टी का शराब पकड़ने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए शराब की नदियां बहा रही है। पैसों की बारिश कर रही है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कांग्रेसियों के वाहन को सर्वआदिवासी समाज के नेताओं ने कोड़ेकुर्से में 83 हजार…
Read Moreभाजपा के आचरण से साफ, वह आदिवासी आरक्षण विरोधी – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण संशोधन विधेयक प्रस्तुत होने पर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने जिस प्रकार का हंगामा किया और आचरण दिखाया उससे साफ हो गया कि भाजपा आदिवासी समाज के आरक्षण को बढ़ाये जाने की विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के गरीबों के लिये राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे आरक्षण का प्रावधान का कानून बने। भाजपा की रमन सरकार के…
Read Moreसंसदीय सचिव के प्रयास से कुनकुरी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अनुपूरक बजट 76 करोड़ की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जनता की ओर से जताया आभार !
कुनकुरी में 50 बिस्तर हॉस्पिटल बनेगा, दो उप स्वास्थ्य केन्द्रो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, 8 सड़क, पुल-पुलियों को भी मिली स्वीकृति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयासों से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुनकुरी विधानसभा के सड़क एवं स्वास्थ्य के लिए 76.08 करोड़ की स्वीकृति दी गईं है। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया कि अनुपूरक बजट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी…
Read Moreएन एच 43 पर स्थित ग्राम लुडेग में डामरीकृत सड़क बनने पर ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण, सांसद श्रीमती गोमती साय का फूलमाला से स्वागत कर जताया आभार !
15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने किया था समस्या को लेकर चक्काजाम. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी से पत्थलगांव के मध्य ग्राम पंचायत लुड़ेग जो कि एनएच 43 पर बसा हुआ है यंहाँ की मुख्य सड़क एनएच 43 है, जिसे लेकर ग्रामवासी पिछले 10 सालों से परेशान हो रहे है, हालात यह है कि इस सड़क की डामरीकृत सड़क पूरी तरह गायब हो जाने के कारण धूल झेल रहे थे, जिसके लिए ग्रामवासियों ने 15 दिवस पहले एनएच 43 पर चक्का जाम किया था। जिसमें लुडेग के ग्रामवासियों को…
Read Moreबिग ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति में बने विशेष आमंत्रित सदस्य, जशपुर भाजपा में हर्ष व्याप्त, समर्थक दे रहे बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा राष्ट्रीय समिति में की गई संगठनात्मक नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा 2 दिसम्बर को जारी पत्र के अनुसार 3 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब, सुनील जाखड़ पंजाब, स्वतंत्र देव सिंह उत्तरप्रदेश एवं 5 विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मदन कौशिक उत्तराखण्ड, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पंजाब, मनोरंजन कालिया पंजाब, श्रीमती अमनजोत कौर रामूवालिया पंजाब एवं एक राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल पंजाब की नियुक्ति…
Read Moreराष्ट्रीय लेबर फोर्स सर्वे में हुआ खुलासा : देश में बेरोजगारी घटी, प्रदेश में बढ़ी, यह है कांग्रेस का रिपोर्ट कॉर्ड – भाजपा
भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के लिए साबित हुई एक त्रासदी – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेरोजगारी पर सामने आये राष्ट्रीय सर्वे में राज्य की स्थिति के संदर्भ में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फर्जी आंकड़ों की पोल खुल गई है। उनकी आंकड़ेबाजी का ढोल फूट गया है। देश के 19 राज्यों में 5% प्रतिशत तक बेरोजगारी घटी है, अर्थात रोजगार बढ़ा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में रोजगार घटे हैं और बेरोजगारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Read Moreआदिवासी समाज से भूपेश बघेल को इतनी नफरत है कि चुनाव न लड़ने का हुक्म सुना रहे हैं – केदार कश्यप
आदिवासी समाज की कृपा से अस्तित्व में आई कांग्रेस सरकार आदिवासी अस्तित्व को ललकार रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सर्व आदिवासी समाज को सामाजिक कार्य करने की सलाह देने पर कड़ा ऐतराज करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल यह ज्ञान देने वाले कौन होते हैं कि आदिवासी समाज को चुनाव लड़ना है तो राजनीतिक पार्टी बनाये। वे यह फैसला कैसे सुना सकते हैं कि आदिवासी समाज क्या करे और…
Read More