गंभीर आरोप लगते हैं तो जवाब देने के बजाय बघेल बगलें क्यों झाँकते हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने महादेव एप्प पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपने गृह मंत्रालय से महादेव एप्प के खिलाफ प्रमाण केंद्र सरकार को उपलब्ध कराएं ताकि केंद्र सरकार आगे की कार्यवाही कर सके। लेकिन मुख्यमंत्री अपने लोगों को बचाने की राजनीति में लगे हुए हैं। महादेव एप्प पर किसी कार्रवाई की उनकी कोई मंशा नहीं है। यह इन्हीं की सरकार…
Read MoreCategory: राजनीति
पत्र-रणनीति को मुख्यमंत्री टूल किट के तौर पर जब-तब इस्तेमाल करते रहते हैं : सुनील सोनी
भाजपा सांसद सोनी ने मंत्री द्वय सिंहदेव व अग्रवाल के पत्रों का हवाला देकर सवाल किया : क्या मुख्यमंत्री बघेल ने आज तक उसका कोई जवाब दिया? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी ने बार-बार केंद्र सरकार को पत्र लिखने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल को जब भी उनकी कमियाँ दिखाई जाती हैं तो अपनी कमियों को ढँकने के लिए वह सीधे एक चिठ्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिख देते हैं। श्री सोनी ने कहा…
Read Moreप्रदेश सरकार बजाय डेंगू के इलाज के पुख्ता इंतजाम करने के आँकड़ों को छिपाकर अपनी चमड़ी बचाने में लगी है : संजय श्रीवास्तव
भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी श्रीवास्तव ने कहा : राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता छोड़ बघेल व सिंहदेव लोगों की जान बचाने की दिशा में पुख्ता पहल करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने डेंगू के बढ़ते कहर पर चिंता जाहिर कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है कि प्रदेश के हर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार फैल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार खामोश बैठी है, उसे न तो मरीजों की चीत्कार सुनाई दे रही है और न ही डेंगू फैलाव नजर आ रहा है।…
Read Moreकांग्रेस नेतृत्व भी बघेल को विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बताने से परहेज कर रहा : भाजपा
भाजपा ने कहा : ‘भरोसे का सम्मेलन’ की सियासी ड्रामेबाजी करने में मशगूल मुख्यमंत्री खुद आज पार्टी नेतृत्व का भरोसा खो चुके हैं ‘बैज ने चुनाव का चेहरा ‘हाथ का पंजा’ ही होगा कहकर माना ‘भूपेश है तो भरोसा है’ के राजनीतिक जुमले का कोई अस्तित्व नहीं रहा’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, हर वर्ग के साथ छलावे और धोखाधड़ी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता को इस कदर दाँव पर लगा दिया है कि अब कांग्रेस नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भूपेश…
Read More‘सरोज पांडेय पर बघेल की टिप्पणी दिमागी दीवालिएपन और दरिद्र सोच का परिचायक’ : भाजपा नेत्रियों का मुख्यमंत्री पर गहरा आक्रोश व्यक्त हुआ, कहा- डॉ. पांडेय पर अपमानजनक व्यक्तिगत टिपण्णी करके प्रदेश की सारी महिलाओं को अपमानित किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, सांसद गोमती साय, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी गीता साहू ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पांडेय के विरुद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को उनके दिमागी दीवालिएपन और दरिद्र सोच का परिचायक बताया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल सत्तावादी अहंकार…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 59 लाख परिवारों को मोदी जी ने दिया राखी का तोहफा – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि राखी और ओणम के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम घटाकर हमारी बहनों बेटियों माताओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को फायदा मिलेगा। श्री साव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन बांटने का फैसला भी…
Read Moreमोदी जी ने निभाया राष्ट्रभ्राता का धर्म – सरोज पांडेय : छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने देश के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की राहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहनों के सबसे बड़े त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस के दाम में भारी कटौती करके राष्ट्रीय भ्राता धर्म का निर्वाह किया है। उन्होंने देश की महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास किए हैं। मोदी जी ने देश भर में हर…
Read Moreउपमुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा : सिंहदेव की चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल से उनके रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही
सरगुजा में कांग्रेस की सीटें घटने की बात कहकर सिंहदेव ने कांग्रेस की तयशुदा हार पर मुहर लगा दी : साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के अपने दौरे में पार्टी के भीतर अपने ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजा साहब और रानी माता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी और उन पर जान को खतरे के लगाए गए…
Read Moreरक्षाबंधन के पूर्व घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 200 रुपए की राहत बहनों के लिए सौगात : डॉ रमन सिंह
सभी उपभोगताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का बहुत धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज रक्षाबंधन के त्योहार से पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की सभी बहनों को उपहार दिया है। घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर को 200 रूपये सस्ता करके श्री मोदी जी ने देश की बहनों को बड़ी राहत दी है। सभी एलपीजी उपभोक्ताओं (कुल 33 करोड़) के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी की गई। यानी अब एक सिलेंडर…
Read Moreविधानसभा में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को रोकना लोकतंत्र का अपमान और जनता के प्रति अपराध है, भाजपाइयों के षड्यंत्र के चलते 76% प्रतिशत आरक्षण विधेयक विगत 9 महिनों से राजभवन में है लंबित – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
भाजपा स्पष्ट करे कि जातिगत जनगणना और अनुपातिक प्रतिनिधित्व के समर्थन में है या खिलाफ ? सामाजिक न्याय और जन सरोकार से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा स्पष्ट करें की जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु पृथक कोड निर्धारित करने के समर्थन में है या विरोध में। आखिर अनुपातिक प्रतिनिधित्व के लिये जातिगत जनगणना के भूपेश बघेल की मांग के विरोध में क्यों है भाजपाई ? क्वांटीफायेबल डाटा आयोग की सिफारिश पर ही…
Read More