बिग ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति में बने विशेष आमंत्रित सदस्य, जशपुर भाजपा में हर्ष व्याप्त, समर्थक दे रहे बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा राष्ट्रीय समिति में की गई संगठनात्मक नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा 2 दिसम्बर को जारी पत्र के अनुसार 3 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब, सुनील जाखड़ पंजाब, स्वतंत्र देव सिंह उत्तरप्रदेश एवं 5 विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मदन कौशिक उत्तराखण्ड, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पंजाब, मनोरंजन कालिया पंजाब, श्रीमती अमनजोत कौर रामूवालिया पंजाब एवं एक राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल पंजाब की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किये जाने पर पुरे जशपुर अंचल के भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। श्री साय को भाजपाईयों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया है।

देखे पत्र…..

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!