प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है। आज पेट्रोल-डीजल 100 रू. के पार हो गया है। इसका एकमात्र कारण केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी है। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमत गिरकर 44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुॅंच गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

10 केंद्रीय मंत्रियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा की जर्जर रिपोर्ट देने के बाद भाजपा नेता दिल्ली तलब, डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं के दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के दौरे में आए मोदी सरकार के मंत्री आकांक्षी जिलों के बारे में जानने से ज्यादा भाजपा की गुटबाजी के बारे में जानकारी एकत्रित कर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की भाजपा से नाराजगी की रिपोर्ट आलाकमान को सौपा हैं। उसके बाद…

Read More

सहकारी समितियों में जबरन वर्मी कंपोस्ट का मामला : आरबीआई एवं नाबार्ड तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों को राहत दिलाये – अशोक बजाज

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए मजबूर ना किया जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने आरबीआई एवं नाबार्ड को पत्र लिखकर जिला सहकारी बैंकों द्वारा सहकारी समितियों को बिना डिमांड के वर्मी कम्पोस्ट खाद डंप किये जाने का विरोध करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की है। उन्होंने कहा कि केसीसी ऋण लेने वाले किसानों को जबरिया तीन पैकेट वर्मी कम्पोस्ट खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा वर्मी कम्पोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को केसीसी ऋण से वंचित किया…

Read More

रेडी टू ईट मामले में भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम झूठ का हुआ पर्दाफाश कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य – कांग्रेस

महिला स्व सहायता समूह की बहनों का नहीं होगा नुकसान बच्चे को भी मिलेंगे सुपोषण से भरपूर गुणवत्तापूर्ण आहार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेडी टू ईट मामले में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रेडी टू ईट मामले में बच्चों को गुणवत्ता युक्त तथा संतुलित न्यूट्रिशियन वैल्यू के साथ आहार मिले इस हेतु रेडी टू ईट के निर्माण की प्रक्रिया वैज्ञानिक होनी चाहिये। माननीय न्यायलय ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा रेडी टू ईट को बीज…

Read More

राज्य सरकार ने जिन 17 हजार महिलाओं से रोजगार छीना उनके लिए क्या व्यवस्था की है ? – विष्णुदेव साय

सरकार ने इन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराए बिना ही इनका रोजगार छीन लिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए कहा है कि रेडी टू ईट मामले में सरकार के फैसले को न्यायालय ने असंवैधानिक नहीं माना है, लेकिन अब राज्य सरकार बताये कि इस योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की करीब 17- 18 हजार महिलाओं को रोजगार देने के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है ? यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि ऐसी संवेदनहीन…

Read More

भूपेश बघेल बहानेबाजी छोड़ पेट्रोल डीजल पर वैट कम करें – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहानेबाजी छोड़कर छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने पेट्रोल डीजल पर वैट कम करें। देश के आठ राज्यों में पेट्रोल डीजल छत्तीसगढ़ से सस्ता है इसलिए वे सस्ते पेट्रोल डीजल की दुहाई नहीं दे सकते। देश के 22 राज्यों के मुखिया अपने राज्य की जनता के प्रति संवेदनशील हैं इसलिए उन्होंने वैट कम करने से बचने के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की। वैट की दर कम करके जनता को राहत दी है। पड़ोसी राज्य…

Read More

फ़र्ज़ी मामले में किसान की 12 वर्षीय नाबालिग़ बेटी को जेल भेजने के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली पहुँचें भाजपा किसान नेता गौरी शंकर श्रीवास

आयोग ने दर्ज कर लिया प्रकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तुमगाँव थाना के प्रभारी रामअवतार पटेल द्वारा बिना किसी विवेचना के किसान भूषण साहू और उसके पुत्र को जेल भिजवा देने तथा मामले के डेढ़ माह बाद किसान की नाबालिग बारह वर्षीय पुत्री को भी आरोपी बनाकर कोर्ट  में पेश कर जेल भिजवा देने का विवादास्पद मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग तक पहुँच गया है. भाजपा किसान नेता गौरी शंकर श्रीवास के आवेदन पर आयोग ने प्रकरण क्रमांक 65690/CR/2022  दर्ज कर लिया है. गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि प्रदेश…

Read More

कुनकुरी विधानसभा में भाजपा का शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों में जाकर कार्यकर्ताओ को संगठित व रिचार्ज करने का मिला निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/ कुनकुरी भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 से 29 अप्रैल 2022 तक विधानसभावार होना है। इसी तारतम्य में 27 अप्रैल को मंगल भवन कुनकुरी में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की उपस्थिति…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से हो रहा धर्मांतरण – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे कांग्रेस की राजमाता को खुश करने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं तो आदिवासियों की मांग तत्काल पूरी करते हुए धर्मांतरित लोगों को जनजातीय लाभ बंद करें। श्री साय ने कहा कि नारायणपुर में जनजातीय सुरक्षा मंच के सम्मेलन में हजारों आदिवासियों ने भूपेश बघेल को पैगाम भेज दिया है कि जनजातीय समाज उनके छलावे में नहीं…

Read More

महंगाई पर प्रधानमंत्री अपनी नाकामी का ठीकरा राज्यों पर फोड़ना चाह रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यों से पेट्रोल-डीजल कम करने की अपील उनका अपनी जिम्मेदारी से भागने की कवायद है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई पर प्रधानमंत्री अपनी नाकामी का ठीकरा राज्यों पर फोड़ना चाह रहे। देश की जनता पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस, खाद्य तेल, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की महंगाई से परेशान है। इन सब वस्तुओं पर जीएसटी मोदी सरकार ने बढ़ाया है। प्रधानमंत्री राज्यों से वैट कम करने की बात कर महंगाई…

Read More